NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लद्दाखः हिमस्खलन की चपेट में आए कई वाहन, 3 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
    अगली खबर
    लद्दाखः हिमस्खलन की चपेट में आए कई वाहन, 3 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

    लद्दाखः हिमस्खलन की चपेट में आए कई वाहन, 3 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 18, 2019
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    जम्मू-कश्मीर के लद्दाख के खारदूंगला दर्रे के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इससे कई वाहन बर्फ में दब गए हैं।

    इन वाहनों में दस लोगों के फंसे होने की संभावना है। सेना और दूसरी एजेंसियों ने राहत अभियान चलाया हुआ है।

    राहत अभियान में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और सात लोगों की तलाश जारी है।

    हालांकि, माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान की वजह से इस बचाव कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    घटनास्थल की तस्वीरें

    Jammu Kashmir: 10 people trapped under snow after an avalanche occurred in Khardung La, Ladakh. Search operation underway. More details awaited. pic.twitter.com/etWuxJLo1f

    — ANI (@ANI) January 18, 2019

    बचाव अभियान

    बचाव अभियान जारी

    राहत कार्य में लगे सीमा सड़क संगठन (BRO) के एक अधिकारी ने बताया कि ये वाहन सुबह लगभग सात बजे हिमस्खलन की चपेट में आए थे।

    उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत इन लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया गया था। सेना के अलावा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम भी इस बचाव अभियान में शामिल है।

    जानकारी के लिए बता कि खारदुंगला दर्रा लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी है जो 18,380 फीट की ऊंचाई पर है।

    अनुमान

    अगले दो दिनों तक जारी रहेगी बर्फबारी

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में ठंड के चलते पारा काफी नीचे चला गया है। पहाड़ी इलाके पूरी तरफ बर्फ से ढ़के नजर आ रहे हैं।

    अगले कुछ दिनों में यहां और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 22 जनवरी को राज्य में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    इन दिनों कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाले भीषण ठंड के मौसम 'चिल्लई कलां' का दौर जारी है। यह 31 जनवरी तक चलेगा।

    हादसा

    हिमस्खलन से गई थी एक जवान की जान

    बीती 3 जनवरी को सेना के दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। 44 राष्ट्रीय राइफल्स के ये दोनों जवान पुंछ सेक्टर के सब्जियान में सेना की पोस्ट पर तैनात थे।

    इनमें से एक जवान शहीद हो गया था और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    शहीद जवान की पहचान लांस नायक सपन मेहरा के रूप में हुई। सपन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जम्मू-कश्मीर
    बचाव अभियान

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन की तैयारी, साथ आ सकती हैं पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस PDP-भाजपा गठबंधन
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग, लोकसभा के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव सत्यपाल मलिक
    भारतीय सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कश्मीर में लश्कर के छह आतंकियों को किया ढेर कश्मीर में आतंकवाद
    जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने भगत सिंह को बताया आतंकी, विवाद शुरू भगत सिंह

    बचाव अभियान

    मेघालयः खदान में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी, पानी की सतह तक पहुंचे गोताखोर भारत की खबरें
    मेघालयः खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए किया जाएगा रोबॉटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    मेघालयः खदान में फंसे 15 मजदूरों में से एक का शव बरामद, बचाव अभियान जारी भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025