NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वैक्सीनेशन: दिल्ली ने लगाई 2 करोड़ खुराकें, ऐसा करने वाला पहला शहर
    अगली खबर
    कोरोना वैक्सीनेशन: दिल्ली ने लगाई 2 करोड़ खुराकें, ऐसा करने वाला पहला शहर
    दिल्ली में लगी दो करोड़ से अधिक खुराकें

    कोरोना वैक्सीनेशन: दिल्ली ने लगाई 2 करोड़ खुराकें, ऐसा करने वाला पहला शहर

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 24, 2021
    04:52 pm

    क्या है खबर?

    देश की राजधानी दिल्ली ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दो करोड़ खुराकें लगाने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह ऐसा करने वाला पहला शहर बन गया है।

    दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के 1.5 करोड़ लोग हैं और यहां अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,00,46,782 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    आंकड़ों के अनुसार, शहर की 47.68 प्रतिशत वयस्क आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं, वहीं 85.95 प्रतिशत वयस्क आबादी को एक खुराक लगी है।

    आंकड़े

    दिल्ली के 1.29 करोड़ लोगों को लगी कम से कम एक खुराक

    दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, शहर में लगभग 1.29 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से एक खुराक लग चुकी है, वहीं 71.53 लाख लोगों को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    शहर में 2.61 लाख स्वास्थकर्मी कम से कम एक खुराक लगवा चुके हैं, वहीं लगभग 2.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी दोनों खुराक लगवा चुके हैं। इसी तरह 4.44 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारी एक खुराक लगवा चुके हैं, वहीं लगभग 3.83 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारी दोनों खुराक लगवा चुके हैं।

    अन्य समूह

    वैक्सीनेशन में आम लोग भी पीछे नहीं

    दिल्ली में आम लोगों ने भी कोरोना वैक्सीनेशन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और यहां 18 से 44 साल के लगभग 81.42 लाख लोग वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल के 37.05 लाख लोगों ने दूसरी खुराक भी लगवा ली है।

    इसी तरह 45 साल से अधिक उम्र के 40.46 लाख कम से कम एक खुराक लगवा चुके हैं, वहीं 28.35 लाख लोग दोनों खुराक लगवा चुके हैं।

    राष्ट्रीय स्थिति

    गुरूवार को ही देश ने पार किया था 100 करोड़ खुराकें लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा

    गौरतलब है कि दिल्ली ने ये उपलब्धि ऐसे समय पर हासिल की है जब भारत ने गुरूवार को ही 100 करोड़ यानि एक अरब खुराकें लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किया है।

    देश में अब तक 1.02 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 71.78 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी हैं, वहीं लगभग 30.48 करोड़ लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक खुराकें लगी हैं।

    कोरोना का कहर

    दिल्ली में क्या है महामारी की स्थिति?

    दिल्ली महामारी की गिरफ्त से बाहर निकलता हुआ नजर आ रहा है और यहां बीते कई हफ्तों से 100 से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन यहां 40 नए मामले सामने आए और किसी भी मरीज को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ी।

    शहर में अब तक कुल 14,39,566 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 25,091 लोगों की मौत हुई है।

    अप्रैल-मई में यहां एक समय यहां 28,000 मामले आ रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस वैक्सीन

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    दिल्ली

    दिल्ली पुलिस ने किया पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन राज्यों से छह आतंकी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में इस साल भी दिवाली पर नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, सरकार ने लगाया प्रतिबंध अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: अपराध दर घटी, लेकिन महिलाओं के लिए अब भी सबसे असुरक्षित शहर हत्या
    AAP का उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा, मनीष सिसोदिया ने की घोषणा आम आदमी पार्टी समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: मिजोरम सरकार ने लोगों से घर पर भी हमेशा मास्क पहनकर रहने को कहा मिजोरम
    कोरोना: भारत में कब शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन और क्या होंगे वैक्सीन के संभावित दुष्परिणाम? कोविशील्ड
    अक्टूबर के अंत तक कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ खुराकों का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 19,000 नए मामले, 246 की मौत कोरोना वायरस के मामले

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 31,382 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    कैडिला हेल्थकेयर ने कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D के उत्पादन के लिए शिल्पा मेडिकेयर के साथ किया समझौता वैक्सीन समाचार
    वैक्सीनेशन अभियान: भारत में सितंबर में लगी सबसे ज्यादा 18.74 करोड़ खुराकें, बना नया रिकॉर्ड भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 29,616 लोग, 290 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस वैक्सीन

    सीरम इंस्टीट्यूट ने किया 'नोवावैक्स' वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII)
    जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाली वैक्सीन को भारत में इस्तेमाल की मंजूरी मिली वैक्सीन समाचार
    अब व्हाट्सऐप पर चंद सेकंड में प्राप्त किया जा सकेगा कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट वैक्सीनेशन अभियान
    मुंबई: 15 अगस्त से दोनों खुराकें लगवा चुके लोगों के लिए खुलेंगी लोकल ट्रेन की सेवाएं महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025