NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में भारी बारिश से कई मौतें, दिल्ली में अधिकारियों की छुट्टी रद्द 
    अगली खबर
    उत्तर भारत में भारी बारिश से कई मौतें, दिल्ली में अधिकारियों की छुट्टी रद्द 
    दिल्ली में पिछले 24 घटे में हुई बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

    उत्तर भारत में भारी बारिश से कई मौतें, दिल्ली में अधिकारियों की छुट्टी रद्द 

    लेखन नवीन
    संपादन प्रमोद कुमार
    Jul 09, 2023
    11:35 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश जारी है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारी से अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

    IMD ने कहा कि शनिवार को दिल्ली भी मानसून की पहली भारी बारिश हुई है, जिसने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    बारिश

    बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव 

    IMD के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने शनिवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 128 मिमी बारिश हुई। सिर्फ सफदरजंग इलाके में 126.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।

    इतना ही नहीं, जलभराव होने के चलते मिंटो ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

    रिकॉर्ड

    दिल्ली में साल 2003 के बाद सर्वाधिक बारिश 

    राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश ने पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले जुलाई, 2003 को दिल्ली में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि 21 जुलाई, 2013 को दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में व्याप्त होने के कारण रविवार को भी दिल्ली-NCR में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    ट्विटर पोस्ट

    दिल्ली में अधिकारियों की छुट्टी रद्द

    कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीज़न की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घण्टे में बरसा। लोग जल भराव से काफ़ी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर problem areas का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये…

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 9, 2023

    मौत

    पिछले 24 घंटे भारी बारिश के कारण 5 लोगों की मौत 

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में भारी बारिश के कारण एक 58 वर्षीय महिला की मकान की छत गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा राजस्थान में 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई।

    IMD ने रविवार को राजस्थान के 9 से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में राजसमंद, जालौर, पाली, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर और कोटा शामिल हैं।

    चंडीगढ़

    चंडीगढ़ में भी बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

    पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भी शनिवार को सुबह 8:30 बजे तक 322 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में हुई सर्वाधिक बारिश है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ में इससे पहले कभी भी 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज नहीं की गई थी। इस महीने की शुरुआत से हो रही लगातार बारिश ने यहां एक दिन में औसत 275 मिमी बारिश का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

    भूस्खलन

    बारिश के कारण तीसरे दिन अमरनाथ यात्रा निलंबित

    लगातार बारिश और भूस्खलन के बाद अमरनाथ यात्रा आज लगातार तीसरे दिन निलंबित कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर लगभग 3,000 वाहन फंसे हुए हैं, जहां कल सड़क का एक हिस्सा टूट गया था।

    इसके अलावा श्रीनगर घाटी को देश से जोड़ने वाले तीन मार्ग NH-44, मुगल रोड और लेह-लद्दाख रोड पर भूस्खलन के कारण यातायात बंद कर दिया गया है।

    यहां यातायात के लिए केवल सिंथन रोड ही खुली हुई है।

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में हाल बेहाल

    हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है और रविवार को राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ।

    वहीं कुल्लु-मनाली रोड पर पत्थर गिरने और नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कुल्लु और मनाली से अटल टनल और रोहतांग की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनाली के तारा मिल में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का एक हिस्सा ब्यास नदी में बह गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    बारिश
    दिल्ली
    मानसून

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    भारतीय मौसम विभाग

    फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना दिल्ली
    देश में मई में पड़ सकती है भीषण गर्मी, अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य पर होगा असर मानसून
    दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी दिल्ली
    देश के कई इलाकों में अगले 5 दिनों में होगी बारिश, इन राज्यों में येलो अलर्ट गर्मी की लहर

    बारिश

    देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा मानसून
    भारत में अगस्त में बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 8.28 प्रतिशत, 12 महीनों में सबसे अधिक छत्तीसगढ़
    बेंगलुरू में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न कर्नाटक
    बेंगलुरू में जलभराव के बीच करंट से युवती की मौत, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप कर्नाटक

    दिल्ली

    दिल्ली: आरके पुरम में 2 बहनों की गोली मारकर हत्या, भाई को मारने आए थे हमलावर  दिल्ली पुलिस
    AAP को दिल्ली और पंजाब से 50 वर्षों तक नहीं हटा सकती कोई पार्टी- अरविंद केजरीवाल पंजाब
    दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 24 जून तक राहत रहने की उम्मीद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में राहत के बादल, बारिश से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा भारतीय मौसम विभाग

    मानसून

    बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान में सब्जियों का संकट, भारत से निर्यात कर सकता है खाद्य पदार्थ पाकिस्तान समाचार
    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश? मुंबई
    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट दिल्ली
    चेन्नई में बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, तीन लोगों की मौत चेन्नई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025