Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
बज
मिजोरम
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
भारतीय नौसेना
बिजली संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वैक्सीनेशन: देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगीं दोनों खुराकें, राज्यों की क्या स्थिति?
देश

कोरोना वैक्सीनेशन: देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगीं दोनों खुराकें, राज्यों की क्या स्थिति?

कोरोना वैक्सीनेशन: देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगीं दोनों खुराकें, राज्यों की क्या स्थिति?
लेखन मुकुल तोमर
Jan 17, 2022, 12:16 pm 3 मिनट में पढ़ें
कोरोना वैक्सीनेशन: देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगीं दोनों खुराकें, राज्यों की क्या स्थिति?
कोरोना वैक्सीनेशन: देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगी दोनों खुराकें

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत के वैक्सीनेशन अभियान ने एक और बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। देश में 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। इससे पहले 23 दिसंबर को देश ने 60 प्रतिशत वयस्क आबादी को दोनों खुराकें लगाने का पड़ाव छुआ था, वहीं 5 दिसंबर तक 50 प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण वैक्सीनेशन हो गया था। देश और राज्यों में अब तक कितनी खुराकें लगी हैं, आइए जानते हैं।

आंकड़े
देश में अब तक लगी 157 करोड़ खुराकें

देश में अब तक वैक्सीन की 157 करोड़ से अधिक खुराकें लग चुकी हैं। 91.12 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, वहीं 65.68 करोड़ लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं। 92 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी एक खुराक लगवा चुकी है। बीते दिन देश में 39.46 लाख खुराकें लगाई गईं जो बाकी दिनों के मुकाबले कम हैं। देश में अभी 15 से 18 साल के बच्चों को भी वैक्सीनेशन हो रहा है।

सबसे आगे
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में लगी सबसे अधिक खुराकें

सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश वैक्सीनेशन में भी सबसे आगे है और यहां अब तक वैक्सीन की लगभग 23.16 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। राज्य के 8.72 करोड़ लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं। कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र वैक्सीनेशन में दूसरे स्थान पर है। यहां कुल 14.31 करोड़ खुराकें लग चुकी हैं और लगभग 5.81 करोड़ लोगों का पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है।

अच्छा प्रदर्शन
बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार में भी लगीं 10 करोड़ से अधिक खुराकें

पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार अन्य तीन ऐसे राज्य हैं जहां 10 करोड़ से अधिक खुराकें लग चुकी हैं। लगभग 11.40 करोड़ खुराकों के साथ बंगाल तीसरे स्थान पर है और यहां 4.56 करोड़ लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 10.75 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं और 5.08 करोड़ का पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है। बिहार में 10.71 करोड़ खुराकें लगी हैं और 4.47 करोड़ का पूर्ण वैक्सीनेशन हुआ है।

अच्छा प्रदर्शन
इन चार राज्यों में लगी 8 करोड़ से अधिक खुराकें

गुजरात में 9.48 करोड़ खुराकें लगी हैं और लगभग 4.40 करोड़ लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं। कर्नाटक में लगभग 9.15 करोड़ खुराकें लग चुकी हैं और 4.06 करोड़ लोगों का पूर्ण वैक्सीनेशन हुआ है। तमिलनाडु में लगभग 8.99 करोड़ खुराकें लगी हैं और 3.64 करोड़ का पूर्ण वैक्सीनेशन हुआ है। राजस्थान में 8.89 करोड़ खुराकें लग चुकी हैं और 3.76 करोड़ लोगों को दोनों खुराकें लग गई हैं।

अन्य राज्य
अन्य राज्यों की क्या स्थिति?

