Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो

अन्य लिंक
  • चुनाव
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मुसलमान हम पर भरोसा नहीं करते इसलिए हम उन्हें टिकट नहीं देते- भाजपा नेता
  • 02 Apr 2019

    मुसलमान हम पर भरोसा नहीं करते इसलिए हम उन्हें टिकट नहीं देते- भाजपा नेता

    लेखन

    प्रमोद कुमार

    राजनीति

    मुसलमान हम पर भरोसा नहीं करते इसलिए हम उन्हें टिकट नहीं देते- भाजपा नेता
  • कर्नाटक के भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है।

    कोप्पल में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस आपको केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है, लेकिन आपको टिकट नहीं देती। हम मुसलमानों को इसलिए टिकट नहीं देते क्योंकि आप हम पर विश्वास नहीं करते हैं। हम पर भरोसा कीजिए, हम आपको टिकट देंगे।"

    राज्य में भाजपा सरकार के समय उप-मुख्मयंत्री रह चुके ईश्वरप्पा ने कहा कि भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देगी।

  • इस खबर में
    पहले भी ऐसे बयान देते रहे हैं ईश्वरप्पा महिला पत्रकार के लिए की विवादित टिप्पणी 'पार्टी कभी मुसलमानों को टिकट नहीं देगी' कौन हैं केएस ईश्वरप्पा कर्नाटक में दो चरणों में होंगे चुनाव
  • विवादित बयान

    पहले भी ऐसे बयान देते रहे हैं ईश्वरप्पा

  • यह पहली बार नहीं है जब ईश्वरप्पा अपने बयान के कारण के सुर्खियों में आए हैं। पिछले साल फरवरी में भी उन्होंने मुसलमानों को लेकर ऐसा ही एक और बयान दिया था।

    उन्होंने कहा था, "राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के 22 कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले मुस्लिम कांग्रेसी हैं और जो अच्छे मुस्लिम हैं वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।"

    तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने उनके इस बयान को बकवास बताया था।

  • पुराना बयान

    महिला पत्रकार के लिए की विवादित टिप्पणी

  • ईश्वरप्पा एक महिला पत्रकार के प्रति की गई एक टिप्पणी के कारण भी चर्चा में रहे थे।

    अक्तूबर, 2015 में उन्होंने एक महिला पत्रकार से पूछा था कि अगर कोई उनको (महिला) 'ड्रग्स देकर रेप करता है' तो विपक्ष क्या कर सकता है।

    उनके इस बयान की पूरे राज्य में निंदा की गई थी। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कर्नाटक की महिलाएं उनके लिए बहन के बराबर हैं।

  • पुराना बयान

    'पार्टी कभी मुसलमानों को टिकट नहीं देगी'

  • बीते वर्ष राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के समय भी ईश्वरप्पा ने ऐसा ही एक बयान दिया था।

    उन्होंने कहा था कि पार्टी (भाजपा) कभी भी मुसलमानों को टिकट नहीं देगी क्योंकि उन्होंने कभी भाजपा का समर्थन नहीं किया।

    एक पूर्व विधायक इकबाल अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा था कि अगर अंसारी पार्टी में आना चाहते हैं तो उन्हें 10 साल तक भाजपा कार्यालय में पोंछा लगाना होगा।

  • परिचय

    कौन हैं केएस ईश्वरप्पा

  • बता दें कि 70 वर्षीय ईश्वरप्पा कुरुबा समुदाय से आते हैं।

    ईश्वरप्पा कर्नाटक में वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और उन्होंने भाजपा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है।

    वह राज्य में जगदीश शेट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2012 से 2013 के दौरान उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    ईश्वरप्पा वर्तमान में कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं।

  • जानकारी

    कर्नाटक में दो चरणों में होंगे चुनाव

  • कुल 28 लोकसभा सीटों वाले कर्नाटक में दो चरणों में चुनाव होंगे। राज्य में 18 और 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 23 मई को चुनावों का नतीजा घोषित किया जाएगा।

अंतिम अपडेट Apr 02, 2019, 04:39 pm
प्रमोद  कुमार
लेखन
प्रमोद कुमार
Mail
Twitter
Linkedin
मनोज  पांचाल
संपादन
मनोज पांचाल
Mail
Twitter
Linkedin
ताज़ा खबरें
  • विवादों की वजह से रिलीज से पहले बदला गया था इन फिल्मों का नाम
    विवादों की वजह से रिलीज से पहले बदला गया था इन फिल्मों का नाम
    मनोरंजन
  • मैकबुक प्रो 2021 मॉडल्स में नहीं मिलेगी टच बार, मैगसेफ की होगी वापसी
    मैकबुक प्रो 2021 मॉडल्स में नहीं मिलेगी टच बार, मैगसेफ की होगी वापसी
    टेक्नोलॉजी
  • देश में पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, नहीं दिखे गंभीर साइड इफेक्ट
    देश में पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, नहीं दिखे गंभीर साइड इफेक्ट
    देश
  • गैलेक्सी S21 से अनलॉक होंगे कार के दरवाजे, सैमसंग का खास फीचर
    गैलेक्सी S21 से अनलॉक होंगे कार के दरवाजे, सैमसंग का खास फीचर
    टेक्नोलॉजी
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें कोरोना का नया स्ट्रेन विल पुकोव्स्की मोटोरोला ट्रायम्फ कावासाकी वीवो
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021