NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते सामने आए लगभग 1.32 लाख मामले, अब तक के सर्वाधिक
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते सामने आए लगभग 1.32 लाख मामले, अब तक के सर्वाधिक

    कोरोना: देश में बीते सामने आए लगभग 1.32 लाख मामले, अब तक के सर्वाधिक

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 09, 2021
    09:55 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,31,968 नए मामले सामने आए और 780 मरीजों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद देश में एक दिन में मिले ये सर्वाधिक मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,30,60,542 हो गई है। इनमें से 1,67,642 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,79,608 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 62,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 61,899 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,19,13,292 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 91.67 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,64,205 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 25.40 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 32,29,547 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 57,028 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,48,947 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,710 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 10,40,130 मामलों और 12,767 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,15,832 मामलों और 7,268 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन रिकॉर्ड 56,286 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 376 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

    इसी तरह केरल में 4,353 लोगों को संक्रमित पाया गया और 18 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 2,558 नए मामले सामने आए और छह मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 6,570 मामले सामने आए और 36 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 9,43,34,262 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 36,91,511 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 13.37 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 13.37 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 28.9 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.09 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.60 लाख लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.32 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.45 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 56,211 नए मामले, 271 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: नासिक में बाजार जाने वाले लोगों को लेनी होगी टिकट, भीड़ रोकने का प्रयास महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: बीते दिन देश में सामने आए 53,480 मामले, 354 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    इमरान ने दिया मोदी के पत्र का जवाब, लिखा- बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी पाकिस्तान समाचार

    महाराष्ट्र

    कोरोना: मुंबई में घर-घर जाकर नहीं लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी मुंबई
    भ्रष्टाचार मामला: देशमुख के खिलाफ याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार बॉम्बे हाई कोर्ट
    नागपुर: सरकारी अस्पताल की तस्वीरों में एक ही बेड पर दिखे दो-दो कोरोना मरीज नागपुर
    कोरोना वायरस: दिल्ली आने वाले यात्रियों की होगी रेंडम जांच, संक्रमितों को किया जाएगा क्वारंटाइन दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना: बिहार में कोचिंग बंद कराने गई टीम पर छात्रों का हमला, करनी पड़ी हवाई फायरिंग बिहार
    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 96,982 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 47,288 भारत की खबरें
    IPL: मुंबई में नाइट कर्फ्यू के बावजूद टीमों को रात में ट्रेनिंग करने की छूट मिली मुंबई

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने लागू की नई पाबंदियां दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 62,714 नए मामले, 312 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना के कारण 9 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी 'चेहरे', निर्माता ने दिया संकेत- रिपोर्ट मुंबई
    तेलंगाना: मास्क नहीं पहना तो हो सकती है जेल, आदेश जारी तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025