NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: बीते पांच दिनों से भारत में मिल रहे हैं बाकी देशों से ज्यादा मामले
    कोरोना वायरस: बीते पांच दिनों से भारत में मिल रहे हैं बाकी देशों से ज्यादा मामले
    1/6
    देश 0 मिनट में पढ़ें

    कोरोना वायरस: बीते पांच दिनों से भारत में मिल रहे हैं बाकी देशों से ज्यादा मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 09, 2020
    02:31 pm
    कोरोना वायरस: बीते पांच दिनों से भारत में मिल रहे हैं बाकी देशों से ज्यादा मामले

    संक्रमितों के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत में पिछले पांच दिनों से बाकी सभी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन भारत में 64,000 से ज्यादा मामले सामने आए, जो पूरी दुनिया में शनिवार को मिले नए मरीजों के 22 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके साथ ही भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 21.5 लाख से पार हो गई है और 43,379 मौतें हो चुकी हैं।

    2/6

    भारत में तीन दिन से मिल रहे 60,000 से ज्यादा मामले

    अमेरिका और ब्राजील, सर्वाधिक संक्रमितों और मौतों के साथ सर्वाधिक प्रभावित देश हैं। पिछले पांच दिनों में इन देशों में भी भारत से कम नए मामले मिल रहे हैं। पिछले तीन दिन से देश में रोजाना 60,000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। वहीं ब्राजील और अमेरिका में इन तीन दिनों में नए मामलों की संख्या 50,000 से ज्यादा नहीं गई है। बता दें, पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या लगभग दो करोड़ हो गई है।

    3/6

    भारत में लॉकडाउन ने धीमी की रफ्तार

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस का प्रकोप लगभग एक साथ मार्च में शुरु हुआ था। हालांकि, भारत में कोरोना के शुरुआती तीन मामले जनवरी में सामने आ गए थे। वहीं अमेरिका में जनवरी के दूसरे सप्ताह से ही संक्रमित मिलने शुरू हो गए थे। भारत में शुरुआती मामले सामने आने के बाद लागू किए गए लॉकडाउन ने संक्रमण की रफ्तार धीमी कर दी, वहीं ब्राजील और अमेरिका में इस दौरान तेजी से मामले बढ़ने लगे।

    4/6

    एक महीने में ब्राजील से आगे निकल जाएगा भारत

    भारत में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक महीने के भीतर ब्राजील से आगे निकल जाएगा। दोनों देशों के बीच सक्रिय मामलों में भी दूरी घटती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस के 6.28 लाख सक्रिय मामले हैं तो ब्राजील में यह संख्या 8.18 लाख है। वहीं अमेरिका में यह आंकड़ा 23.46 लाख है। इन तीनों देशों में दुनिया के 50 प्रतिशत से ज्यादा मामले हैं।

    5/6

    किस देश में कितने मामले?

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में लगभग 50 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.62 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 29.62 लाख संक्रमितों में से एक लाख से ज्यादा की मौत हुई है। वहीं भारत में 21.53 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 43,000 से अधिक मौतें हुई हैं। पूरी दुनिया की बात करें तो अभी तक 1.96 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.25 लाख को जान गंवानी पड़ी है।

    6/6

    महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार

    भारत के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले पांच लाख से पार हो गए हैं। यहां अब तक 5,03,084 मामले सामने आए हैं जिनमें से 17,367 मरीजों की मौत हुई है। बीते दिन यहां 12,000 से ज्यादा नए मरीज मिले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    ब्राजील
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 64,399 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 21 लाख पार कोरोना वायरस
    क्या है फास्ट टैग और इसे गाड़ी पर कैसे लगवाएं? जानें इससे जुड़ी सभी बातें ऑटो
    मासिक धर्म के लिए महिला कर्मचारियों को साल में 10 अतिरिक्त छुट्टी देगी जोमैटो मुंबई
    क्या होता है टेबलटॉप रनवे और यह अभी चर्चा में क्यों है? शशि थरूर

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में 21 लाख के करीब पहुंचे मामले, बीते 24 घंटों में 933 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत की मृत्यु दर को ऊपर खींच रहे दो राज्य, जानें सभी की स्थिति दिल्ली
    सुशांत सिंह मामला: CBI ने रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR बिहार
    कोरोना वायरस: देश में फिर गिरी मामलों की दैनिक वृद्धि दर, लगभग सभी राज्यों में गिरावट भारत की खबरें

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 62,538 मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: कई देशों में दूसरी लहर का कहर, भारत में अभी पीक आना बाकी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 904 मौतें, अब तक 40,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में लगातार छठे दिन 50,000 से अधिक नए मामले, 803 की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    विजयवाड़ा: कोविड देखभाल केंद्र बनाए गए होटल में लगी आग, सात की मौत आंध्र प्रदेश
    अभिषेक बच्चन ने भी दी कोरोना वायरस को मात, रिपोर्ट आई नेगेटिव ऐश्वर्या राय
    केंद्र सरकार सितंबर से खोलना चाहती है स्कूल, राज्यों और अभिभावकों की है अलग राय दिल्ली
    अंतिम चरण में वैक्सीन की तलाश, विकास और रख-रखाव पर नजर रख रही दो समितियां भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    कोरोना महामारी के बीच खुले जिम, संक्रमण से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां स्वास्थ्य
    इस साल दुल्हन नहीं बनेंगी ऋचा चड्ढा, अली फजल से शादी के लिए बनाया नया प्लान बॉलीवुड समाचार
    स्मार्टफोन खरीदने से पहले घर आकर उसका डेमो देगी सैमसंग, ऐसे उठाएं सर्विस का फायदा सैमसंग
    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023