Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
देश

मुंबई: बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

मुंबई: बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
लेखन मुकुल तोमर
Jul 27, 2019, 05:12 pm 3 मिनट में पढ़ें
मुंबई: बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

मुंबई में लगातार 3 दिन से हो रही जबरदस्त बारिश के कारण शहर से 60 किलोमीटर दूर फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 700 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक के पानी में डूबने के कारण बदलापुर और वांगनी रेलवे स्टेशन के बीच पिछले 15 घंटे से फंसी हुई थी। सेना के 2 हेलीकॉप्टर और NDRF की 6 नाव बचाव अभियान में लगे हुए थे।

समस्या
ट्रेन के आसपास भरा था 5-6 फीट पानी

महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मदद की अपील की थी। यात्रियों ने समाचार एजेंसी IANS को बताया था कि उनके पास पिछले 15 घंटे से खाना और पीने का पानी नहीं है। बता दें कि ट्रेन को छोड़ कर जाने का भी कोई रास्ता नहीं था क्योंकि इसके आसपास चारों ओर 5-6 फीट पानी भरा हुआ था। रेलवे ने भी यात्रियों को ट्रेन से बाहर न निकलने को कहा था।

ट्विटर पोस्ट
ट्रेन के फर्श तक आ रहा था पानी

#WATCH Maharashtra: Mahalaxmi Express held up between Badlapur and Wangani with around 2000 passengers. Railway Protection Force City police have reached the site where the train is held up. NDRF team to reach the spot soon. pic.twitter.com/0fkTUm6ps9

— ANI (@ANI) July 27, 2019
बंदोबस्त
विशेष ट्रेन से कोल्हापुर भेजे जाएंगे यात्री

जिन 700 यात्रियों को बाहर निकाला गया उनमें 9 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सभी यात्रियों का मेडिकल चेकअप चल रहा है और किसी भी आपातकाल के लिए 37 डॉक्टरों के साथ एंबुलेंसों की तैनाती भी की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बचाव कार्य के लिए सेना, NDRF, नौसेना, वायुसेना और पुलिस को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को कल्याण से कोल्हापुर भेजने के लिए एक विशेष ट्रेन का बंदोबस्त कर दिया गया है।

NDRF टीम
NDRF की 6 टीमें बचाव कार्य में जुटीं

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ गायकवाड़ ने बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए बताया था कि मुंबई, पुणे और ठाणे से NDRF की 6 टीमों के साथ 2 सैन्य हेलीकॉप्टर यात्रियों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं। NDRF की हर टीम में 45 जवान थे। नौसेना ने भी 3 गोताखोर टीमों के साथ अपनी कुल 8 टीमें बचाव कार्य के लिए भेजी थी। उन्हें बचाव साम्रगी, रबर बोट और लाइफ जैकेट्स के साथ उन्हें भेजा गया था।

