NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच किस-किस राज्य ने क्या-क्या ऐहतियाती कदम उठाए?
    अगली खबर
    ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच किस-किस राज्य ने क्या-क्या ऐहतियाती कदम उठाए?
    ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच किस-किस राज्य ने क्या-क्या ऐहतियाती कदम उठाए।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच किस-किस राज्य ने क्या-क्या ऐहतियाती कदम उठाए?

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 03, 2021
    09:02 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में गुरुवार को कोराना वायरस के 32 म्यूटेंट वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार ने राज्यों को ऐहतियाती कदम उठाते हुए अपनी गाइडलाइंस में संशोधन के लिए कहा है।

    इसके बाद कर्नाटक सहित कई राज्यों ने कड़े कदम उठाए हैं। हालांकि, कुछ राज्यों ने पहले ही अपनी गाइडलाइंस में संशोधन कर दिया है।

    ऐसे में यहां जानते हैं कि अब तक किन-किन राज्यों ने क्या-क्या ऐहतियाती कदम उठाए हैं।

    पृष्ठभूमि

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले रखने वाला 30वां देश बना भारत

    बता दें कि कर्नाटक में गुरुवार को एक 46 वर्षीय डॉक्टर और 66 वर्षीय दक्षिणी अफ्रीकी नागरिक के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

    चौंकाने वाली बात यह रही कि अफ्रीकी नागरिक 27 नवंबर को UAE लौट चुका है।

    इसी तरह भारत ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले रखने वाला दुनिया का 30वां देश बन गया है।

    ऐसे में इसकी गंभीरता को देखते हुए राज्यों ने अब सजगता बरतते हुए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

    #1

    कर्नाटक में पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगा मॉल्स और सिनेमाघरों में प्रवेश

    कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को अपनी गाइडलाइंस में संशोधन करते हुए राज्य के हवाई अड्डों पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का RT-PCR टेस्ट करने, वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने वालों को ही मॉल्स और सिनेमाघरों में प्रवेश देने तथा उनके ही बच्चों को स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं की अनुमति देने का निर्णय किया है।

    इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों को सभी सांस्कृतिक गतिविधियों को 15 जनवरी 2022 तक स्थगित कर दिया गया हैं।

    जानकारी

    शादी समारोह में रहेगी अधिकतम 500 लोगों की अनुमति

    कर्नाटक सरकार ने शादी समारोह में अधिकतम 500 लोगों की अनुमति देने का निर्णय किया है। इसके अलावा वहां पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की जिम्मेदारी भी आयोजक पर डाली गई है। उल्लंघन पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    #2

    दिल्ली में 'जोखिम' श्रेणी वाले देशों के यात्रियों का हो रहा RT-PCR टेस्ट

    दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा बताए गए 'जोखिम' श्रेणी वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

    इनमें यूरोपीय देश, यूनाइटेड किंगडम (UK), दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल शामिल हैं।

    इसी तरह हवाई अड्डों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग से कोरोना जांच काउंटर स्थापित करने के साथ टेस्ट की कीमत 3,900 रुपये से घटाकर 3,500 रुपये की गई है।

    #3

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की सीमाओं और हवाई हड्डों पर बढ़ाई स्क्रीनिंग

    उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य की सीमाओं पर स्क्रीनिंग तेज करने और निगरानी को मजबूत करने का फैसला किया। इसी तरह हवाई अड्डों पर आने वाले विदेशी नागरिकों का RT-PCR टेस्ट करने का भी निर्णय किया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोरोना संक्रमितों के सैंपलों की लखनऊ के KGMU और PGI जीनोम सीक्सेसिंग कराने, अन्य बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक सफाई, स्वच्छता और फॉगिंग अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

    #4

    महाराष्ट्र सरकार ने उठाया संस्थागत क्वारंटाइन का कदम

    महाराष्ट्र सरकार की संशोधित गाइडलाइंस में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और जिम्बाब्वे को 'बेहद गंभीर' में शामिल किया गया है। ऐसे में अब इन देशों से आने वाले यात्रियों को एक सप्ताह के लिए अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वारंटाइन में रहना होगा।

