NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दुनिया के हर कोने में पहुंचा कोरोना वायरस, पहली बार अंटार्कटिका में मिले संक्रमित
    अगली खबर
    दुनिया के हर कोने में पहुंचा कोरोना वायरस, पहली बार अंटार्कटिका में मिले संक्रमित

    दुनिया के हर कोने में पहुंचा कोरोना वायरस, पहली बार अंटार्कटिका में मिले संक्रमित

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 23, 2020
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल के अंत में चीन में पहली बार मिला खतरनाक कोरोना वायरस अब दुनिया के हर कोने में पहुंच गया है।

    अब तक सबसे ठंडा महाद्वीप अंटार्कटिका इससे बचा हुआ था, लेकिन अब वहां गए 58 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    चिली के अधिकारियों ने घोषणा की है कि अंटार्कटिका जाने वाले कुल 58 लोगों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब दुनिया का कोई भी महाद्वीप इसके कहर से नहीं बचा।

    जानकारी

    चिली की सेना के अंटार्कटिक बेस में 36 के हुई संक्रमण की पुष्टि

    AP की रिपोर्ट के अनुसार, चिली की सेना ने सोमवार को कहा कि जनरल बर्नार्डो ओ हिगिंस रिकल्मे अंटार्कटिक बेस के 36 लोगों के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    मंगलवार को चिली में बायोबियो क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिली की नौसेना के सार्जेंट एल्डिया आपूर्ति पोत पर कोरोना संक्रमण के 21 मामले पाए गए हैं।

    इसी तरह लास एस्ट्रेलास गांव में भी एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

    क्वारंटाइन

    208 चालक सदस्यों को जहाज पर किया गया है क्वारंटाइन

    चिली की सेना के अनुसार, संक्रमित मिले 36 लोगों के पहले समूह में सेना के 26 सदस्य और 10 आम नागरिक शामिल हैं। ये लोग रखरखाव अनुबंध कंपनी के कर्मचारी हैं।

    सेना ने कहा कि किसी के भी अभी तक गंभीर लक्षण नजर नहीं आए हैं। चिली की नौसेना के अनुसार सार्जेंट एल्डिया पोत पर 21 लोगों के संक्रमित पाए जाने पर जहाज पर सवार सभी 208 चालक दल के सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    अमेरिका

    चिली स्टेशनों के साथ नहीं हुई कोई बातचीत- अमेरिकी अंटार्कटिक कार्यक्रम

    इस बीच, अंटार्कटिका में संयुक्त राज्य अमेरिका के कार्यक्रमों की देखरेख करने वाली एजेंसी US नेशनल साइंस फाउंडेशन ने कहा कि उसे सकारात्मक मामलों की रिपोर्ट के बारे में पता था।

    फाउंडेशन के स्पष्टीकरण में कहा गया है, "US अंटार्कटिक प्रोग्राम स्टेशनों के कार्मिकों का चिली स्टेशनों के साथ कोई संपर्क नहीं है। NSF कर्मचारियों का आदान-प्रदान नहीं करने या USAP स्टेशनों पर पर्यटकों को स्वीकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

    जानकारी

    चिली में 16,000 से ज्यादा की मौत

    बता दें कि कोरोनो वायरस प्रकोप के मामले में चिली लैटिन अमेरिका में छठा सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां अब तक 5,89,189 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 16,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

    संक्रमण

    दुनियाभर में कोरोना की चपेट में आए सात करोड़ से अधिक लोग

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.79 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 17.16 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.82 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.22 लाख लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे नंबर पर काबिज भारत में 1,00,99,066 मामलों में से 1,46,444 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह ब्राजील में 73.18 लाख संक्रमितों में से 1.88 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    चिली
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    चीन समाचार

    चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 47 नई चौकियां तैयार करेगी ITBP भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री ने तय कर दिया है कि चीन-पाकिस्तान से कब होगा युद्ध- उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भारत की खबरें
    नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद काश्गर शहर की पूरी आबादी का टेस्ट करेगा चीन वुहान
    पोम्पियो ने किया गलवान में झड़प का जिक्र, बोले- भारत के साथ खड़ा है अमेरिका भारत की खबरें

    चिली

    कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने पर भारत के 87 प्रतिशत व्यस्क इसे लेने के इच्छुक- सर्वे चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना के बीच साल 2020 में खेले गए पांच बेस्ट क्रिकेट मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    अमेरिका में फाइजर के बाद मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को भी आपात इस्तेमाल की मंजूरी वैक्सीन समाचार
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पार, अब तक 1.45 लाख मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत के 70 प्रतिशत लोग नहीं लगवाना चाहते हैं वैक्सीन- सर्वे भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025