उड़ानें रद्द
उड़ानों और ट्रेन सेवाओं पर मौसम का असर

बता दें कि मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण बदलापुर, उल्हासनगरस वांगनी के ज्यादा इलाके पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जिससे परिस्थितियां और खराब हो सकती हैं। इस खराब मौसम के कारण ही आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट से 11 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि अन्य कई को डाइवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा कई रूटों पर ट्रेन सेवाएं भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
मुंबई
महाराष्ट्र
देवेंद्र फडणवीस
बचाव अभियान
ताज़ा खबरें
आसुस ROG फोन 6 या वनप्लस 10 प्रो में कौन है बेहतर? देखें तुलना
आसुस ROG फोन 6 या वनप्लस 10 प्रो में कौन है बेहतर? देखें तुलना टेक्नोलॉजी
छात्रों के लिए 40,000 रुपये से कम कीमत वाले पांच बेहतरीन लैपटॉप, जानें खासियत
छात्रों के लिए 40,000 रुपये से कम कीमत वाले पांच बेहतरीन लैपटॉप, जानें खासियत टेक्नोलॉजी
भारत में कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव और क्या है इसकी प्रक्रिया?
भारत में कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव और क्या है इसकी प्रक्रिया? राजनीति
ब्रिटेन: आज अपने पद से इस्तीफा देंगे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन- रिपोर्ट
ब्रिटेन: आज अपने पद से इस्तीफा देंगे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन- रिपोर्ट दुनिया
मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि गिरफ्तार, बच्चियों से कर रहे थे अभद्रता
मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि गिरफ्तार, बच्चियों से कर रहे थे अभद्रता मनोरंजन
मुंबई
बारिश का कहर: कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ में पांच लापता, मुंबई में भूस्खलन
बारिश का कहर: कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ में पांच लापता, मुंबई में भूस्खलन देश
आम जनता को महंगाई का एक और झटका, 50 रुपये बढ़ी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत
आम जनता को महंगाई का एक और झटका, 50 रुपये बढ़ी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत देश
मुंबई: भारी बारिश के कारण जलभराव, अगले कुछ दिन के लिए अलर्ट
मुंबई: भारी बारिश के कारण जलभराव, अगले कुछ दिन के लिए अलर्ट देश
मुंबई: घोड़े पर बैठकर ऑर्डर देने पहुंचा स्विगी का डिलीवरी बॉय, वीडियो वायरल
मुंबई: घोड़े पर बैठकर ऑर्डर देने पहुंचा स्विगी का डिलीवरी बॉय, वीडियो वायरल देश
मुंबई: क्या है आरे जंगल में मेट्रो शेड बनाने का विवाद, जो फिर सुर्खियों में आया?
मुंबई: क्या है आरे जंगल में मेट्रो शेड बनाने का विवाद, जो फिर सुर्खियों में आया? देश
और खबरें
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: नासिक में अफगानिस्तान के मुस्लिम सूफी संत की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर पर शक
महाराष्ट्र: नासिक में अफगानिस्तान के मुस्लिम सूफी संत की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर पर शक देश
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,159 नए मामले, 28 लोगों की मौत
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,159 नए मामले, 28 लोगों की मौत देश
अमरावती: केमिस्ट की हत्या का वीडियो सामने आया, एक दिन पहले भी किया गया था प्रयास
अमरावती: केमिस्ट की हत्या का वीडियो सामने आया, एक दिन पहले भी किया गया था प्रयास देश
एडवेंचर और खूबसूरत नजारों का अद्भुत मिश्रण है कामशेत, घूम आएं इसके ये पर्यटन स्थल
एडवेंचर और खूबसूरत नजारों का अद्भुत मिश्रण है कामशेत, घूम आएं इसके ये पर्यटन स्थल लाइफस्टाइल
महाराष्ट्र: देश के सबसे कम उम्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
महाराष्ट्र: देश के सबसे कम उम्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें राजनीति
और खबरें
देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री क्यों बनाया?
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री क्यों बनाया? राजनीति
महाराष्ट्र: शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नड्डा के कहने पर उप मुख्यमंत्री बने फडणवीस
महाराष्ट्र: शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नड्डा के कहने पर उप मुख्यमंत्री बने फडणवीस राजनीति
एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस होंगे उप मुख्यमंत्री
एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस होंगे उप मुख्यमंत्री राजनीति
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य राजनीति
महाराष्ट्र: ठाकरे के इस्तीफे के बाद भाजपा में जश्न का माहौल, सरकार बनाने की तैयारी शुरू
महाराष्ट्र: ठाकरे के इस्तीफे के बाद भाजपा में जश्न का माहौल, सरकार बनाने की तैयारी शुरू राजनीति
और खबरें
बचाव अभियान
हिमाचल प्रदेश: परवाणू में तकनीकी खराबी के कारण हवा में लटकी केबल कार, 8 यात्री फंसे
हिमाचल प्रदेश: परवाणू में तकनीकी खराबी के कारण हवा में लटकी केबल कार, 8 यात्री फंसे देश
छत्तीसगढ़: बिच्छू और सांपों के बीच 68 फीट गहरे बोरवेल से कैसे सुरक्षित निकला राहुल?
छत्तीसगढ़: बिच्छू और सांपों के बीच 68 फीट गहरे बोरवेल से कैसे सुरक्षित निकला राहुल? देश
केरल: पलक्कड़ में पहाड़ की खड़ी खाई में फंसे युवक को सेना ने सुरक्षित निकाला
केरल: पलक्कड़ में पहाड़ की खड़ी खाई में फंसे युवक को सेना ने सुरक्षित निकाला देश
उत्तराखंड: बाढ़ में मरने वालों की संख्या 50 हुई, 150 से अधिक अभी भी लापता
उत्तराखंड: बाढ़ में मरने वालों की संख्या 50 हुई, 150 से अधिक अभी भी लापता देश
उत्तराखंड बाढ़: अब तक 36 शव बरामद, तपोवन सुरंग के पास राहत अभियान फिर शुरू
उत्तराखंड बाढ़: अब तक 36 शव बरामद, तपोवन सुरंग के पास राहत अभियान फिर शुरू देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022