NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: दिल्ली में राष्ट्रीय दर से तीन गुना तेजी से बढ़ रहे मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: दिल्ली में राष्ट्रीय दर से तीन गुना तेजी से बढ़ रहे मामले

    कोरोना वायरस: दिल्ली में राष्ट्रीय दर से तीन गुना तेजी से बढ़ रहे मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 09, 2020
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब तक की सबसे भयानक साबित हो रही है।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को यह टिप्पणी की थी। उनकी यह बात आंकड़ो के जरिये रोजाना सही साबित हो रही है।

    दिल्ली में रविवार को रिकॉर्ड 7,745 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में मिले नए मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।

    दिल्ली में अब सबसे तेज गति से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

    महामारी का प्रकोप

    राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है मामले बढ़ने की दर

    बीते एक सप्ताह में दिल्ली में देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक नए मरीज मिले हैं।

    पिछले हफ्ते राजधानी में 46,000 से अधिक नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह केरल और देश में सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र से भी अधिक है।

    महाराष्ट्र में इस दौरान लगभग 36,000 नए मामले सामने आए थे।

    दिल्ली में 1.6 प्रतिशत की दर से महामारी के मामले बढ़ रहे हैं। यह राष्ट्रीय दर से तीन गुना है।

    जानकारी

    सक्रिय मामलों की सूची में तीसरे स्थान पर दिल्ली

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, दिल्ली देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हैं, जहां सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली में अभी 41,857 सक्रिय मामले हैं। केवल महाराष्ट्र और केरल ही इस मामले में दिल्ली से आगे हैं।

    कोरोना का प्रकोप

    दिल्ली में 7,000 के करीब पहुंची मौतों की संख्या

    सक्रिय मामलों के साथ-साथ दिल्ली में एक और आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। यह कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा है।

    पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां अभी तक कुल 6,989 लोगों की महामारी के कारण मौत हो चुकी है।

    देश में केवल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ही ऐसे राज्य हैं, जहां 7,000 से अधिक मौतें हुई हैं।

    राहत

    महाराष्ट्र की स्थिति में बड़ा सुधार

    दूसरी तरफ महाराष्ट्र की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। यहां बीते 10 दिनों से नए मामलों की संख्या रोजाना 6,000 से कम रह रही है।

    बीते दो हफ्तों में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है, जब यह संख्या 6,000 से पार हुई है।

    सितंबर में महाराष्ट्र ऐसी स्थिति में था, जब रोजाना 22,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे।

    इसका असर राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या पर भी पड़ा है।

    डाटा

    एक लाख से कम हुए सक्रिय मामले

    महाराष्ट्र में जुलाई के बाद पहली बार है जब सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख से कम हुई है। सितंबर के मध्य में यहां तीन लाख से ज्यादा सक्रिय मामले थे। यहां अब 97,296 सक्रिय मामले हैं।

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी का क्या स्थिति?

    अगर पूरे देश की बात करें तो संक्रमितों की संख्या 86 लाख की तरफ बढ़ रही है।

    बीते दिन भारत में कोरोना संक्रमण के 45,903 नए मामले सामने आए और 490 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 85,53,657 हो गई है, वहीं 1,26,611 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामले घटकर 5,09,673 रह गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड

    भारत की खबरें

    किसने बनाया आरोग्य सेतु ऐप? NIC को नहीं है जानकारी; सूचना आयोग का मंत्रालय को नोटिस सूचना और प्रसारण मंत्रालय
    भारत के हमले के डर से कांप रहे थे विदेश मंत्री के पैर- पाकिस्तानी विपक्षी नेता शाह महमूद कुरैशी
    इस शर्त पर फिंगर चार को खाली करने को तैयार चीन, भारत ने खारिज किया प्रस्ताव चीन समाचार
    केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए समितियां गठित करने को कहा वैक्सीन समाचार

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: त्योहारी सीजन में राजधानी में रोज सामने आ सकते हैं 14,000 मामले- दिल्ली सरकार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल महाराष्ट्र
    दिल्ली: द्वारका में चार महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण से निपटने के लिए नया कानून लाएगी केंद्र सरकार वायु प्रदूषण

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: महिला की आवाज में बात कर दुकानदारों से धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन फिर 1,000 से अधिक मौतें, रिकवरी रेट 88 प्रतिशत पार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: लगभग तीन महीने में पहली बार देश में 50,000 से कम नए मामले भारत की खबरें
    अगर नजदीक से बाघ देखना चाहते हैं तो करें भारत की इन जगहों की सैर भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस वैक्सीन: भारत ने प्री-ऑर्डर की 60 करोड़ खुराकें, अमेरिका के बाद सर्वाधिक भारत की खबरें
    दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री पर लगाई रोक राजस्थान
    मुंबई: जनवरी तक कोरोना संक्रमित हो चुकी होगी झुग्गियों में रहने वाली 80 प्रतिशत आबादी- अध्ययन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को कैसे प्रभावित किया? डोनाल्ड ट्रंप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025