NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / अमेरिका से 300 करोड़ डॉलर में 30 सशस्त्र ड्रोन्स खरीदने की तैयारी में भारत
    देश

    अमेरिका से 300 करोड़ डॉलर में 30 सशस्त्र ड्रोन्स खरीदने की तैयारी में भारत

    अमेरिका से 300 करोड़ डॉलर में 30 सशस्त्र ड्रोन्स खरीदने की तैयारी में भारत
    लेखन भारत शर्मा
    Mar 10, 2021, 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिका से 300 करोड़ डॉलर में 30 सशस्त्र ड्रोन्स खरीदने की तैयारी में भारत

    पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान से लगातार बिगड़ते संबंधों के बीच भारत ने खुद की ताकत बढ़ाना शुरू कर दिया है। पहले नए हथियारों की खरीद के साथ आधुनिक मिसाइलों का परीक्षण किया जा रहा था और अब सरकार ने सीमा पर चौकसी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए अमेरिका से 30 सशस्त्र ड्रोन खरीदने की योजना बनाई है। इस खरीद को अगले महीने के अंत तक आधिकारिक मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे भारत की ताकत में बड़ा इजाफा होगा।

    300 करोड़ डॉलर की लागत से खरीदे जाएंगे ड्रोन्स

    NDTV के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि भातर अगले महीने 300 करोड़ डॉलर की इस डील को मंजूरी दे सकता है। इस डील के तहत 30 MQ-9B प्रीडेटर सशस्त्र ड्रोन खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सशस्त्र ड्रोन्स का निर्माण सेन डिएगो स्थित जनरल एटॉमिक्स द्वारा किया जाएगा। इन सशस्त्र ड्रोन्स के भारतीय सेना में शामिल होने के बाद सुरक्षा स्तर पर सेना की ताकत में बढ़ोतरी होगी।

    अब तक निगरानी के लिए ही किया जा रहा था ड्रोन्स का इस्तेमाल

    अब तक भारतीय सीमाओं पर ड्रोन्स का इस्तेमाल निगरानी और गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए ही किया जाता रहा है। इसके लिए भारत ने कुछ समय पहले ही अमेरिका से दो ड्रोन लीज पर लिए थे और अब खरीद की योजना बनाई है।

    क्या है MQ-9B ड्रोन की खासियत?

    MQ-9B ड्रोन लगातार 48 घंटों तक उड़ान भर सकता है। इतना ही नहीं यह अपने साथ एक बार में 1700 किलोग्राम तक का वजन भी लेकर काम कर सकता है। इसके अलावा इनके जरिए आवश्यकता पड़ने पर फायरिंग भी की जा सकती है। भारतीय सेना में इनके शामिल होने के बाद भारतीय सेना दक्षिण भारतीय महासगर में चीनी युद्धपोतों पर बेहतर तरीके से निगरानी कर सकेगी। इसके अलावा हिमालय में भारत-पाकिस्तान सीमा के विवादित क्षेत्र में भी मदद मिलेगी।

    अमेरिका के रणनीतिक सुरक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है भारत

    बता दें कि भारत वर्तमान में अमेरिका के रणनीतिक सुरक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है। खासतौर से चीन को लेकर ये साझेदारी और मजबूत हुई है। हालांकि, इस डील को लेकर अभी किसी तरह कि आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। भारतीय रक्षा मंत्रालय और जनरल एटॉमिक्स के प्रवक्ताओं ने मामले पर अभी कुछ नहीं कहा है। वहीं, पेंटागन अधिकारियों की तरफ से डील को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

    12 मार्च को होगी पहली क्वाड बैठक

    स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के इस महीने भारत का दौरा करने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन जल्द ही क्वाड बैठक के जरिए भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ बैठक करेंगे। भारत सरकार की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार यह मुलाकात 12 मार्च को वर्चुअल तरीके से होने जा रही है। इसमें आपूर्ति श्रृंखला, समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    अमेरिका

    चीन समाचार

    LAC पर कई विवादित जगहों से पीछे नहीं हटी है चीन की सेना- अमेरिकी सैन्य कमांडर भारत की खबरें
    वैक्सीन डिप्लोमेसी में चीन को मात देने के लिए भारत ने क्वॉड देशों से मांगा फंड भारत की खबरें
    200 अरब डॉलर से अधिक हुआ चीन का रक्षा बजट, भारत से तीन गुना दुनिया
    सीमा विवाद: देपसांग के मैदानी इलाके में लगातार अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा चीन भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    कोवैक्स के जरिए पाकिस्तान को मिलेंगी 'मेड इन इंडिया' कोरोना वैक्सीन की 4.5 करोड़ खुराकें पाकिस्तान समाचार
    फरवरी में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट, यह रहा कारण ऑटोमोबाइल
    भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद देंगे क्वॉड देश कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    पाकिस्तान समाचार

    कोरोना वायरस: कई एशियाई देशों में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी क्यों है? एशिया
    पाकिस्तान को आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करना पड़ा महंगा, FATF की ग्रे सूची में रहेगा बरकरार भारत की खबरें
    जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने किया NSA अजीत डोभाल पर हमले की योजना का खुलासा दिल्ली
    पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा बोले- कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान हो कश्मीर का मुद्दा

    अमेरिका

    प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खुद का भारतीय रेस्तरां खोला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी इंस्टाग्राम
    इसी महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत की खबरें
    भारतीय-अमेरिकी लोग उठा रहे अमेरिका का भार- राष्ट्रपति बाइडन जो बाइडन
    अमेरिका में पुलिस की मदद कर रहे रोबोट डॉग्स, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल रोबोट

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023