NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: घरेलू उड़ानों के संचालन के बाद करीब 1,500 यात्रियों में हुई संक्रमण की पुष्टि
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: घरेलू उड़ानों के संचालन के बाद करीब 1,500 यात्रियों में हुई संक्रमण की पुष्टि

    कोरोना वायरस: घरेलू उड़ानों के संचालन के बाद करीब 1,500 यात्रियों में हुई संक्रमण की पुष्टि

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 04, 2020
    02:29 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया था। तब से लेकर अब तक करीब 1,500 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    हालांकि, इस अवधि में कितने यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच की गई, इसका राष्ट्रीय डाटा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह संख्या यात्रियों की तुलना में कम नजर आ रही है।

    डाटा

    25 मई से 30 जून तक 45 लाख यात्रियों ने की यात्रा

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया था।

    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के आंकड़ों के अनुसार 30 जून तक कुल 45 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों में यात्रा की, लेकिन परीक्षण का डाटा उपलब्ध नहीं होने से संक्रमितों की यह संख्या वास्तविकता से कहीं दूर है।

    इसका प्रमुख कारण है कि सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण की जांच के अलग-अलग नियम है। ऐसे में सभी की जांच नहीं हो पाई।

    जांच

    कई राज्यों में रेंडम तो कई में लक्षण वाले यात्रियों की जांच हुई

    रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में पंजाब, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश राज्यों के हवाई अड्डों पर यात्रियों के रेंडम जांच की जाती है।

    इसी तरह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, पश्चिम बंगाल राज्यों में कोरोना वायरस के लक्षण रखने वाले ही यात्रियों की जांच की जा रही है।

    हालांकि, शुरुआत में जिन यात्रियों के अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई वह किसी संक्रमित के ही संपर्क में आए थे।

    बदलाव

    कोयम्बटूर हवाई अड्डे पर बदला सभी यात्रियों की जांच का नियम

    AAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में ही घरेलू उड़ानों से पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है।

    पहले कोयम्बटूर हवाई अड्डे पर भी सभी यात्रियों की जांच की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों ने अब इस नियम को बदल दिया है। अब तक लिए गए नमूनों की ही जांच कराई जा रही है।

    इसके अलावा अधिकारियों ने अब वहां पहुंचने वाले यात्रियों को अनिवार्य क्वारंटाइन में रखने का निर्णय किया है।

    तमिलनाडु

    प्रभावित राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों को हो रही जांच

    चेन्नई हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से आने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है।

    जबकि, देश के अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जांच स्वास्थ्य अधिकारियों के विवेक पर आधारित है।

    इसी तरह तमिलनाडु के अंदर यात्रा करने वालों की अधिकारियों की मर्जी के आधार पर ही जांच की जा रही है। कर्नाटक में क्वारंटाइन से छूट की मांग करने वालो की जांच की जा रही है।

    वैश्विक

    विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की जा रही है जांच

    देश में विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से जांच की जा रही है। इसके अलावा उन्हें आवश्यक रूप से क्वारंटाइन में भी रखा जा रहा है।

    यही कारण है कि पिछले महीने ब्रिटेन से आए दो यात्रियों के जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब उनका इलाज चल रहा है।

    बता दें कि देश में वंदे भारत मिशन के तहत ही कोई यात्री विदेश से आ सकता है और जा सकता है।

    संक्रमण

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 52,050 नए मामले सामने आए और 803 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    ये लगातार छठा ऐसा दिन है जब देश में 50,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 18,55,745 हो गई है, वहीं 38,938 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या 5,86,298 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    तमिलनाडु
    जम्मू-कश्मीर

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत की खबरें

    धूम्रपान करने वालों पर अधिक है कोरोना वायरस का खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी तंबाकू
    अंबाला में लैंड हुए पांच राफेल लड़ाकू विमान, राजनाथ ने चीन और पाकिस्तान को चेताया हरियाणा
    क्यों महत्वपूर्ण है अंबाला एयरबेस, जहां तैनात हुए राफेल लड़ाकू विमान? पाकिस्तान समाचार
    गृह मंत्रालय ने जारी की अनलॉक-3 की गाइडलाइंस, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद गृह मंत्रालय

    कर्नाटक

    कर्नाटक सरकार ने रद्द कीं प्रवासी मजदूरों के लिए चलने वाली ट्रेनें, कांग्रेस ने साधा निशाना कांग्रेस समाचार
    बाइक सवार शराबी के सामने आया सांप तो उसने दांतों से कर दिए टुकड़े, वीडियो वायरल अजब-गजब खबरें
    मिशन वंदे भारत: विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर केरल लौटी पहली फ्लाइट भारत की खबरें
    कर्नाटक ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, चार राज्यों के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी बीएस येदियुरप्पा

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: युवक ने घर जाने के लिए चुराई बाइक, दो सप्ताह बाद कोरियर से वापस भेजी कोयंबटूर
    कोरोना वायरस: नौ राज्यों में आधे से अधिक मरीज हुए ठीक, पंजाब सबसे आगे मध्य प्रदेश
    तमिलनाडु यूनिवर्सिटी का अनुमान, मध्य जुलाई तक चेन्नई में हो सकते हैं 1.5 लाख कोरोना संक्रमित चेन्नई
    तमिलनाडु: मांस में विस्फोटक भरकर सियार को खिलाया, मुंह में फटने से मौत; 12 लोग गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: सरकार ने सात महीने बाद फिर से बहाल की ब्रॉडबैंड सेवा सोशल मीडिया
    अगर ट्रेकिंग करना पसंद है तो उत्तर भारत के इन शानदार पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में अब तक 43 मामले आए सामने, प्रधानमंत्री का बांग्लादेश दौरा रद्द चीन समाचार
    पुलवामा हमला: मृत आतंकी के फोन से मिले सुरागों से संदिग्धों तक पहुंची NIA भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025