NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट नहीं
    अगली खबर
    इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट नहीं
    इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया

    इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट नहीं

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 09, 2024
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    जापान और ताइवान के बाद अब इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आया है। अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 रही।

    USGS के मुताबिक, भूकंप 9:45 GMT पर आया और इसका केंद्र उत्तरी मलुकू प्रांत के हलमहेरा द्वीप पर जमीन के 35 किलोमीटर अंदर रहा।

    अभी तक भूकंप में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

    भूकंप

    ताइवान और जापान में भी आया था भूकंप

    इंडोनेशिया से पहले पिछले हफ्ते इसी इलाके में स्थित ताइवान और जापान में भी भूकंप आए थे।

    ताइवान में 3 अप्रैल को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया था।

    इसके बाद 4 अप्रैल को जापान में 6.1 तीव्रता को भूकंप आया था। इसमें जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

    संवेदनशील इलाका

    भूकंप के नजरिए से बेहद संवेदनशील है यह इलाका 

    बता दें कि इंडोनेशिया, ताइवान, जापान और इसके आसपास का पूरा इलाका भूकंप के नजरिए से बेहद संवेदनशील है। इसे 'रिंग ऑफ फायर' इलाका कहा जाता है।

    इसमें रूस, फिलीपींस, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, कनाडा, अमेरिका, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, कोस्टा रिका, पेरू, इक्वाडोर, चिली और बोलिविया भी आते हैं।

    यहां कॉन्टिनेंटल प्लेट्स के साथ-साथ ओशियनिक टेक्टॉनिक प्लेट्स भी मौजूद हैं। ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, इसलिए यहां ज्यादा भूकंप आते हैं। दुनिया के 90 प्रतिशत भूकंप इसी इलाके में आते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडोनेशिया
    भूकंप

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    इंडोनेशिया

    एक साल से बिना पानी जिंदा है ये महिला, कहा- पहले से ज्यादा हेल्दी अजब-गजब खबरें
    दिल्ली दंगे: क्या दिल्ली को दहलाने के लिए इंडोनेशिया के NGO से मिली थी फंडिंग? लश्कर-ए-तैयबा
    क्या है तबलीगी जमात और यह अब चर्चा में क्यों है? भारत की खबरें
    तबलीगी जमात मामला: वीजा नियमों के उल्लंघन के लिए 41 देशों के सदस्य किए गए ब्लैकलिस्ट भारत की खबरें

    भूकंप

    अमेरिका के अलास्का में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी  अमेरिका
    राजस्थान: जयपुर में आधे घंटे में महसूस किए गए भूकंप के 4 झटके राजस्थान
    दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई तीव्रता दिल्ली
    पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, 5.4 रही तीव्रता बांग्लादेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025