NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन: दिल्ली में 18-59 आयुवर्ग को मुफ्त में लगेगी प्रिकॉशन डोज, सरकार ने किया ऐलान
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन: दिल्ली में 18-59 आयुवर्ग को मुफ्त में लगेगी प्रिकॉशन डोज, सरकार ने किया ऐलान
    वैक्सीनेशन: दिल्ली में 18-59 आयुवर्ग को मुफ्त में लगेगी प्रिकॉशन डोज, सरकार ने किया ऐलान

    वैक्सीनेशन: दिल्ली में 18-59 आयुवर्ग को मुफ्त में लगेगी प्रिकॉशन डोज, सरकार ने किया ऐलान

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 22, 2022
    08:16 am

    क्या है खबर?

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज (तीसरी खुराक) देने का फैसला किया है।

    सरकार की तरफ से कहा गया है कि पूरी दिल्ली के सभी सरकारी वैक्सीनेशन केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज मुफ्त में लगाई जाएगी।

    60 साल से अधिक आयुवर्ग, फ्रंटलाइन कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को पहले से ही मुफ्त में प्रिकॉशन डोज दी जा रही है।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    जानकारी

    प्रिकॉशन डोज के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

    जानकारी के अनुसार, मुफ्त में प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए दिल्ली सरकार ने कोविन प्लेटफॉर्म में जरूरी बदलाव करने की बात कही है। जिन लोगों को दूसरी खुराक लगे नौ महीने हो गए हैं, उन्हें प्रिकॉशन डोज दी जाएगी और इसके लिए उन्हें दोबारा से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी।

    बता दें, निजी वैक्सीनेशन केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज के लिए 225 रुपये की लागत तय की गई है। इसके अलावा अस्पताल 150 रुपये तक सर्विस चार्ज वसूल सकते हैं।

    जानकारी

    10 अप्रैल से वयस्कों को लगना शुरू हुई है प्रिकॉशन डोज

    सरकार ने 10 अप्रैल से सभी वयस्कों को प्रिकॉशन डोज लगवाने की अनुमति दी थी। उससे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को तीसरी खुराक लगाई जा रही थी, लेकिन अब कोई भी वयस्क बूस्टर खुराक ले सकता है।

    कारण

    क्यों लिया गया यह फैसला?

    देश के सभी वयस्कों को बूस्टर खुराक के लिए पात्र घोषित करने का फैसला कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

    कई देशों में मामले एक बार फिर से उफान पर हैं और वे नई लहर से जूझ रहे हैं। इसके अलावा XE जैसे कुछ नए वेरिएंट्स भी सामने आए हैं।

    ये सब देखते हुए भारत में भी मामले बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है और इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

    कोरोना संकट

    दिल्ली में बढ़ने लगे कोरोना के मामले

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं और टेस्ट पॉजिटिविटी रेट में भी तेज इजाफा देखा जा रहा है।

    गुरुवार को यहां 4.71 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट के साथ 965 लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया गया और एक मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ी। बुधवार को दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 1,009 पहुंच गई थी, जो 10 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है।

    सरकार ने लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की है।

    जानकारी

    दिल्ली समेत इन जगहों पर फिर अनिवार्य हुआ मास्क

    महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बुधवार को बैठक कर मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया। उल्लंघन करने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

    दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के सात जिलों, हरियाणा के चार जिलों, पंजाब में भीड़भाड़ वाली जगहों, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ आदि में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारों ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की भी अपील की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, 15 दिनों में 13वीं बार बढ़े दाम मुंबई
    ED ने संजय राउत और सत्येंद्र जैन के परिवार की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की मुंबई
    15 दिन में 9.20 रुपये बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, क्या और भी बढ़ेगी कीमतें? मुंबई
    दिल्ली जल बोर्ड ने वापस लिया रमजान में मुस्लिमों को 2 घंटे के ब्रेक का आदेश मुस्लिम

    वैक्सीन समाचार

    कोविड वैक्सीन: अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 'कोवैक्स' ने पार किया एक अरब खुराकों की आपूर्ति का पड़ाव कोरोना वायरस
    भारत के कोविड वैक्सीनेशन अभियान को हुआ एक साल, जानें अब तक कब और क्या-क्या हुआ वैक्सीनेशन अभियान
    बिना मर्जी के नहीं किया जा सकता वैक्सीनेशन, सर्टिफिकेट भी अनिवार्य नहीं- केंद्र सरकार केंद्र सरकार
    कोरोना वैक्सीनेशन: देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगीं दोनों खुराकें, राज्यों की क्या स्थिति? वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना वायरस

    चीन में मिला ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, शंघाई में स्थिति संभालने के लिए उतारी गई सेना चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 795 नए मामले, दो साल में सबसे कम कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: चीन में एक दिन में सामने आए आज तक के सबसे ज्यादा संक्रमित चीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते सामने आए 1,086 नए मामले, 71 मौतें दर्ज कोरोना वायरस के मामले

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 4,194 नए मामले, 255 मौतें दर्ज केरल
    कोरोना: देश में नए मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन मिले 3,614 मरीज केरल
    कैसे और कब करना है महामारी की समाप्ति का ऐलान? WHO ने शुरू किया मंथन चीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3,116 मरीज, 40,000 से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025