NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन रिकॉर्ड 853 मौतें, संक्रमितों की संख्या 17 लाख पार
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन रिकॉर्ड 853 मौतें, संक्रमितों की संख्या 17 लाख पार

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन रिकॉर्ड 853 मौतें, संक्रमितों की संख्या 17 लाख पार

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 02, 2020
    10:16 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 54,735 नए मामले सामने आए और 853 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये देश में अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 17 लाख पार करके 17,50,723 हो गई है, वहीं 37,364 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 56,7730 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पहली बार एक दिन में ठीक हुए 50,000 से अधिक मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 51,254 मरीज ठीक हुए। देश में पहली एक दिन में 50,000 से अधिक मरीज ठीक हुए हैे। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 11,45,629 हो गई है, जो कुल मामलों की 65.43 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,63,172 टेस्ट किए गए गए। देशभर में अब तक लगभग 1.98 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 4,31,719 मामले सामने आए हैं जिनमें से 15,316 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 2,45,859 मामले सामने आए हैं और 3,935 की मौत हुई है।

    1,407 मौत और 1,50,209 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 3,989 मौत और 1,36,716 मामलों के साथ दिल्ली अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 322 मौतें

    महाराष्ट्र में बीते दिन 9,601 नए मामले सामने आए और 322 लोगों की मौत हुई। ये राज्य में अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं।

    वहीं आंध्र प्रदेश में बीते दिन 9,276 नए मामले सामने आए। राज्य में तीन दिन बाद 10,000 से कम मामले सामने आए हैं।

    इसके अलावा बीते दिन तमिलनाडु में 5,881 मामले, कर्नाटक में 5,172 मामले और दिल्ली में 1,118 मामले सामने आए।

    जानकारी

    दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या में बड़ी गिरावट

    दिल्ली की स्थिति में सुधार जारी है और यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 715 से घटकर 496 पर आ गई है। लगभग एक लाख लोग इन इलाकों में रह रहे हैं।

    दुनिया की स्थिति

    अमेरिका और ब्राजील में भी थम नहीं रहा संक्रमण

    पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 1.77 करोड़ लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 6.84 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 46.20 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.54 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 27.07 लाख संक्रमितों में से 93,563 की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    भारत की खबरें

    अफगानिस्तान में प्रताड़ित 11 सिख दिल्ली पहुंचे, कहा- भारत में घर जैसा महसूस होता है अफगानिस्तान
    कोरोना वायरस: फाइनल ट्रायल में पहुंची मॉडर्ना की वैक्सीन, 30,000 वॉलंटियर्स को दी जाएगी खुराक वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए पांच जगहें तैयार ऑक्सफोर्ड
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन लगभग 700 मौतें, दुनियाभर में ठीक हुए एक करोड़ मरीज कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    पश्चिम बंगाल सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया प्रत्येक सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन पश्चिम बंगाल
    कोरोना संक्रमण पर काबू पा चुके कई देशों में फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या चीन समाचार
    देश में 15 लाख से पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, 34,193 की मौत महाराष्ट्र
    मुंबई के बाद कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बना पुणे, लॉकडाउन के बावजूद बढ़े मामले भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025