Page Loader
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन फिर 1,000 से अधिक मौतें, रिकवरी रेट 88 प्रतिशत पार

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन फिर 1,000 से अधिक मौतें, रिकवरी रेट 88 प्रतिशत पार

Oct 18, 2020
09:43 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 61,871 नए मामले सामने आए और 1,033 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। देश में कई दिन बाद 1,000 से अधिक मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 74,94,551 हो गई है, वहीं 1,14,031 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,83,311 हो गई है।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

देश की रिकवरी रेट 88 प्रतिशत के पार

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 72,614 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 65,97,209 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 88.02 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,70,173 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 9.42 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 15,86,321 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 41,965 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,79,146 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,406 मरीजों की मौत हुई है। 7,58,574 मामलों और 10,427 मौतों के साथ कर्नाटक और 6,83,486 मामलों और 10,586 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले

ज्यादातर राज्यों में सुधर रही स्थिति

नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 10,259 नए सामने सामने आए और 250 मरीजों ने दम तोड़ा। ये कल के मुकाबले थोड़े कम मामले हैं। आंध्र प्रदेश में बीते दिन 3,676 और तमिलनाडु में 4,295 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में स्थिति सुधर रही है। वहीं कर्नाटक में बीते दिन 7,184 नए मामले सामने आए। यहां भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

डाटा

दिल्ली में बीते दिन 3,259 नए मामले

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,259 नए मामले सामने आए और 35 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,27,718 हो गई है, वहीं 5,981 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है

वैश्विक स्थिति

दैनिक मामलों की संख्या में भारत को पीछे छोड़ फिर नंबर एक बना अमेरिका

पूरी दुनिया की बात करें तो बीते दिन अमेरिका में सबसे अधिक 71,687 नए मामले सामने आए। 71 दिन बाद अमेरिका में दुनिया में सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं और इस बीच भारत नंबर एक बना हुआ था। यहां अबतक 81.02 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 2.19 लाख की मौत हुई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में लगभग 3.95 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 11.08 लाख की मौत हुई है।