NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / म्यांमार भूकंप: भारत ने मदद के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया, प्रधानमंत्री बोले- हमेशा साथ खड़े
    अगली खबर
    म्यांमार भूकंप: भारत ने मदद के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया, प्रधानमंत्री बोले- हमेशा साथ खड़े
    भारत ने 2 विमानों से म्यांमार को मानवीय सहायता भेजी है (तस्वीर-एक्स/@DrSJaishankar)

    म्यांमार भूकंप: भारत ने मदद के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया, प्रधानमंत्री बोले- हमेशा साथ खड़े

    लेखन आबिद खान
    Mar 29, 2025
    03:53 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में सैन्य नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख मिन आंग हलिंग से बात की और भूकंप के बाद म्यांमार में हुई जान-माल की हानि पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में भारत म्यांमार के साथ खड़ा है।

    दूसरी ओर, भारत ने म्यांमार को मानवीय सहायता भेजने के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है।

    इस बीच म्यांमार में आज फिर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया है।

    बयान

    प्रधानमंत्री बोले- दोस्त और पड़ोसी के रूप में भारत साथ खड़ा

    प्रधानमंत्री ने लिखा, 'म्यांमार के वरिष्ठ जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से बात की और विनाशकारी भूकंप में हुई मौतों पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में भारत इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से भेजा जा रहा है।'

    जानकारी

    फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

    म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के एक दिन बाद आज फिर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र राजधानी नेपीता के नजदीक जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

    सामग्री

    2 भारतीय विमान म्यांमार पहुंचे, 2 और जाएंगे

    भारत ने म्यांमार को 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत राहत सामिग्री भिजवा रहा है। आज भारत ने म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई है। इनमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, सैनिटेशन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं शामिल हैं।

    भारतीय वायुसेना के C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान यांगून ये सामग्री लेकर गए हैं। राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना के 2 और विमान यागून जा रहे हैं।

    NDRF

    NDRF का 80-सदस्यीय दल भी रवाना

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का 80 सदस्यीय खोज एवं बचाव दल भी म्यांमार के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने कहा कि ये दल आपदा प्रभावित म्यांमार में राहत और बचाव कार्य में मदद करेगा।

    दल में खोजी कुत्ते भी शामिल हैं।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'भारत भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में कार्य कर रहा है।'

    भूकंप

    अब तक 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत

    शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके 12 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया था।

    इन झटकों का असर थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किया गया। म्यांमार में अब तक 1,002 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 2,300 से अधिक घायल हुए हैं।

    थाईलैंड में भी 10 लोग मारे गए हैं।

    म्यांमार और थाईलैंड में यह बीते 200 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    म्यांमार
    एस जयशंकर
    भूकंप

    ताज़ा खबरें

    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए सोनिया गांधी
    अपने इंस्टाग्राम रील्स को कैसे बनाएं बेहतर? यहां जानिए आसान तरीका इंस्टाग्राम

    नरेंद्र मोदी

    महाकुंभ के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश, जनता से क्यों मांगी माफी? कुंभ मेला
    प्रधानमंत्री की डिग्री कोर्ट को दिखा सकते हैं, राजनीतिक मकसद वालों को नहीं- दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली
    भारत और यूरोपीय संघ के बीच साल के अंत तक होगा मुक्त व्यापार समझौता यूरोपीय संघ
    #NewsBytesExplainer: भारत-EU के बीच जल्द हो सकता है FTA, ये क्या होता है और कितना फायदेमंद?  #NewsBytesExplainer

    म्यांमार

    म्यांमार: सेना ने किया तख्तापलट, सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची और राष्ट्रपति गिरफ्तार दुनिया
    म्यांमार: सेना की गोलीबारी में मारे गए तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 114 लोग दुनिया
    म्यांमार में क्यों हो रहे विरोध प्रदर्शन और क्यों अपने ही लोगों को मार रही सेना? म्यांमार हिंसा
    मणिपुर सरकार ने वापस लिया म्यांमार के नागरिकों को शरण देने पर रोक लगाने वाला आदेश मणिपुर

    एस जयशंकर

    पाकिस्तान की यात्रा को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- नहीं होगी कोई द्विपक्षीय वार्ता शंघाई सहयोग संगठन
    #NewsBytesExplainer: विदेश मंत्री एस जयशंकर का पाकिस्तान दौरा कितना अहम है?  पाकिस्तान समाचार
    विदेश मंत्री एस जयशंकर का संयुक्त राष्ट्र पर बड़ा बयान, बताया जगह घेरने वाली पुरानी कंपनी संयुक्त राष्ट्र
    भारतीय प्रतिनिधिमंडल SCO सम्मेलन के लिए पहुंचा पाकिस्तान, जानिए 900 प्रतिनिधियों के लिए कैसी है सुरक्षा पाकिस्तान समाचार

    भूकंप

    ताइवान में भूकंप से TSMC ने खाली की फैक्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हो सकते हैं महंगे ताइवान
    ताइवान के बाद जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप जापान
    #NewsBytesExplainer: 7.4 तीव्रता के भूकंप के बावजूद ताइवान ने कैसे रोकी तबाही? ताइवान
    इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट नहीं इंडोनेशिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025