NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर रहे भाजपा उम्मीदवार अपने बेटे का प्रचार, पार्टी नाराज
    राजनीति

    महाराष्ट्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर रहे भाजपा उम्मीदवार अपने बेटे का प्रचार, पार्टी नाराज

    महाराष्ट्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर रहे भाजपा उम्मीदवार अपने बेटे का प्रचार, पार्टी नाराज
    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 16, 2019, 07:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर रहे भाजपा उम्मीदवार अपने बेटे का प्रचार, पार्टी नाराज

    महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लड़ रहे अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार करना पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। खबरों के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल अहमदनगर लोकसभा सीट से अपने बेटे सुजय विखे पाटिल का प्रचार कर रहे हैं। सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने कांग्रेस से राधाकृष्ण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे राधाकृष्ण के बेटे

    महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष राधाकृष्ण के बेटे सुजय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और इससे महाराष्ट्र की राजनीति में काफी हलचल पैदा की थी। वह अहमदनगर सीट से टिकट न मिलने से नाराज थे। सुजय के बाद राधाकृष्ण के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें अहमदनगर के ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी की बजाय अपने बेटे लिए चुनावी सभा करते हुए देखा गया था।

    भाषणों में शरद पवार रहे निशाने पर

    जब राधाकृष्ण से मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा था कि वह अपनी निजी क्षमता में ऐसा कर रहे हैं और उन्होंने पार्टी हाईकमान को इस बारे में सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह "काफी हद" तक कांग्रेस के साथ हैं। भाषणों में NCP प्रमुख शरद पवार मुख्य तौर पर उनके निशाने पर थे। NCP के कारण ही सुजय को अहमदनगर से कांग्रेस की टिकट नहीं मिली थी क्योंकि यह सीट NCP के खाते में आई थी।

    पुरानी हैं दुश्मनी की जड़ें

    स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संघर्ष की जड़ें शरद पवार और राधाकृष्ण के पिता बालासाहेब विखे पाटिल की राजनीतिक दुश्मनी तक जाती हैं। विखे पाटिल परिवार की जिले में कई गन्ना मिल हैं और इस कारण उनका इलाके में राजनीतिक प्रभाव भी अच्छा-खासा है।

    NCP ने अशोक चव्हाण को लिखा पत्र

    NCP ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण को पत्र लिखकर राधाकृष्ण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि उनका NCP उम्मीदवार संग्राम जगताप की बजाय अपने बेटे के लिए प्रचार करना बेहद गंभीर विषय है। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की 48 सीटों में से कांग्रेस 25 और NCP 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। बाकी सीटें छोटे सहयोगियों को दी गई हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र
    शरद पवार
    कांग्रेस समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    राजनाथ ने दाखिल किया नामांकन, सपा की टिकट पर उन्हें चुनौती देंगी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी योगी आदित्यनाथ
    अखिलेश ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल, मायावती की तरह मोदी पर कार्रवाई की मांग नरेंद्र मोदी
    पिता और बहन कांग्रेस में शामिल, रविंद्र जडेजा ने किया पत्नी और भाजपा का समर्थन रविंद्र जडेजा
    #NewsBytesSurvey: मौजूदा सरकार के कामकाज से युवा खुश, 70 प्रतिशत चाहते हैं मोदी की वापसी कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र

    सेना पर राजनीति: एयर स्ट्राइक और शहीदों के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी ने मांगे वोट नरेंद्र मोदी
    उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, गोविंदा लड़े थे इसी सीट से चुनाव मुंबई
    लोकसभा टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक दफ्तर से उठा ले गया कुर्सियां शिवसेना समाचार
    मुंबई: बार बालाओं पर पैसे उड़ाने वाले आरोपियों को अनाथालय में पैसा दान करने का आदेश मुंबई

    शरद पवार

    AAP से गठबंधन के पक्ष में नहीं शीला दीक्षित, राहुल को पत्र लिखकर जताई नाराजगी दिल्ली
    लोकसभा चुनाव में निर्णायक साबित हो सकते हैं गठबंधन, जानें कौन है किसके साथ बिहार
    महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार का ऐलान, इस बार नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र
    राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद शीला दीक्षित का बयान, AAP से नहीं करेंगे गठबंधन दिल्ली

    कांग्रेस समाचार

    सबसे अधिक बैंक बैलेंस वाली राजनीतिक पार्टी है बसपा, खातों में जमा हैं 669 करोड़ रुपये भारतीय जनता पार्टी
    कुमारस्वामी का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- मैंने मोदी की तरह बेगुनाहों को नहीं मारा कर्नाटक
    पूजा करते समय मंदिर में गिरे शशि थरूर, माथे पर आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती शशि थरूर
    प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर से उतारा गया 'संदिग्ध काला बक्सा', कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत ट्विटर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023