NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: शनिवार को मिले 8,000 से ज्यादा नए मरीज, कुल मामले 1.82 लाख पार
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: शनिवार को मिले 8,000 से ज्यादा नए मरीज, कुल मामले 1.82 लाख पार

    कोरोना वायरस: शनिवार को मिले 8,000 से ज्यादा नए मरीज, कुल मामले 1.82 लाख पार

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 31, 2020
    09:47 am

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,82,143 पहुंच गई है। इनमें से 89,995 सक्रिय मामले है और 86,984 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 5,000 से पार हो गई है।

    बीते 24 घंटों में देश में 8,380 नए मरीज मिले हैं, जो अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

    वहीं इस दौरान 193 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 5,164 हो गई है।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित

    महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 65,168 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 2,197 लोगों की मौत हो गई है।

    महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 21,184 मामले सामने आए हैं और 160 मरीजों की मौत हुई है।

    दिल्ली में 416 मौत समेत 18,549 मामले और गुजरात में 1,007 मौत समेत 16,343 मामले सामने आए हैं।

    कोरोना वायरस

    शनिवार को चार राज्यों में मिले उनके एक दिन के सर्वाधिक मामले

    शनिवार को देश में सामने आए कुल मामलों में से 2,940 महाराष्ट्र के थे। यहां पर एक दिन में सर्वाधिक मामलों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

    इसके अलावा शनिवार को दिल्ली, तमिलनाडु, ओडिशा और झारखंड में अब तक के रिकॉर्ड मामले सामने आए।

    दिल्ली में जहां 1,163 नए मरीज मिले वहीं तमिलनाडु में 938, ओडिशा में 120 और झारखंड में 71 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

    ये इन राज्यों के एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं।

    जानकारी

    ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ा रही उम्मीद

    देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ठीक होने वाले लोगों की संख्या उम्मीद पैदा कर रही हैं। अब तक कुल संक्रमितों में से 86,984 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 4,000 से ज्यादा लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।

    संक्रमण

    भारत में 10 लाख लोगों में से 33 कोरोना वायरस की चपेट में

    इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने डाटा के विश्लेषण के आधार पर बताया है कि भारत में कोरोना वायरस के हमले की दर 0.00332 प्रतिशत है। यानी प्रति 10 लाख लोगों में से 33.2 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए हैं।

    यह दुनिया के दूसरे कई देशों के मुकाबले काफी कम है।

    अमेरिका में यह दर 0.2523%, फ्रांस में 0.3364%, यूनाइडेट किंगडम में 0.1962% और कनाडा में 0.0899% है।

    जानकारी

    सामुदायिक प्रसार हुआ शुरू- विशेषज्ञ

    सरकार जहां देश में कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार से इनकार कर रही है वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि कई इलाकों में यह शुरू हो चुका है। विशेषज्ञों ने बयान जारी कर कहा कि इस चरण पर महामारी जाने की उम्मीद करना बेमानी है।

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन हटाने के लिए 1 जून से लागू होने 'अनलॉक 1'

    केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

    सरकार ने इस बार इसे लॉकडाउन की जगह 'अनलॉक 1' नाम दिया है।

    इसके लिए जारी गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह पाबंदियां जारी रहेंगी, लेकिन बाकी जगहों पर धीरे-धीरे इसमें छूट दी जाएगी।

    ये गाइडलाइंस 1-30 जून तक प्रभावी रहेंगी। अनलॉक 1 तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    गुजरात
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित, 10 की मौत मुंबई
    दिल्ली: कोरोना को मात देकर लौटी डॉक्टर को पड़ोसी ने किया घर में बंद, मामला दर्ज दिल्ली पुलिस
    सावधान! यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए हर चार कोरोना वायरस वीडियो में से एक गलत भारत की खबरें
    हरियाणा में वापसी के लिए देना होगा कोरोना वायरस नेगेटिव होने का सर्टिफिटेकट हरियाणा

    गुजरात

    लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहे राज्य? उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: राजस्थान में हुई पहली मौत, 73 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम कर्नाटक
    गुजरात: सूरत में लॉकडाउन उल्लंघन और पुलिस पर हमले के मामले में 93 प्रवासी मजदूर गिरफ्तार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: सूरत में धोबीघर संचालक पाया गया पॉजिटिव, 54,000 लोगों को किया गया होम क्वारंटाइन भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    #DailyReport: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 4,000 मामले, 100 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: संक्रमितों की संख्या में चीन से आगे भारत, 24 घंटों में 3,970 नए मामले चीन समाचार
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90,000 पार, एक तिहाई मामले अकेले महाराष्ट्र में पंजाब
    कोरोना वायरस: पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    कर्नाटक ने पांच राज्यों से आने वाली उड़ानों, ट्रेनों और गाड़ियों पर लगाया प्रतिबंध कर्नाटक
    ओडिशा: कोरोना वायरस के खात्मे की उम्मीद में पुजारी ने दी नरबलि, पुलिस ने किया गिरफ्तार ओडिशा
    कोरोना वायरस: नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में 7,466 नए मामले भारत की खबरें
    लॉकडाउन के अगले चरण की शुरुआत से पहले क्या रणनीति बना रहे राज्य? महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025