LOADING...
कोरोना वायरस: देश में डेढ़ लाख पार संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 6,387 मामले

कोरोना वायरस: देश में डेढ़ लाख पार संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 6,387 मामले

May 27, 2020
10:27 am

क्या है खबर?

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,387 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमितों की संख्या 1,51,767 हो गई है। एक दिन पहले 6,535 नए मामले सामने आए है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 170 मरीजों ने दम तोड़ा और कुल मृतकों की संख्या 4,337 हो गई है। 64,426 मरीज ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 8,3004 बनी हुई है।

राज्यों की स्थिति

ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 54,758 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है। राज्य में 1,792 लोगों ने वायरस की वजह से दम तोड़ा है। तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 17,728 नए मामले सामने आ चुके हैं और 127 मरीजों की मौत हुई है। गुजरात में 915 मौत समेत 14,821 मामले और दिल्ली में 288 मौत समेत 14,465 मामले सामने आए हैं।

लक्षद्वीप

कोरोना वायरस की चपेट से मुक्त है लक्षद्वीप

कई राज्यों में रोजाना सैंकडों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं, वहीं केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में आज तक इस खतरनाक वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यह जगह पूरी तरह महामारी से मुक्त है। लक्षद्वीप छोटे-छोटे 36 द्वीपों का एक समूह है जिसकी आबादी करीब 64 हजार है। शनिवार से पहले सिक्किम, नागालैंड और लक्षद्वीप में कोई मामला नहीं था, लेकिन अब केवल लक्षद्वीप ऐसा बचा है, जहां कोरोना वायरस नहीं पहुंचा है।

Advertisement

अनुमान

जुलाई में चरम पर पहुंचेंगे मामले- विशेषज्ञ

देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों के चेतावनी जारी की है कि अगले महीने संक्रमण की रफ्तार बढ़ेगी और जुलाई तक देश में कोरोना वायरस के मामले चरम पर पहुंच सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आने वाले दो महीेने भारत के लिए कड़ी परीक्षा की घड़ी होंगे। भारत लॉकडाउन के कारण संक्रमण के मामलों पर रफ्तार लगाने में कामयाब रहा था, लेकिन अब पाबंदियां हटने के बाद मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Advertisement

राहत

मृत्य दर के मामले में भारत की स्थिति बेहतर

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राहत देने वाली खबर ये है कि भारत की मृत्यु दर अन्य देशों के मुकाबले बेहद कम है। भारत में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 2.87 प्रतिशत है। कुछ दिन पहले तक ये 3.5 प्रतिशत के आसपास बनी हुई थी। पूरी दुनिया में ये 4.4 प्रतिशत के आसपास है। वहीं भारत में प्रति लाख लोगों पर 0.3 लोगों की मौत हो रही है, जबकि दुनिया में ये आंकड़ा 4.4 है।

जानकारी

रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) में भी लगातार सुधार हो रहा है और ये 42.45 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अप्रैल की शुरुआत में रिकवरी रेट 26 प्रतिशत के आसपास थी।

Advertisement