NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.20 लाख मामले, 3,300 से अधिक मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.20 लाख मामले, 3,300 से अधिक मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.20 लाख मामले, 3,300 से अधिक मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 05, 2021
    09:28 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,20,529 नए मामले सामने आए और 3,380 मरीजों की मौत हुई। देश में कुछ दिनों से हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,86,94,879 हो गई है। इनमें से 3,,44,082 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 15,55,248 रह गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 1.97 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,97,894 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,67,95,549 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.08 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,84,421 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 35.95 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 58,05,565 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 98,771 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 26,69,514 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 30,895 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 26,01,082 मामलों और 9,510 मौतों के साथ केरल और 21,95,402 मामलों और 26,128 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 14,152 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 289 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं।

    इसी तरह कर्नाटक में 16,068 लोगों को संक्रमित पाया गया और 364 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 16,229 मामले सामने आए और 135 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 22,651 नए मामले सामने आए और 463 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 22,78,60,317 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 36,50,080 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 17.24 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.24 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 37.08 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.33 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.97 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.68 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.71 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    कर्नाटक

    क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जमीन विवाद और अभी यह सुर्खियों में क्यों है? मुंबई
    कर्नाटक: 17 लोगों पर पांच महीनों तक नाबालिग से रेप का आरोप, अब तक आठ गिरफ्तार रेप
    कर्नाटक में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलेगी टेस्ला, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दी जानकारी टेस्ला
    राम मंदिर के लिए चंदा देने वालों के घरों पर निशान लगाया जा रहा- कुमारस्वामी राष्ट्रीय संघ RSS

    महाराष्ट्र

    कोरोना संकट: कई गुना बढ़ा मेडिकल ऑक्सीजन का आवंटन, अधिक राज्यों ने की मांग केंद्र सरकार
    पुणे: मोदी और फड़णवीस के खिलाफ 'आपत्तिजनक' पोस्ट करने पर 54 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज पुणे
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.62 लाख मरीज, दुनियाभर में 16 करोड़ लोग संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ाई गईं लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लॉकडाउन

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.27 लाख मामले, 2,795 मरीजों की मौत कर्नाटक
    अब ग्रीक अक्षरों पर होंगे कोरोना वेरिएंट्स के नाम, WHO ने शुरू किया नया सिस्टम ब्राजील
    भारत शुरू कर सकता है एक व्यक्ति को दो अलग-अलग वैक्सीनों की खुराकें लगाने का ट्रायल वैक्सीन समाचार
    कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के चलते AIIMS में भर्ती कराए गए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल CBSE

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस महामारी में छलका हिमानी शिवपुरी का दर्द, बोलीं- काम न मिलने से कमाई बंद बॉलीवुड समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.67 लाख मरीज, रिकॉर्ड 4,529 मौतें अमेरिका
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.76 लाख नए मामले, 3,800 से ज्यादा मौतें कर्नाटक
    प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए करीब 22 करोड़ रुपये प्रियंका चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025