    इसी तरह यह नियम उन लोगों पर भी लागू होगा जो भारत आने के 15 दिन पहले बेहद गंभीर श्रेणी वाले देशों की यात्रा करके लौटे हैं या फिर जिनमें हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

    गंभीर

    गंभीर श्रेणी के देशों से आने वालों को नहीं रहना होगा संस्थागत क्वारंटाइन

    महाराष्ट्र सरकार ने यूनाइटेड किंगडम (UK), जर्मनी, स्‍पेन, बेल्जियम, इटली जैसे यूरोपीय देशों को गंभीर श्रेणी में शामिल किया है।

    इन देशों से आने वाले यात्रियों को एक सप्ताह के लिए संस्थागत क्वारंटाइन तो नहीं रहना होगा, लेकिन हवाई अड्डे पर उनका RT-PCR टेस्ट किया जाएगा।

    संक्रमित मिलने पर उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में भेजा जाएगा और रिपोर्ट के निगेटिव आने पर भी उन्हें एक सप्ताह के होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

    जानकारी

    घरेलू यात्रियों को दिखाना होगा वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र

    इसी तरह घेरलू यात्रियों को महाराष्ट्र पहुंचने पर पूर्ण वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र या फिर 48 घंटे पुरानी RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा उन्हें अपनी पिछले 15 दिनों की यात्रा का विवरण भी उपलब्ध कराना होगा।

    #5

    गुजरात सरकार ने आठ शहरों में बढ़ाया नाइट कर्फ्यू

    गुजरात सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर और जूनागढ़ में रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया है।

    इन शहरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 12 बजे तक खुले रह सकते हैं और रेस्तरां 75 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं। शादी समारोह में 400 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।

    जानकारी

    पश्चिम बंगाल सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाए प्रतिबंध

    पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। शहरों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों का कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ संचालन किया जा सकेगा।

    ओमिक्रॉन

    क्यों खतरनाक माना जा रहा है ओमिक्रॉन वेरिएंट?

    दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना समेत 29 देशों में मिल चुके ओमिक्रॉन वेरिएंट का वैज्ञानिक नाम B.1.1.529 है और इसकी स्पाइक प्रोटीन में 32 म्यूटेशन हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार, वेरिएंट वायरस के अन्य वेरिएंट्स की तुलना में अधिक संक्रामक और खतरनाक हो सकता है। इसके वैक्सीनों को चकमा देने की आशंका भी लगाई जा रही है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' बताया है और इस ऐलान के बाद कई देश यात्रा प्रतिबंध लागू कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    गुजरात

    साइक्लोन टाउते: नौसेना ने समुद्र से बरामद किए 22 शव, गुजरात में हुई 45 की मौत मुंबई
    तेजी से बढ़ रहे 'ब्लैक फंगस' के मामले, राजस्थान सरकार ने महामारी घोषित किया दिल्ली
    ब्लैक फंगस: केवल तीन राज्यों में 60 प्रतिशत मामले, गुजरात में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र
    खबरों से गायब रहने वाला लक्षद्वीप इन दिनों सुर्खियों में क्यों है? कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: तीसरी लहर के दौरान 8 लाख सक्रिय मामलों का अनुमान, तैयारियों में जुटी सरकार केंद्र सरकार
    गुजरात तट: पाकिस्तान की गोलीबारी से भारतीय मछुआरे की मौत, उच्च स्तर पर मामला उठाएगा भारत पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 11,451 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी केरल
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 10,126 नए मामले, 332 मरीजों की मौत केरल

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट योगी आदित्यनाथ
    UPSESSB: उत्तर प्रदेश PGT के नतीजे घोषित, कॉलेज चुनने के लिए लिंक भी हुआ एक्टिव परीक्षा परिणाम
    दिल्ली हाई कोर्ट की उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार, कहा- यहां नहीं चलेगा गैरकानूनी काम दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में कक्षा 2 के छात्र को छत से उल्टा लटकाया, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश पुलिस

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 8,774 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    ओमिक्रॉन के मद्देनजर कर्नाटक ने उठाए ऐहतियाती कदम, कड़ी होगी विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग कर्नाटक
    ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में दिखते हैं केवल हल्के लक्षण- दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा निकाय भारत की खबरें
    कैसे रोका जा सकता है कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रसार? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025