
कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 33,750 नए मामले, 123 मौतें
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 33,750 नए मामले सामने आए और 123 मरीजों की मौत दर्ज हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,49,22,882 हो गई है। इनमें से 4,81,893 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,45,582 हो गई है।
देश में ओमिक्रॉन के 1,700 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 639 मरीज ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में इसके सबसे ज्यादा 510 मामले हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 10,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,846 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,42,95,407 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.27 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,78,990 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 68.10 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,99,868 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,542 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 52,49,850 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 48,113 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 30,09,557 मामलों और 38,346 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,51,128 मामलों और 36,790 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 11,877 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं नौ मरीजों की मौत हुई। यहां ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
इसी तरह केरल में 2,802 लोगों को संक्रमित पाया गया और 78 मरीजों की मौत दर्ज हुई।
कर्नाटक में 1,187 मामले सामने आए और छह मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 1,594 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और छह मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,45,68,89,306 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 23,30,706 खुराकें लगाई गईं। आज से किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 29 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 29 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 54.43 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 5.50 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8.26 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.23 करोड़ संक्रमितों में से 6.19 लाख मरीजों की मौत हुई है।