NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'मिधिली', इन राज्यों पर पड़ेगा असर 
    अगली खबर
    बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'मिधिली', इन राज्यों पर पड़ेगा असर 
    मिधली चक्रवात का किन राज्यों पर होगा असर

    बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'मिधिली', इन राज्यों पर पड़ेगा असर 

    लेखन महिमा
    Nov 17, 2023
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार सुबह चक्रवाती तूफान 'मिधिली' में बदल गया।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान शुक्रवार रात या शनिवार तड़के 80 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ बांग्लादेश के तट पर पहुंचने से पहले सुंदरबन से गुजर सकता है।

    इस तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बरसात देखने को मिली है। हालांकि, ओडिशा पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    मौसम विभाग

    मौसम विभाग ने क्या कहा?

    IMD की बुलेटिन के अनुसार, "उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान 'मिधिली' में बदल गया। यह 17 नवंबर को सुबह 05:30 बजे उत्तर पश्चिमी सीमा रेखा पर ओडिशा के पारादीप से लगभग 190 किमी पूर्व, पश्चिम बंगाल के दीघा से 200 किमी और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 220 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।"

    मौसम विभाग ने बताया कि यह चक्रवात उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा और देर रात या कल तड़के बांग्लादेश के खेपुपारा तट को छुएगा।

    चक्रवात असर 

    चक्रवात से किन राज्यों पर पड़ेगा असर ?

    IMD ने पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, पूर्वी मेदिनपुर और कोलकाता जैसे जिलों में शुक्रवार को 20 मिमी से 110 मिमी तक बारिश होने की संभावना है।

    विभाग ने कहा कि ओडिशा पर इस चक्रवात का खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह राज्य के तट से 150 किलोमीटर ऊपर से गुजरेगा।

    ओडिशा के कुछ जिलों जैसे केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।

    चेतावनी

    मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    मौसम विभाग ने अगली सूचना तक मछुआरों को 18 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा अगले 12 घंटे के लिए पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में खड़ी फसलों को आंशिक नुकसान का अनुमान लगाया है।

    इसके साथ ही कहा है कि राज्य के तटीय क्षेत्रों में कच्ची सड़कों को बड़ी क्षति और पक्की सड़कों को मामूली क्षति पहुंच सकती है।

    मौसम विभाग ने कहा कि वह चक्रवात पर नजर बनाए हुए है।

    जानकारी

    ओडिशा के सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

    ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (SRC) ने ऐहतियातन सभी जिला अधिकारियों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। SRC सत्यव्रत साहू ने कहा, "हम किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहते और इसलिए व्यवस्था को अलर्ट पर रखा गया है।"

    पश्चिम बंगाल 

    पश्चिम बंगाल पर दिखने लगा तूफान का असर 

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कम दबाव और चक्रवाती तूफान के मेल से पूरे दक्षिण 24 परगना में आपदा की स्थिति बन गई है।

    दक्षिण 24 परगना के विभिन्न हिस्सों में रात और सुबह के दौरान भारी बारिश हुई। इसके बाद जिले भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई और इलाकों शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं।

    नामकरण

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस चक्रवात को 'मिधिली' नाम मालदीव द्वारा दिया गया था।

    बता दें कि भारतीय हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती तूफानों का नाम रखने के लिए एक फॉर्मूला निर्धारित है। इस क्षेत्र के चक्रवातों के नाम 13 देश बारी-बारी से रखते हैं।

    इनमें भारत, बांग्‍लादेश, मालदीव, म्‍यांमार, ओमान, पाकिस्‍तान, थाइलैंड, श्रीलंका, ईरान, कतर, सऊदी अरब, UAE और यमन शामिल हैं। इस बार मालदीव की बारी थी।

    अगले 25 सालों तक के लिए चक्रवातों के नाम की सूची तैयार है। इस

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चक्रवात
    भारतीय मौसम विभाग
    पश्चिम बंगाल
    ओडिशा

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    चक्रवात

    'जवाद' चक्रवात: ओडिशा के 19 जिलों में स्कूल बंद, कई राज्यों में UGC-NET परीक्षा रद्द ओडिशा
    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया भारतीय मौसम विभाग
    चंद घंटों में गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', ओडिशा, बंगाल और आंध्र में होगा असर बंगाल की खाड़ी
    चक्रवात 'मैंडूस' आज रात तमिलाडु के तट से टकराएगा, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई

    भारतीय मौसम विभाग

    उत्तर भारत में भारी बारिश से कई मौतें, दिल्ली में अधिकारियों की छुट्टी रद्द  बारिश
    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल सबसे अधिक प्रभावित; अभी और बारिश की संभावना उत्तर भारत
    #NewsBytesExplainer: उत्तर भारत में अचानक अत्यधिक बारिश क्यों हो रही है? उत्तर भारत
    #NewsBytesExplainer: मौसम विभाग के येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का क्या मतलब होता है? उत्तर भारत

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: TMC की शानदार जीत, भाजपा दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजों के TMC, भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या मायने? पंचायत चुनाव
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास में हथियार के साथ घुसने की कोशिश में व्यक्ति गिरफ्तार ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल में मणिपुर जैसी घटना, पंचायत चुनावों के दौरान महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र किया गया मणिपुर

    ओडिशा

    बालासोर हादसा: मुआवजे के लिए महिला ने पति की मौत की झूठी कहानी रची, क्या हुआ? रेल दुर्घटना
    बालासोर दुर्घटना: ट्रेन के अंदर का वीडियो सामने आया, टक्कर होते ही मच गई चीख-पुकार रेल दुर्घटना
    ओडिशा: बालासोर रेल हादसे में बिछड़ा नवविवाहित जोड़ा कटक के अस्पताल में मिला रेल दुर्घटना
    ओडिशा: बालासोर रेल हादसे के बाद मुर्दाघर बने स्कूल को ढहाया गया, छात्रों में थी दहशत रेल दुर्घटना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025