Page Loader
कोरोना वायरस: लगभग तीन महीने में पहली बार देश में 50,000 से कम नए मामले

कोरोना वायरस: लगभग तीन महीने में पहली बार देश में 50,000 से कम नए मामले

Oct 20, 2020
10:15 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,790 नए मामले सामने आए और 587 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। देश में इससे पहले 29 जुलाई को 50,000 से कम नए मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 75,97,063 हो गई है, वहीं 1,15,197 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,48,538 हो गई है।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन ठीक हुए 69,720 मरीज

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 69,720 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 67,33,328 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 88.63 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,32,795 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 9.61 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 16 लाख पार

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,01,365 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 42,240 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,86,050 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,453 मरीजों की मौत हुई है। 7,70,604 मामलों और 10,542 मौतों के साथ कर्नाटक और 6,90,936 मामलों और 10,691 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले

ज्यादातर राज्यों में सुधर रही स्थिति

नए मामलों की बात करें तो कम टेस्ट किए जाने के कारण ज्यादातर राज्यों में नए मामलों में कमी आई है। सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 5,984 नए सामने सामने आए और 125 मरीजों ने दम तोड़ा। आंध्र प्रदेश में बीते दिन 2,918 और तमिलनाडु में 3,536 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में स्थिति सुधर रही है। वहीं कर्नाटक में बीते दिन 5,018 नए मामले सामने आए। यहां भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

डाटा

दिल्ली में बीते दिन 2,154 नए मामले

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2,154 नए मामले सामने आए और 31 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,33,171 हो गई है, वहीं 6,040 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या चार करोड़ पार

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.17 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 82.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.20 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 52.50 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.54 लाख मरीजों की मौत हुई है।