NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने हटाया वीकेंड कर्फ्यू
    अगली खबर
    कर्नाटक: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने हटाया वीकेंड कर्फ्यू
    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक सरकार ने हटाया वीकेंड कर्फ्यू।

    कर्नाटक: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने हटाया वीकेंड कर्फ्यू

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 21, 2022
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रभाव के कारण देश में संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

    कर्नाटक में भी मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, मृतकों और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बहुत कम है।

    इसको देखते हुए कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को राज्य में लागू वीकेंड कर्फ्यू को हटाने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि, संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू को बरकरार रखा गया है।

    निर्णय

    समीक्षा बैठक में किया विकेंड कर्फ्यू हटाने का निर्णय

    NDTV के अनुसार, राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया कि दोपहर में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक हुई थी। इसमें राज्य में तेजी से बढ़ते मामलों के बाद भी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की कम संख्या को देखते हुए शनिवार और रविवार को लगाए जाने वाले वीकेंड कर्फ्यू को हटाने का निर्णय किया गया है।

    उन्होंने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू हटाने का निर्णय विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर लिया गया है।

    चेतावनी

    अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने पर फिर लगाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू- मंत्री

    राजस्व मंत्री अशोक ने कहा कि वर्तमान में महज पांच प्रतिशत संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया है, लेकिन यदि अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो इसे फिर से लागू कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिदिन रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू को बरकरार रखा गया है। लोगों को मास्क के उपयोग सहित सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

    प्रतिबंध

    सार्वजनिक कार्यक्रमों पर जारी रहेगा प्रतिबंध- मंत्री

    राजस्व मंत्री अशोक ने कहा कि लोगों, विभिन्न संगठनों और पार्टी नेताओं से वीकेंड कर्फ्यू हटाने की मांग की थी। इसके बाद विशेषज्ञों की राय लेकर निर्णय किया गया है। राज्य में होटल, रेस्टोरेंट, जिम, मॉल, थियेटर और कार्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता का नियम लागू रहेगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य में सभी विरोध प्रदर्शन, रैलियों, मेलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसी तरह बेंगलुरु में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

    संक्रमण

    कर्नाटक में क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति?

    बता दें कि कर्नाटक में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार को यहां संक्रमण के 47,754 नए मामले सामने आए, जो किसी भी राज्य में मिले दूसरे सबसे अधिक मामले हैं। इसी तरह 29 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

    इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 33,76,953 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 38,515 लोगों की मौत हो चुकी है। यह सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

    महामारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (इंफो)

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,47,254 नए मामले सामने आए और 703 मरीजों की मौत दर्ज हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,85,66,027 हो गई है। इनमें से 4,88,396 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20,18,825 हो गई है।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण मामलों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। देश में आधिकारिक तौर पर ओमिक्रॉन के 9,692 मामले सामने आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक सरकार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    कर्नाटक

    कर्नाटक सरकार ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य किया सात दिन का क्वारंटाइन केरल
    कर्नाटक: भाजपा विधायक पाटिल बोले- कांग्रेस छोड़ने के लिए की गई थी पैसे की पेशकश कांग्रेस समाचार
    बेंगलुरू में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, दो वर्षीय बच्ची को बचाया क्राइम समाचार
    भारत में पिछले साल 50 प्रतिशत तक बढ़े बाल विवाह के मामले, कर्नाटक में सबसे अधिक भारत की खबरें

    कर्नाटक सरकार

    कुमारस्वामी के 'बेरहमी से गोली मारने' के निर्देश पर बोले येदियुरप्पा- मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नही कर्नाटक
    कर्नाटक के सियासी खेल में एक और नाटक, कांग्रेसी विधायकों में आपस में ही चले लात-घूंसे कर्नाटक
    कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने महिला के साथ की सरेआम बदसलूकी, वीडियो वायरल कर्नाटक
    मुसलमान हम पर भरोसा नहीं करते इसलिए हम उन्हें टिकट नहीं देते- भाजपा नेता भारतीय जनता पार्टी

    कोरोना वायरस

    वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों के लिए भी कम घातक है ओमिक्रॉन- अध्ययन दक्षिण अफ्रीका
    कोरोना का डर, चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर 22 जनवरी तक बढ़ाई पाबंदी चुनाव आयोग
    घर बैठे करें कोरोना की जांच, बाजार में उपलब्ध हैं ये टेस्ट किट्स कोरोना वायरस टेस्ट
    जीवन बीमा लेने से पहले कंपनियों के इस नए नियम को जरूर जानें बीमा

    महामारी

    दक्षिण कोरिया में '10-मिनट सिटी' की योजना पर हो रहा काम, क्या होगी विशेषता? दक्षिण कोरिया
    जल्द सामान्य हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, नागरिक उड्डयन सचिव ने जताई उम्मीद एयर इंडिया
    32 म्यूटेंट के साथ सामने आया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी दक्षिण अफ्रीका
    कर्नाटक: मेडिकल कॉलेज में संक्रमित पाए गए छात्रों की संख्या 178 पहुंची कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025