NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / चंद घंटों में गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', ओडिशा, बंगाल और आंध्र में होगा असर
    देश

    चंद घंटों में गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', ओडिशा, बंगाल और आंध्र में होगा असर

    चंद घंटों में गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', ओडिशा, बंगाल और आंध्र में होगा असर
    लेखन मुकुल तोमर
    May 08, 2022, 03:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चंद घंटों में गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', ओडिशा, बंगाल और आंध्र में होगा असर
    चंद घंटों में गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी'

    भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'असानी' के अगले 12 घंटे के अंदर गंभीर चक्रवात में बदलने का अनुमान लगाया है। इस चक्रवात की वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हल्की से लेकर तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके कारण तूफानी हवाएं भी चल सकती है और हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा चक्रवात असानी

    मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में बदल गया है और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। आज सुबह ये कार निकोबार द्वीप से 450 किलोमीटर, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) से 380 किलोमीटर, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 970 किलोमीटर और पुरी (ओडिशा) से 1,030 किलोमीटर दूर है। ये 10 मई तक गंभीर चक्रवात रहेगा और फिर 11-12 मई को चक्रवात में बदल जाएगा।

    मंगलवार शाम से शुरू होगी बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की शुरूआत मंगलवार शाम से होगी और ओडिशा के तीन जिलों, गजपति, गंजम और पुरी, में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। बुधवार के लिए पांच जिलों, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, कटक और गंजम, में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार और गुरूवार को बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है, वहीं आंध्र प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है।

    9 मई को अपने चरम पर होगी हवाओं की गति

    हवाओं की बात करें तो आज शाम तक इनकी गति 95 से 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और बीच-बीच में ये 115 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती हैं। 9 मई को हवाओं की गति और तेज हो जाएगी और ये 105 से 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। बीच-बीच में इनकी गति 125 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है। 10 मई से इनकी गति कम होना शुरू हो जाएगी।

    किसी भी राज्य के तट से नहीं टकराएगा चक्रवात असानी

    मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात असानी किसी भी राज्य के तट से नहीं टकराएगा और तट के समानांतर चलेगा। इसके बावजूद ओडिशा और बंगाल की राज्य सरकारों ने एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए हैं। मछुआरों को 8 मई को बंगाल की खाड़ी और अंडमान समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि चक्रवात असानी इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    चक्रवात
    बंगाल की खाड़ी

    ताज़ा खबरें

    बिल्ली को परेशान करने का कारण बन सकती हैं ये 5 चीजें पालतू जानवर
    बजट: मैनहोल बनेंगे मशीन होल, 100 प्रतिशत सीवर टैंकों की सफाई अब मशीनों से होगी बजट
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पहला गाना 'तेरे प्यार में' जारी रणबीर कपूर
    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट

    चक्रवात

    चक्रवात मैंडूस: दक्षिणी राज्यों में मंगलवार तक तेज बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग
    चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' ने चेन्नई में मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत भारतीय मौसम विभाग
    चक्रवात 'मैंडूस' आज रात तमिलाडु के तट से टकराएगा, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई
    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया भारतीय मौसम विभाग

    बंगाल की खाड़ी

    ISRO की एक और कामयाबी, लॉन्च किया देश का पहला निजी रॉकेट ISRO
    आंध्र प्रदेश: भारी बारिश से अब तक 17 की मौत, 100 से अधिक लोग लापता तमिलनाडु
    साइक्लोन यास: पश्चिम बंगाल में तेज हवा से 40 घरों को नुकसान, दो लोगों की मौत ओडिशा
    तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा साइक्लोन 'निवार'; पुदुचेरी में धारा-144 लागू तमिलनाडु

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023