कोरोना वायरस: हरियाणा में रिकवरी रेट 91 प्रतिशत पार, सर्वाधिक प्रभावित जिलों के हालात भी सुधरे
क्या है खबर?
पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार पर कुछ लगाम लगी है। साथ ही रिकवरी रेट भी 91 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।
शुरुआती दिनों में दिल्ली से सटे चार जिलों फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर और गुरूग्राम में तेजी से संक्रमण फैला था।
ये जिले अब सबसे ज्यादा रिकवरी रेट वाले जिलों में शामिल हो गए हैं। अधिक खतरे वाले जिलों में राज्य का स्वास्थ्य विभाग खास रणनीति के साथ काम कर रहा है।
कोरोना वायरस
दिल्ली से सटे चार जिलों में मौजूदा स्थिति क्या है?
फरीदाबाद, गुरूग्राम, झज्जर और सोनीपत हरियाणा के सबसे प्रभावित जिलों में शामिल रहे हैं।
यहां सबसे ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। हालांकि, रिकवरी रेट में भी ये जिले सबसे आगे हैं।
13 अक्टूबर तक फरीदाबाद में रिकवरी रेट 94.78 प्रतिशत, गुरूग्राम में 88.95 प्रतिशत, सोनीपत 94.59 प्रतिशत और झज्जर में 91.54 प्रतिशत है।
इन सभी जिलों में ठीक होने वाले लोगों की दर राज्य की औसत रिकवरी रेट 91.74 प्रतिशत के आसपास है।
कोरोना वायरस
इन जिलों में मृत्यु दर क्या है?
बीते कुछ महीनों में इन चार जिलों में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले संक्रमितों की दर में गिरावट देखी गई है।
15 जून को फरीदाबाद में मृत्यु दर 2.35 प्रतिशत थी, जो 13 अक्टूबर को गिरकर 1.07 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह झज्जर, गुरूग्राम और सोनीपत में यह क्रमश: 1.12 प्रतिशत, 0.78 प्रतिशत और 0.53 प्रतिशत हो गई है।
पूरे हरियाणा की बात करें तो यह 1.11 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 1.52 प्रतिशत से कम है।
हरियाणा
11 जिलों में पॉजीटिविटी रेट 6 प्रतिशत से ज्यादा
हरियाणा के लगभग आधे जिलों में पॉजीटिविटी रेट 6 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।
इनमें फरीदाबाद (10), पानीपत (9.1), पंचकूला (9.0), अंबाला और रेवाड़ी (8.3-3.3), गुरूग्राम और करनाल (दोनों में 7.8), सिरसा और कुरुक्षेत्र (दोनों में 6.5) और हिसार में (6.3) प्रतिशत बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य इसे कम करना है।
पॉजीटिविटी रेट का मतलब है कि कोरोना वायरस के 100 सैंपल में से कितने की रिपोर्ट पॉजीटिव आ रही है।
जानकारी
हरियाणा में कुल कितने मामले?
स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार, हरियाणा में अब तक कुल 1,46,706 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1,34,719 मरीज महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं, 10,364 सक्रिय मरीज हैं और 1,623 लोगों की मौत हुई है।
हरियाणा
राज्य में 66 प्रतिशत संक्रमित पुरुष
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, हरियाणा में 25-34 साल उम्रवर्ग के सबसे ज्यादा (38,490) लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
इसके बाद 35-44 साल के 28,341, 45-54 साल के 20,7,65, 15-24 साल के 20,483, 55-64 के 14,936, 65-74 के 7,467, 5-14 के 6,901, 75-84 के 2,272, 0-5 के 1,956, 85-94 के 514 और 95-104 साल के 30 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए हैं।
कुल कोरोना संक्रमितों में 66 प्रतिशत और 34 प्रतिशत महिलाएं हैं।