Page Loader
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास में हथियार के साथ घुसने की कोशिश में व्यक्ति गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास में हथियार के साथ घुसने की कोशिश में व्यक्ति गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2023
01:12 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में शुक्रवार को सेंध लगने का मामला सामने आया है, जब एक व्यक्ति हथियार के साथ उनके आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान शेख नूर आलम के रूप में हुई है। उसकी कार से हथियार बरामद किए गए हैं। कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल का कहना है कि कोलकाता पुलिस ने व्यक्ति को मुख्यमंत्री आवास के पास रोका था।

सुरक्षा

कार में लगा था पुलिस का स्टीकर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नूर आलम गली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उसके पास से एक बंदूक, एक चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा विभिन्न एजेंसियों के कई पहचान पत्र मिले हैं। पुलिस ने बताया कि वह जिस एक कार में यात्रा कर रहा था उस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस के साथ STF और विशेष शाखा आरोपी से स्थानीय पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।