NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 22,775 संक्रमित, सक्रिय मामले फिर एक लाख पार
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 22,775 संक्रमित, सक्रिय मामले फिर एक लाख पार

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 22,775 संक्रमित, सक्रिय मामले फिर एक लाख पार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 01, 2022, 09:38 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 22,775 संक्रमित, सक्रिय मामले फिर एक लाख पार
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए और 406 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,48,61,579 हो गई है। इनमें से 4,81,486 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,04,781 हो गई है। देश में ओमिक्रॉन के 1,431 मामले सामने आ चुके हैं। इसके प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।

    बीते दिन ठीक हुए करीब 9,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,949 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,42,75,312 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,10,855 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 67.90 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,78,821 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,526 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 52,44,703 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 47,794 मौतें हुई हैं। इसी तरह 30,07,337 ​मामलों और 38,335 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,48,045 मामलों और 36,776 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,067 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं आठ मरीजों की मौत हुई। यहां ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसी तरह केरल में 2,676 लोगों को संक्रमित पाया गया और 353 मरीजों की मौत दर्ज हुई। कर्नाटक में 832 मामले सामने आए और आठ मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 1,155 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 11 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,45,16,24,150 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 58,11,487 खुराकें लगाई गईं। 3 जनवरी से किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है।

    दुनियाभर में 28.79 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 28.79 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 54.35 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 5.46 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8.25 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.23 करोड़ संक्रमितों में से 6.19 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL: इसी वोंग ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: नागपुर एयरपोर्ट पर भारतीय परिधान में दिखे इंडिगो के कर्मचारी, जानें वजह नागपुर
    गुड़ी पड़वा 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें गुड़ी पड़वा
    कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार की चिंता बढ़ी, स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में चर्चा आज कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी से मांगी गई 10 करोड़ रुपये की फिरौती, केस दर्ज  देवेंद्र फडणवीस

    कोरोना वायरस

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश, कोरोना महामारी के दौरान रिहा सभी कैदी 15 दिन में आत्मसमर्पण करें सुप्रीम कोर्ट
    कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं पूजा भट्ट, ट्वीट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    भारत के कई राज्यों में फैल रहा सब-वेरिएंट XBB.1.16, मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार   भारत में कोरोना वायरस
    विश्व बैंक अध्यक्ष उम्मीदवार अजय बंगा कोरोना संक्रमित पाए गए, प्रधानमंत्री मोदी से मिलना था  विश्व बैंक

    कोरोना वायरस के मामले

    केरल: कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद सभी जिलों में अलर्ट घोषित, समीक्षा शुरू केरल
    कोरोना वायरस: देश में चार महीने बाद एक दिन में मिले 800 से अधिक नए मामले कोरोना वायरस
    भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे नया वेरिएंट XBB.1.16 हो सकता है कारण कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, 2 दिन में दोगुने हुए मरीज महाराष्ट्र

    वैक्सीनेशन अभियान

    #NewsBytesExclusive: बच्चों के वैक्सीनेशन में सरकार का झोल, नहीं लगा रही पूरी वैक्सीन बच्चों की देखभाल
    विवेक अग्निहोत्री ने पूरी की 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म विवेक अग्निहोत्री
    चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से बाकी दुनिया को डरना चाहिए? कोरोना वायरस
    TB की नई वैक्सीन का ट्रायल जल्द होगा- CSIR के पूर्व महानिदेशक महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023