NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
    अगली खबर
    ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

    ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 30, 2020
    10:40 am

    क्या है खबर?

    दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    बुधवार को उन्हें सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली।

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी।

    कैंसर से पीड़ित ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में इलाज के बाद अमेरिका से भारत लौटे थे।

    जानकारी

    अमिताभ बच्चन ने लिखी यह बात

    ऋषि के निधन की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, "वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए... उनका अभी निधन हुआ है। मेरा सब कुछ चला गया है।" गौरतलब है कि बुधवार को ही एक और दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था।

    इलाज

    बुधवार शाम से ICU में भर्ती थे ऋषि

    बुधवार को ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है और उनका कैंसर का इलाज अभी चल रहा है। इसी सिलसिले में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ मौजूद थीं। इलाज के दौरान उन्हें कई बार वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

    बुधवार शाम को सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें इनटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती किया गया था।

    संदेश

    परिवार ने जारी किया यह संदेश

    ऋषि कपूर के परिवार ने उनकी मौत के बाद संदेश जारी करते हुए बताया कि ल्यूकेमिया से दो साल की जंग के बाद गुरुवार सुबह 8:45 मिनट पर उनका निधन हो गया। दो साल तक इलाज के दौरान उनमें जीवन की लालसा भरी रही। परिवार, दोस्त, खाने और फिल्मों ने उनका बीमारी से ध्यान हटाए रखा।

    परिवार ने कहा कि वो प्रशंसकों से मिले प्यार के ऋणी थे। वो आंसू नहीं बल्कि मुस्कुराहटों के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे।

    बचपन

    'मेरा नाम जोकर' में पहली बार पर्दे पर दिखे ऋषि कपूर

    ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि महान फिल्म निर्देशक और अभिनेता राज कपूर के दूसरे बेटे थे।

    उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के चैंपियन स्कूल से पूरी की।

    बड़े पर्दे पर उनकी पहली झलक 1970 में आई उनके पिता राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में दिखी। इसमें ऋषि ने अपने पिता के बचपन के दौरान का रोल किया था।

    इसके तीन साल बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म की।

    करियर

    'बॉबी' में पहली बार बतौर लीड एक्टर दिखे

    1973 में ऋषि कपूर ने पहली बार बतौर लीड एक्टर फिल्म 'बॉबी' में काम किया। इस फिल्म में उनके सामने डिंपल कपाड़िया थी। दर्शकों को इनकी यह जोड़ी खूब पसंद आई और फिल्म देखते ही देखते एक बड़ी हिट बन गई।

    इसके बाद कुछ सालों तक उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी नीतू सिंह के साथ मिलकर कई फिल्में की। हालांकि, दोनों की केवल वही फिल्में चली, जिनमें कई दूसरे स्टार थे।

    जानकारी

    शुरुआती सालों में ऋषि कपूर की ये फिल्में रहीं हिट

    करियर के शुरुआती दो दशकों में ऋषि कपूर ने बतौर लीड एक्टर 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इस दौरान उनकी कुछ हिट फिल्मों के नाम बॉबी, लैला-मजनू, रफू चक्कर, सरगम, कर्ज, प्रेम रोग, नगीना, हनीमून, बंजारण, हीना और बोल राधा बोल है।

    बीमारी

    कैंसर से जंग लड़ रहे थे ऋषि

    ऋषि बीते दो सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। 2018 में वो इलाज के अमेरिका गए थे।

    इलाज के दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने उनसे मुलाकात की थी। इलाज के बाद 2019 में ऋषि वापस आए। हालांकि, तब तक वो पूरी तरह ठीक नहीं हुए थे। उन्हें लगातार अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े।

    इलाज के दौरान के अनुभव बताते हुए उन्होंने बताया कि इस दौरान वो अपने परिवार, खासकर बेटे रणबीर के और करीब आ गए थे।

    डाटा

    आखिरी बार इन फिल्मों में दिखे थे ऋषि

    ऋषि अपने परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर को छोड़कर गए हैं। वो पिछले साल 'द बॉडी' और 'झूठा कहीं का' में आखिरी बार नजर आए थे। उनके 'द इंटर्न' के बॉलीवुड अडेप्शन में काम करने की खबरें थीं।

    निधन

    बुधवार को हुआ था इरफान खान का निधन

    यह हफ्ता बॉलीवुड के लिए काफी मुश्किल पड़ रहा है। बुधवार को दिग्गज अभिनेता इरफान का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

    मंगलवार को उन्हें कोलन इंफेक्शन के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ICU में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

    इरफान ने 2018 में बताया था कि वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं और इसके इलाज के लिए वे लंदन गए थे, लेकिन उन्हें बीमारी से राहत नहीं मिल सकी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    कैंसर
    ऋषि कपूर
    अमिताभ बच्चन

    ताज़ा खबरें

    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी

    मुंबई

    कोरोना वायरस: क्या है कम्युनिटी ट्रांसमिशन और क्या यह भारत में शुरू हो गया है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: पंजाब में बंद होगा सार्वजनिक यातायात, केंद्रीय कर्मचारी घर से करेंगे काम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: संक्रमण से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में ऑफिस-दुकानें बंद करने का आदेश पुणे
    महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना वायरस के मामले, मंत्री बोले- हम कम्युनिटी ट्रांसमिशन की तरफ बढ़ रहे भारत की खबरें

    कैंसर

    कैंसर से जूझ रही हैं नफीसा अली, मिलने पहुंची सोनिया गांधी बॉलीवुड समाचार
    मुंबई वापस लौटीं सोनाली बेंद्रे, कहा- कैंसर से बाकी है अभी जंग भारत की खबरें
    राकेश रोशन को गले का कैंसर, बेटे ऋतिक ने पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    कैंसर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए वित्त मंत्री अरुण जेटली, बजट के लिए वापसी मुश्किल किसान

    ऋषि कपूर

    पाकिस्तान सरकार ने मानी ऋषि कपूर की बात, पुश्तैनी हवेली को लेकर किया बड़ा ऐलान भारत की खबरें
    ऋषि कपूर की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा, फिल्ममेकर राहुल ने पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    खुशखबरी! बीमारी का इलाज करवाकर जल्द वापस लौटेंगे ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण
    बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे ऋषि कपूर, 'झूठा कहीं का' में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन

    पुलवामा के शहीदों को शाहरुख खान ने दिया ट्रिब्यूट, शूट किया स्पेशल सॉन्ग 'तू देश मेरा' CRPF
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार
    फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे बिग बी, मात्र 500 रुपये थी सैलरी बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025