NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते सामने आए 9,216 नए मामले, 391 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते सामने आए 9,216 नए मामले, 391 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते सामने आए 9,216 नए मामले, 391 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 03, 2021
    09:31 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,216 नए मामले सामने आए और 391 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,15,757 हो गई है। इनमें से 4,70,115 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 99,976 हो गई है।

    कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण सरकार चिंता में है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 8,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,612 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,40,45,666 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.35 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,57,156 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 64.47 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,37,221 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,049 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 51,51,919 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 40,855 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 29,96,833 ​मामलों और 38,216 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,28,350 मामलों और 36,504 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 796 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 24 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह केरल में 4,700 लोगों को संक्रमित पाया गया और 320 मरीजों की मौत दर्ज हुई। यहां बीते कई हफ्तों से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

    कर्नाटक में 363 मामले सामने आए और तीन मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 715 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 12 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,25,75,05,514 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 73,67,230 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन अपने तय लक्ष्य से पीछे चल रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 26.41 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 26.41 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 52.34 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.88 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.86 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.21 करोड़ संक्रमितों में से 6.15 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के ICU में आग, 10 कोविड मरीजों की मौत आग त्रासदी
    महाराष्ट्र: तीसरी लहर के दौरान 8 लाख सक्रिय मामलों का अनुमान, तैयारियों में जुटी सरकार केंद्र सरकार
    गुजरात तट: पाकिस्तान की गोलीबारी से भारतीय मछुआरे की मौत, उच्च स्तर पर मामला उठाएगा भारत पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 11,451 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी केरल

    केरल

    केरल: कोबरा सांप से डसवाकर पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को मिली दोहरी उम्रकैद हत्या
    कोविड मृतकों के BPL परिजनों को हर महीने 5,000 रुपये की सहायता देगी केरल सरकार केरल सरकार
    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 16,862 नए मामले, 379 मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 15,891 लोग, 166 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 8,318 नए मामले, 465 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: क्या यात्रा पर पाबंदियां ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार पर रोक लगाने में मदद करेंगी? दक्षिण अफ्रीका
    ओमिक्रॉन वेरिएंट: वैक्सीन के नए वर्जन पर काम कर रही नोवावैक्स, मॉडर्ना बनाएगी बूस्टर शॉट वैक्सीन समाचार
    ओमिक्रॉन वेरिएंट: मुंबई में अफ्रीका से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटाइन, गुजरात में RT-PCR टेस्ट जरूरी मुंबई

    कोरोना वायरस के मामले

    कर्नाटक: नवोदय विद्यालय में संक्रमित पाए गए 9 से 12वीं के 32 छात्र कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,348 संक्रमित, कई दिन बार बढ़े सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 14,313 नए मामले, 549 मौतें दर्ज महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 12,830 नए मरीज, सक्रिय मामलों में आई कमी महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025