NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: द्वारका में चार महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
    अगली खबर
    दिल्ली: द्वारका में चार महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    दिल्ली: द्वारका में चार महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 26, 2020
    01:51 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली पुलिस ने स्पेशल सेल में तैनात एक 35 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर (SI) पुनीत ग्रेवाल को गिरफ्तार किया है।

    ग्रेवाल पर द्वारका में 17 और 20 अक्टूबर को चार महिलाओं और एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है।

    पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (छेड़छाड़), 354-D (पीछा करना) और POCSO कानून के तहत FIR दर्ज की है।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार में एक महिला ने शिकायत देने से मना कर दिया है।

    गिरफ्तारी

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

    पुलिस ने बताया कि SI ग्रेवाल स्पेशल सेल में तैनात हैं, लेकिन फिलहाल एक ट्रैफिक यूनिट के DCP के साथ काम कर रहे थे।

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर उन्हें नौकरी से निकालने की मांग की गई है।

    साथ ही महिलाओं के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

    जानकारी

    एक पीड़िता के वीडियो के बाद सामने आया था मामला

    यह मामला 17 अक्टूबर को उस वक्त सामने आया, जब एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। महिला ने आरोप लगाया कि द्वारका में साइकलिंग करते समय एक कार सवार ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

    घटना

    पीड़िता ने वीडियो में बताई आपबीती

    महिला ने वीडियो में बताया कि वो 17 अक्टूबर की सुबह द्वारका सेक्टर 11 में साइकलिंग कर रही थी।

    इसी दौरान एक कार सवार ने उसके पास आकर गाड़ी धीरे की और रास्ता पूछा। इससे पहले कि वह उसकी बात का जवाब दे पाती, कार ड्राइवर ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। यह देखकर वह जोर से चिल्लाई, लेकिन उसके आसपास कोई नहीं था। इसके बाद कार सवार ने महिला पर अश्लील टिप्पणियां करना शुरू कर दिया।

    जानकारी

    महिला ने PCR टीम को दी घटना की जानकारी

    महिला ने बताया कि थोड़ा आगे जाने पर स्थानीय लोगों ने उसकी आवाज सुनी और कार की तरफ बढ़े। यह देखकर कार सवार व्यक्ति भाग निकला। उसकी कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। इसके बाद महिला ने PCR टीम को घटना की जानकारी दी।

    जांच

    CCTV फुटेज की मदद से ग्रेवाल तक पहुंची पुलिस

    शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि इस रास्ते पर चार अन्य महिलाओं ने भी छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायत की है।

    एक पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कार में से पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह उसकी पकड़ में आने से बच गई।

    FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने उस इलाके के सभी CCTV कैमरा की फुटेज खंगाली।

    जांच

    आरोपी की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है कार

    पुलिस ने जांच के दौरान द्वारका के आसपास के इलाकों की भी CCTV फुटेज देखना शुरू की।

    लगभग 200 फुटेज के बाद वह कार जनकपुरी की तरफ जाते दिखी।

    उसके बाद पुलिस ने कैमरों की मदद से उसके घर का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ग्रेवाल के घर पहुंची और पाया कि वह कार उसके घर के अंदर खड़ी है। कार ग्रेवाल की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

    एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के एक बेटी भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: एंडी बालबर्नी ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर

    दिल्ली पुलिस

    #BoisLockerRoom: छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद गुरुग्राम के 14 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा के पिता से चाकू की नोंक पर हुई लूटपाट दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली पुलिस में पहली मौत, लक्षण दिखने के 24 घंटे बाद कांस्टेबल का निधन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस की चपेट में पुलिस, महाराष्ट्र में अब तक 557 हुए संक्रमित गुजरात

    दिल्ली

    पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए AAP विधायक हाथरस पीड़िता के परिजनों से मिले आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली में खत्म हुआ कोरोना की दूसरी लहर का चरम स्तर, नियंत्रण में है स्थिति- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 72,049 नए मामले, रिकवरी रेट 85 प्रतिशत पार कर्नाटक
    शाहीन बाग मामले में SC का फैसला- विरोध के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा गलत सुप्रीम कोर्ट

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    महिलाओं के लिए उनके ही घर और जानने वाले साबित हो रहे हैं जानलेवा हत्या
    दिल्लीः शेल्टर होम में लड़कियों के साथ हैवानियत, गुप्तांगो में डाला जाता था मिर्ची पाउडर दिल्ली
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वालीं कनकदुर्गा को परिवार वालों ने घर से निकाला केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025