आंध प्रदेश में 7.52 करोड़ से अधिक खुराकें लग चुकी हैं, वहीं ओडिशा और तेलंगाना में पांच करोड़ से अधिक खुराकें लगी हैं। केरल में लगभग 4.96 करोड़ खुराकें लग चुकी हैं। असम, हरियाणा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में तीन करोड़ से अधिक खुराकें लग चुकी हैं, वहीं पंजाब और दिल्ली में दो करोड़ से अधिक खुराकें लगी हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक करोड़ से अधिक खुराकें लग चुकी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
वैक्सीन समाचार
वैक्सीनेशन अभियान
कोरोना वायरस वैक्सीन
ताज़ा खबरें
घर पर आसानी से बनाया जा सकता है डियोड्रेंट, जानिए तरीके
घर पर आसानी से बनाया जा सकता है डियोड्रेंट, जानिए तरीके लाइफस्टाइल
'KGF 2' के मेकर्स बनाएंगे दो पैन इंडिया फिल्में, प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि
'KGF 2' के मेकर्स बनाएंगे दो पैन इंडिया फिल्में, प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि मनोरंजन
विमेंस टी-20 चैलेंज, पहला मैच: सुपरनोवाज ने डिफेंडिंग चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को हराया
विमेंस टी-20 चैलेंज, पहला मैच: सुपरनोवाज ने डिफेंडिंग चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को हराया खेलकूद
कई मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है फेस ऑयल, जानिए तरीके
कई मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है फेस ऑयल, जानिए तरीके लाइफस्टाइल
क्या ओला S1 को टक्कर दे पाएंगे TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर? पढ़िए इनमें तुलना
क्या ओला S1 को टक्कर दे पाएंगे TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर? पढ़िए इनमें तुलना ऑटो
वैक्सीन समाचार
कोरोना वैक्सीनेशन: क्या सभी के लिए बूस्टर डोज लगवाना जरूरी है?
कोरोना वैक्सीनेशन: क्या सभी के लिए बूस्टर डोज लगवाना जरूरी है? देश
दिल्ली में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 8 दिन में सामने आए 9,798 नए मामले
दिल्ली में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 8 दिन में सामने आए 9,798 नए मामले देश
डेंगू के खिलाफ पहली वैक्सीन लॉन्च करने के करीब पहुंचा भारत
डेंगू के खिलाफ पहली वैक्सीन लॉन्च करने के करीब पहुंचा भारत देश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की केंद्र से कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्य करने की अपील
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की केंद्र से कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्य करने की अपील देश
भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' को मिली 6 से 12 साल के बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी
भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' को मिली 6 से 12 साल के बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी देश
और खबरें
वैक्सीनेशन अभियान
वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, केंद्र की नीति उचित- सुप्रीम कोर्ट
वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, केंद्र की नीति उचित- सुप्रीम कोर्ट देश
वैक्सीनेशन: अब तक 3.8 लाख लोगों को लगी तीसरी खुराक, बीते चार दिनों में बढ़ी रफ्तार
वैक्सीनेशन: अब तक 3.8 लाख लोगों को लगी तीसरी खुराक, बीते चार दिनों में बढ़ी रफ्तार देश
सीरम इंस्टीट्यूट ने स्टॉक अधिक होने के चलते रोका कोरोना वैक्सीन का उत्पादन
सीरम इंस्टीट्यूट ने स्टॉक अधिक होने के चलते रोका कोरोना वैक्सीन का उत्पादन देश
वैक्सीनेशन: दिल्ली में 18-59 आयुवर्ग को मुफ्त में लगेगी प्रिकॉशन डोज, सरकार ने किया ऐलान
वैक्सीनेशन: दिल्ली में 18-59 आयुवर्ग को मुफ्त में लगेगी प्रिकॉशन डोज, सरकार ने किया ऐलान देश
कोरोना: SEC ने की 5-12 साल के बच्चों में 'कोर्बेवैक्स' वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश
कोरोना: SEC ने की 5-12 साल के बच्चों में 'कोर्बेवैक्स' वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश देश
और खबरें
कोरोना वायरस वैक्सीन
जानें कहां से किन-किन कोर्स की पढ़ाई करके बनाएं फार्मेसी के क्षेत्र में शानदार करियर
जानें कहां से किन-किन कोर्स की पढ़ाई करके बनाएं फार्मेसी के क्षेत्र में शानदार करियर करियर
कोरोना वैक्सीनेशन: देश में आज से सभी वयस्कों को बूस्टर खुराक लगना शुरू, जानिए कीमत
कोरोना वैक्सीनेशन: देश में आज से सभी वयस्कों को बूस्टर खुराक लगना शुरू, जानिए कीमत देश
WHO ने कोवैक्सिन की आपूर्ति पर लगाई रोक, बताईं ये वजहें
WHO ने कोवैक्सिन की आपूर्ति पर लगाई रोक, बताईं ये वजहें देश
सभी वयस्कों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक लगाने पर विचार कर रही केंद्र सरकार- रिपोर्ट
सभी वयस्कों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक लगाने पर विचार कर रही केंद्र सरकार- रिपोर्ट देश
कम किया गया कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल, 8 हफ्ते बाद लगेगी दूसरी खुराक
कम किया गया कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल, 8 हफ्ते बाद लगेगी दूसरी खुराक देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022