NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 24,850 नए मरीज, हुईं रिकॉर्ड 613 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 24,850 नए मरीज, हुईं रिकॉर्ड 613 मौतें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 24,850 नए मरीज, हुईं रिकॉर्ड 613 मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 05, 2020
    12:21 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,73,165 हो गई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 2,44,814 सक्रिय मामले हैं, 4,09,083 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 19,268 लोगों की मौत हुई है।

    बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 24,850 नए मामले सामने आए और 613 लोगों की मौत हुई।

    यह अब तक की एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों और होने वाली मौतों की सबसे बड़ी संख्या है।

    कोरोना वायरस

    ये चार राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित

    महाराष्ट्र दो लाख से अधिक मामलों के साथ सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 2,00,64 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 8,671 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 1,07,001 मामले सामने आए हैं और 1,450 की मौत हुई है।

    3,004 मौतों और 97,200 मामलों के साथ दिल्ली और 1,925 मौत और 35,312 मामलों के साथ गुजरात अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    डाटा

    देशभर में हो चुके हैं लगभग 98 लाख कोरोना वायरस टेस्ट

    देश में बीते 24 घंटों के दौरान 2,48,934 सैंपल का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 97,89,066 सैंपल का कोरोना वायरस टेस्ट हो चुका है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी है।

    राहत

    संक्रमण पर काबू पाती दिख रही राजधानी

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस संक्रमण को काबू में करती नजर आ रही है।

    दिल्ली में बीते दो सप्ताह में पॉजीटिविटी रेट में 45 फीसदी तक की कमी हुई है।

    5-18 जून तक दिल्ली में पॉजीटिविटी रेट 29.7 प्रतिशत थी, जो 19 जून से 2 जुलाई के बीच कम होकर 16.4 प्रतिशत पर आ गई है।

    इस मामले में दिल्ली अब तेलंगाना (25 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (22 प्रतिशत) के बाद तीसरे स्थान पर आ गई है।

    कोरोना वायरस

    राजस्थान में रिकवरी रेट सबसे बेहतर

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अब तक 60 प्रतिशत से अधिक मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

    देश में राजस्थान और बिहार की रिकवरी रेट सबसे बेहतर है। शनिवार तक राजस्थान में 19,052 संक्रमित लोगों में से 80.20 प्रतिशत यानि 15,281 ठीक हो चुके थे। वहीं बिहार में 10,954 मामले सामने आए हैं जिनमें से 8,214 मरीज ठीक हो चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    क्या है दुनिया का हाल

    जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 1.12 करोड़ हो गई है। इनमें से मृतकों की संख्या 5.3 लाख और ठीक होने वालों का आंकड़ा 60 लाख पार कर गया है।

    28 लाख से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बना हुआ है। यहां लगभग 1.30 लाख लोगों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या में अमेरिका के बाद ब्राजील, रूस और फिर भारत का नंबर आता है।

    जानकारी

    बीते दिन दुनियाभर में मिले लगभग 1.25 लाख नए मरीज

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि बीते 25 घंटों के दौरान दुनियाभर में कोरोना वायरस के 2.12 लाख नए मामले सामने आए। इसकी बड़ी वजह अमेरिका, ब्राजील और भारत में नए मरीजों की संख्या बढ़ना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    गुजरात
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: दिल्ली में मार्च से अब तक 1,200 से अधिक डॉक्टर और नर्स हुए संक्रमित कोरोना वायरस
    दिल्ली: विरोध के बाद उपराज्यपाल ने वापस लिया कोरोना संक्रमितों का अनिवार्य क्वारंटाइन का आदेश अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस: दिल्ली को लेकर अमित शाह की केजरीवाल के साथ सप्ताह में तीसरी बैठक अरविंद केजरीवाल
    कोरोना महामारी से जंग में केंद्र सरकार राज्यों को दे रही 50,000 'मेड इन इंडिया' वेंटीलेटर भारत की खबरें

    तमिलनाडु

    कोरोना वायरस: रैंडम सैंपलिंग की रिपोर्ट में मिले कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने के संकेत भारत की खबरें
    भारत: कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्यों में क्या है स्थिति? दिल्ली
    कोरोना वायरस: तमिलनाडु का ऐलान, चेन्नई समेत पांच शहरों में लागू होगा कड़ा लॉकडाउन चेन्नई
    कोरोना वायरस: आवाजाही रोकने के लिए तमिलनाडु के वेल्लोर ने आंध्र प्रदेश सीमा पर बनाई दीवार आंध्र प्रदेश

    गुजरात

    कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा भारत की खबरें
    गुजरात में भाजपा सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया मंत्री का चुनाव कांग्रेस समाचार
    ट्रक से जा रहे प्रवासी मजदूरों के साथ हादसा, बच्चे समेत दो मौत, 60 घायल उत्तर प्रदेश
    अहमदाबाद: सिविल अस्पताल के रिकॉर्ड से गायब कैंसर मरीज का शव मुर्दाघर में मिला अहमदाबाद

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन में एक लाख से अधिक मामले दर्ज, 24 हजार लोग गिरफ्तार मुंबई
    महाराष्ट्र: लोगों ने नियम नहीं माने तो जारी रह सकता है लॉकडाउन- मुख्यमंत्री ठाकरे मुंबई
    पुणे में 87 करोड़ रुपये के देसी-विदेशी नकली नोट बरामद, सेना के जवान सहित छह गिफ्तार पुणे
    महाराष्ट्र: अचानक लाल हुआ लोनार झील का पानी, कारण जानने में जुटे वैज्ञानिक अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025