NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: संक्रमितों की संख्या में चीन से आगे भारत, 24 घंटों में 3,970 नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: संक्रमितों की संख्या में चीन से आगे भारत, 24 घंटों में 3,970 नए मामले

    कोरोना वायरस: संक्रमितों की संख्या में चीन से आगे भारत, 24 घंटों में 3,970 नए मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 16, 2020
    09:42 am

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।

    देश में शुक्रवार तक 85,000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी।

    जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, चीन में संक्रमितों की संख्या 84,000 से थोड़ी ज्यादा है, वहीं भारत में यह आंकड़ा 86,000 के करीब पहुंचने वाला है।

    संक्रमितों की कुल संख्या के मामले में भारत दुनियाभर में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    कोरोना वायरस

    पिछले 24 घंटों में 3,970 नए मामले

    शनिवार सुबह जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में 85,940 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 53,035 सक्रिय मामले हैं, 30,153 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,752 लोगों की मौत हुई है।

    पिछले 24 घंटों में देश में 3,970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई।

    इसी बीच रविवार को देश में लॉकडाउन के तीसरे चरण का आखिरी दिन होगा। सरकार ने बता दिया है कि लॉकडाउन अभी जारी रहेगा।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में 29,000 से पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

    देश में महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 29,100 पहुंच गई है। यहां अब तक 1,068 लोगों की मौत हो चुकी है।

    महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु का नंबर आता है। यहां 10,108 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 71 मौतें हो चुकी हैं।

    इसी तरह गुजरात और दिल्ली में संक्रमितों की संख्या क्रमश: 9,931 और 8,895 हो गई है। गुजरात में 606 और दिल्ली में 123 मौतें हुई हैं।

    मदद

    भारत को वेंटिलेटर देगा अमेरिका

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है वो भारत को वेंटिलेटर दान करेंगे।

    ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर दान करेगा। महामारी के इस दौर में हम भारत और नरेंद्र मोदी के साथ हैं। हम वैक्सीन बनाने की दिशा में भी साथ काम कर रहे हैं। हम साथ मिलकर इस अदृश्य दुश्मन को हराएंगे।'

    कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर बहुत जरूरी है।

    जानकारी

    4 बजे होगी वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की जानकारी देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 4 बजे एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो MSME और किसानों से जुड़े ऐलान कर चुकी हैं।

    वंदे भारत मिशन

    आज से शुरू होगा वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण

    विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाए जाने के लिए चलाए जा रहे 'वंदे भारत मिशन' का दूसरा चरण शनिवार से शुरू होकर और 22 मई तक चलेगा।

    इस चरण में 31 देशों में फंसे भारतीयों को 149 उड़ानों में वापस लाया जाएगा। इस चरण में लगभग 30,000 लोग भारत लौटेंगे।

    4 मई को घोषित हुए मिशन के पहले चरण में 64 उड़ानों के जरिये 13 देशों में फंसे लगभग 15,000 हजार भारतीयों को वापस लाया गया था।

    जानकारी

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बदले नियम

    उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों से 12 घंटे काम कराने के फैसले को वापस ले लिया है। अब फिर से पहले की तरह आठ घंटे काम कराने का नियम ही लागू होगा।

    कोरोना वायरस

    दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

    दुनियाभर में 45.4 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 3.07 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 14.4 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि 87,530 लोगों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या में दूसरे नंबर पर रूस है। यहां 2.62 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 2,418 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    चीन समाचार

    कोरोना वायरस को रोकने में असफल रहने का आरोप लगाकर ट्रंप ने रोकी WHO की फंडिंग डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 20 लाख से ऊपर पहुंचे मामले, 12 दिन के अंदर हुए दोगुने भारत की खबरें
    अमेरिका द्वारा फंडिंग रोके जाने से WHO के कामों पर क्या असर पड़ेगा? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दो भारतीय कंपनियों ने शुरू किया रैपिड टेस्ट किट का उत्पादन भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    दुनिया की सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स में शामिल हुई आरोग्य सेतु, नेटफ्लिक्स को पछाड़ा नेटफ्लिक्स
    देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, मामले दोगुने होने की रफ्तार बढ़ी दिल्ली
    रेंटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा- इस साल जीरो प्रतिशत रहेगी भारत की विकास दर अर्थव्यवस्था समाचार
    केंद्र सरकार ने कहा- हमें कोरोना वायरस के साथ रहना सीखना होगा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद

    तमिलनाडु

    बैंक KYC में NPR लेटर शामिल करने से डरे लोग, खातों से निकाल लिए सारे पैसे भारतीय रिजर्व बैंक
    कई बैंकों में चल रही है भर्ती, जानिए कौन और कैसे करना है आवेदन शिक्षा
    #NationalTourismDay: ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से मिले चिंता के संकेत, बिगड़ सकते हैं हालात भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत, 27 मई से पहले होंगे विधान परिषद के चुनाव नरेंद्र मोदी
    पंजाब: महाराष्ट्र से वापस लौटे 173 सिख तीर्थयात्री पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित पंजाब
    लॉकडाउन 3.0: रेड जोन में कौन से जिले शामिल, इनमें क्या खुला और क्या बंद रहेगा? दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025