NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: निर्वाचन अधिकारी से मारपीट के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश: निर्वाचन अधिकारी से मारपीट के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

    उत्तर प्रदेश: निर्वाचन अधिकारी से मारपीट के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 13, 2022, 11:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश: निर्वाचन अधिकारी से मारपीट के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज
    केशव प्रसाद मौर्य के साथ संगीत सोम (तस्वीर: twitter@SangeetSomMLA)

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने सरधाना से भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर पहले चरण के मतदान के दौरान निर्वाचन अधिकारी से मारपीट का आरोप है। पुलिस का कहना है कि 10 फरवरी को मतदान के दौरान मेरठ जिले के सलावा गांव में बने 131 नंबर बूथ के बाहर बनी मतदाताओं की लंबी कतार से नाराज सोम और उनके समर्थक बूथ के अंदर घुस आए और निर्वाचन अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया।

    बूथ के CCTV कैमरा साथ ले गए सोम के समर्थक

    पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक कथित तौर पर मतदान की धीमी रफ्तार से नाराज थे। उनके समर्थक बूथ में लगे CCTV कैमरे तोड़कर अपने साथ ले गए। सोम सरधाना से दो बार विधायक रहे हैं और तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

    निर्वाचन अधिकारी ने नहीं दी शिकायत

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के लिए करीब 10 घंटों तक प्रीसाइडिंग अधिकारी का इंतजार किया था, लेकिन वो नहीं आए। इसके बाद सरधाना थाने के इंचार्ज की तरफ से दी गई शिकायत पर सोम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि FIR की कॉपी चुनाव आयोग को भेज दी गई है और निर्वाचन अधिकारी से बयान दर्ज कराने को कहा है ताकि केस मजबूत किया जा सके।

    संगीत सोम के खिलाफ दर्ज हैं कुल आठ मामले

    ताजा FIR के साथ ही सोम के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या आठ पहुंच गई है। हालांकि, अभी तक उन्हें किसी भी मामले में सजा नहीं हुई है। सोम को 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों में भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले में एक स्थानीय अदालत ने पिछले साल उन्हें बरी कर दिया था। निर्वाचन अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 11 जिलों की 58 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं के बाद शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शाम छह बजे तक कुल 60.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके साथ ही नौ मंत्रियों सहित कुल 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। अब 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को आगामी चरणों के लिए वोट डाले जाएंगे।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। 2017 में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    चुनाव आयोग
    भाजपा समाचार
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    अल्लू की फिल्म 'अला वैकुंठपुरामुलू' का हिंदी वर्जन यूट्यूब पर आएगा, 'शहजादा' को होगा नुकसान? शहजादा फिल्म
    रेनो डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या है कंपनी की योजना   रेनो की कारें
    जीरे को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में ड्राई फ्रूट्स बेचने वाले कश्मीरी के साथ बदसलूकी, सामान नदी में फेंका लखनऊ
    सिद्दीकी कप्पन 28 महीने बाद उत्तर प्रदेश की जेल से रिहा, बोले- लड़ाई रहेगी जारी उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: हापुड़ में सिरफिरे आशिक ने दूल्हे को दी धमकी, कहा- करिश्मा सिर्फ मेरी है उत्तर प्रदेश पुलिस
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर समाजवादी पार्टी

    चुनाव आयोग

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे भाजपा समाचार
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान मेघालय
    रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध? कांग्रेस समाचार

    भाजपा समाचार

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा सांसदों को समझाएंगी बजट की बारीकियां, कल होगी बैठक बजट
    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित बजट
    भाजपा सांसद का दावा- चीन से फंडिंग के लिए BBC चला रहा भारत विरोधी एजेंडा BBC

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम नरेंद्र मोदी
    EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR समाजवादी पार्टी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023