NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 60.17 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 60.17 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 60.17 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट
    लेखन भारत शर्मा
    Feb 10, 2022, 08:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 60.17 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट
    उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहले चरण का मतदान।

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 11 जिलों की 58 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं के बाद शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शाम छह बजे तक कुल 60.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नौ मंत्रियों सहित कुल 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर आदि का प्रबंध किया गया था।

    पहले चरण के लिए बनाए गए थे 10,766 मतदान केन्द्र

    राज्य निर्वाचन आयेाग के अनुसार, पहले चरण में 11 जिलों के 58 सीटों पर हुए मतदान के लिए कुल 10,766 मतदान केंद्र और 25,849 मतदेय स्थल बनाए हैं। पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ मतदाता थे, लेकिन इनमें से 60.17 प्रतिशत ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चरण में 73 महिलाओं सहित कुल 623 उम्मीदवार मैदान में थे। कोरोना महामारी के कारण मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया था।

    दिन चढ़ने के साथ बढ़ी मतदान की रफ्तार

    चुनाव आयोग के अनुसार सुबह सभी बूथों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही और दिन बढ़ने के साथ मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे तक महज 7.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद सुबह 11 बजे 20.03 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 33.03 प्रतिशत, दोपहर तीन बजे 48.24 प्रतिशत और शाम पांच बजे 57.79 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम सात बजे यह 60.17 प्रतिशत पर पहुंच गया।

    शामली में हुआ सबसे अधिक मतदान

    चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, शामली में सबसे अधिक 66.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि गाजियाबाद में सबसे कम 52.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर में 62.14 प्रतिशत, बागपत में 61.35 प्रतिशत, बुलंदशहर में 60.57 प्रतिशत, हापुड़ में 60.50 प्रतिशत, मेरठ में 58.52 प्रतिशत, मथुरा में 58.51 प्रतिशत, अलीगढ़ में 57.85 प्रतिशत, आगरा में 56.61 प्रतिशत और गौतमबुद्ध नगर में 53.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    बारात में जाने से पहले दूल्हे ने किया मतदान

    मुजफ्फरनगर के एक मतदान केंद्र पर अंकुर बाल्यान नाम के युवक ने अपनी बारात ले जाने से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने कहा कि पहले मतदान उसके बाद पत्नी और अन्य काम।

    शामली और आगरा में फर्जी मतदान को लेकर हुई झड़प

    शामली में फर्जी मतदान को लेकर गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी पर हमला कर दिया गया। इसमें चौधरी सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचा गया। इसी तरह आगरा में फर्जी मतदान को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया। इसके अलावा मेरठ के किठौर विधानसभा के भड़ौली में भी फर्जी मतदान को लेकर सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा।

    कई जगह से आई EVM खराब होने की शिकायतें

    सुबह मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही कई जगहों से EVM के खराब होने की शिकायतें सामने आ गई। बाद में उन्हें ठीक कर मतदान शुरू कराया गया। इससे अलीगढ़ की छर्रा विधानसभा के मतदान केंद्र 443, फतेहाबाद के मतदान केंद्र 56, खातौली के मतदान केंद्र 362 सहित कई अन्य केंद्रों पर देरी से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान कई बूथों पर समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए, लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।

    समाजवादी पार्टी ने की चुनाव आयोग से शिकायत

    समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर खतौली में मतदान केंद्र 362 पर पोलिंग पार्टी द्वारा मतदाताओं की जगह खुद ही मतदान करने का आरोप लगाया। इसी तरह आगरा की बाह विधानसभा के जैदपुर बूथ पर किसी अन्य को वोट नहीं डालने देने की भी शिकायत की। सपा का आरोप था कि वहां मतदाओं को वापस भेजा जा रहा है। इस पर आयोग ने संबंधित जिला कलक्टर को मामले की जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

    भाजपा ने मतदान नहीं करने पर जयंत चौधरी पर बोला हमला

    एक ओर जहां सभी राजनेताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी चुनावी रैली के कारण मथुरा में अपना वोट नहीं डाल सके। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवादी लोग लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते हैं। जनता उन्हें जवाब देगी। इसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसे लोगों को लोकतंत्र की ताकत जवाब देगी।

    क्या है उत्तर प्रदेश में आगे के मतदान का कार्यक्रम?

    चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के मतदान के बाद अब 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को आगामी चरणों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत कई प्रमुख दल मैदान में हैं।

    मणिपुर की चुनाव तारीखों में हुआ बदलाव

    चुनाव आयोग गुरुवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। वहां अब पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरण का 5 मार्च को होगा। पूर्व में यहां 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होना था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    चुनाव आयोग
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप यूजर्स चैट में पिन कर सकेंगे जरूरी मैसेज, जल्द रोल आउट होगा फीचर  व्हाट्सऐप
    केरल सरकार का पेट्रोल-डीजल और शराब पर सैस लगाने का ऐलान  केरल
    हेयर स्मूदनिंग करवाने की सोच रही हैं? जानिए इससे होने वाले नुकसान  बालों की समस्या
    दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' का पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज दुलकर सलमान

    समाजवादी पार्टी

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: रामपुर पुलिस के लिए मुसीबत बनी रात को नग्न घूमने वाली महिला, देखें वीडियो रामपुर
    उत्तर प्रदेश: अमेठी में अश्लील गानों पर डांस करने से रोका तो युवकों ने सिर फोड़ा अमेठी
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में ड्राई फ्रूट्स बेचने वाले कश्मीरी के साथ बदसलूकी, सामान नदी में फेंका लखनऊ
    सिद्दीकी कप्पन 28 महीने बाद उत्तर प्रदेश की जेल से रिहा, बोले- लड़ाई रहेगी जारी उत्तर प्रदेश पुलिस

    चुनाव आयोग

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे भाजपा समाचार
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान मेघालय
    रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध? कांग्रेस समाचार

    विधानसभा चुनाव

    तेलंगाना: जगन रेड्डी की बहन ने मुख्यमंत्री को जूते भेजे, कहा- मेरे साथ चलकर समस्या देखिए तेलंगाना
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण भाजपा समाचार
    मेघालय: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 5 विधायकों का इस्तीफा, UDP में शामिल मेघालय
    जम्मू-कश्मीर में अप्रैल या सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023