NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: मिजोरम सरकार ने लोगों से घर पर भी हमेशा मास्क पहनकर रहने को कहा
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: मिजोरम सरकार ने लोगों से घर पर भी हमेशा मास्क पहनकर रहने को कहा
    मिजोरम सरकार का हमेशा मास्क पहनकर रहने का आदेश

    कोरोना वायरस: मिजोरम सरकार ने लोगों से घर पर भी हमेशा मास्क पहनकर रहने को कहा

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 13, 2021
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से जूझ रहे मिजोरम की सरकार ने लोगों में मास्क के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 'हमेशा मास्क अभियान' शुरू किया है। इस अभियान में लोगों को मास्क पहनने की अहमियत समझाई जाएगी।

    अभियान से संबंधित अपने आदेश में राज्य सरकार ने लोगों से घर पर भी मास्क पहनकर रहने को कहा है। सरकार ने कहा है कि विशेषज्ञों की सलाह पर ये अभियान शुरू किया गया है।

    अभियान

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने की अभियान की शुरूआत

    मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ आर ललथंगलियाना ने एक कॉलेज से 'हमेशा मास्क अभियान' की शुरूआत करते हुए कहा कि मिजोरम में कई दिन बाकी सात पूर्वोत्तर राज्यों के कुल मामलों से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और इसलिए ये अभियान जरूरी है।

    अपने बयान में उन्होंने कुछ ऐसी स्टडीज का हवाला भी दिया जिनमें कहा गया है कि मास्क प्रभावी ढंग से लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकता है।

    आदेश

    सरकार ने परिजनों से साथ भोजन नहीं करने को कहा

    इससे पहले सोमवार को जारी किए गए अभियान से संबंधित अपने आदेश में राज्य सरकार ने कहा, "अभियान के दौरान लोगों को भोजन करने के अलावा बाकी समय घर पर भी मास्क पहन कर रहना होगा और परिवार के सदस्य एक साथ खाना नहीं खा सकेंगे।"

    ये देश मे शायद अपनी तरह का पहला आदेश है जिसमें सरकार ने घर के लोगों को साथ खाना नहीं खाने को कहा है। इसकी प्रभावशीलता पर भी सवाल उठ चुके हैं।

    कोरोना का कहर

    मिजोरम में सामने आ रहे हैं रिकॉर्ड मामले

    मिजोरम में हालिया समय में दैनिक मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है और बीते दिन यहां 1,224 नए मामले सामने आए, वहीं चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    राज्य में अभी तक कुल 1,08,790 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 367 लोगों की मौत हुई है।

    इस छोटे से राज्य में लगभग 14,500 सक्रिय मामले हैं और टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 17 प्रतिशत के आसपास घूम रही है।

    राष्ट्रीय स्थिति

    देश में महामारी की क्या स्थिति?

    देश में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,823 नए मामले सामने आए और 226 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,40,01,743 हो गई है। इनमें से 4,51,189 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 2,07,653 रह गई है।

    सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिजोरम
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    WWDC 2025: ऐपल ने की मैकOS 26 की घोषणा, यहां जानिए इसके सभी फीचर्स ऐपल
    ऐपल ने एयरपॉड्स के लिए नए फीचर्स किए पेश, अब कैमरा भी कर सकेंगे कंट्रोल  ऐपल
    ऐपल ने लॉन्च किया नया 'गेम्स' ऐप, यूजर्स को मिलेगा खास गेमिंग प्लेटफॉर्म  ऐपल
    WWDC 2025: ऐपल ने tvOS 26 का किया ऐलान, मिलते हैं ये फीचर्स ऐपल

    मिजोरम

    मिजोरम और मध्य प्रदेश में मतदान जारी, कई जगहों पर EVM खराब राजनीति
    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे तेलंगाना
    मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरुआती रूझानों में MNF को बहुमत, मुख्यमंत्री लाल थनहवला हारे चुनाव
    मिजोरम विधानसभाः 40 में से 36 विधायक करोड़पति, महिला विधायक एक भी नहीं चुनाव

    कोरोना वायरस

    मुंबई: कोरोना संक्रमित पाए गए KEM मेडिकल कॉलेज के 29 छात्र, 27 पूरी तरह वैक्सीनेटेड मुंबई
    कोरोना वायरस: वैक्सीनेशन अभियान में जल्द शामिल होगी जायडस कैडिला की ZyCoV-D वैक्सीन वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 26,727 नए मामले, 300 से कम मौतें कोरोना वायरस के मामले
    मुंबई: BMC ने नवरात्रा को लेकर जारी की गाइडलाइंस, चार फीट निर्धारित की प्रतिमाओं की ऊंचाई मुंबई

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,948 मरीज, सक्रिय मामलों में कई दिन बाद गिरावट महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते संक्रमित पाए गए 37,875 लोग, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 43,263 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में वृद्धि कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 34,973 नए मामले, 260 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025