NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे ने खुद को एकांत में रखा
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे ने खुद को एकांत में रखा

    कोरोना वायरस: वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे ने खुद को एकांत में रखा

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 20, 2020
    07:24 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड गायक कनिका कपूर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के साथ ही वायरस ने भारत के चर्चित चेहरों के दरवाजे पर दस्तक दे दी है।

    कनिका के साथ एक पार्टी में शामिल रहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बताया है कि वे और उनके बेटे दुष्यंत ने खुद को घर में एकांत में रख लिया है और वे दोनों सभी तरह की सावधानियां बरत रहे हैं।

    दुष्यंत सांसद हैं और लगातार संसद आ रहे हैं।

    मामला

    लंदन से लौटने के बाद पार्टी में शामिल हुईं थीं कनिका कपूर

    बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं और आज उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एयरपोर्ट पर जांच कराने की बात कही है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे अधिकारियों को चकमा दे बिना जांच एयरपोर्ट से बाहर निकल आई थीं।

    इसके बाद वे लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुईं जिसमें वुसंधरा और दुष्यंत के अलावा 100 अन्य लोग भी शामिल थे।

    ट्वीट

    वसुंधरा ने ट्वीट कर दी एकांत में रहने की जानकारी

    कनिका के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबर मिलते ही वसुंधरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लखनऊ में मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुरालजनों के साथ एक डिनर में शामिल हुई थी। कनिका जो दुर्भाग्य से कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाई गई हैं, इसमें मेहमान थीं। अत्यंत सावधानी बरतते हुए मेरे बेटे और मैंने खुद को एकांत में रख लिया है और हम सभी सावधानी बरत रहे है।'

    रिपोर्ट

    लगातार संसद जा रहे थे दुष्यंत सिंह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिले

    वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भाजपा से सांसद हैं और अभी संसद का बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान वे संसद भी गए हैं और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने वाले एक डेलीगेशन का हिस्सा भी थे।

    ये जानकारी सामने आने के बाद संसद को बंद करने की मांगों को और मजबूती मिली है जहां कई सांसदों की उम्र 60 साल से अधिक है। इस आयु वर्ग पर कोरोना का सबसे ज्यादा असर होता है।

    अन्य सांसद

    इन सांसदों और मंत्रियों ने भी खुद को एकांत में रखा

    इस बीच दुष्यंत के साथ संसद के केंद्रीय भवन में लंच करने वाले सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी खुद को एकांत में रख लिया है। वहीं उनके बगल में बैठने वाले सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी एकांत में चले गए हैं।

    इसके अलावा भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी खुद को सबसे अलग कर लिया है।

    वहीं उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी एकांत में रह रहे हैं। वे लखनऊ वाली पार्टी में शामिल हुए थे।

    जानकारी

    लखनऊ में आंशिक लॉकडाउन

    इस बीच आज लखनऊ में कोरोना के दो नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने आंशिक लॉकडाउन का ऐलान किया है। खुर्रम नगर, विकास नगर, अलीगंज, महानगर, गुडंबा और इंदिरा नगर में सभी दफ्तर, संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं।

    स्थिति

    भारत में अब तक 223 मामले

    गौरतलब है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस के 223 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं चार लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है। दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

    महाराष्ट्र में सबसे अधिक 52 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में 28 और उत्तर प्रदेश में 23 मामले सामने आ चुके हैं।

    सरकार के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस अभी स्टेज 2 में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    वसुंधरा राजे
    संसद

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस भारत में आपदा घोषित, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा चीन समाचार
    इन ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है तमिलनाडु, मौका मिलते ही घूम आएं तमिलनाडु
    कोरोना वायरस: 135 देशों के 1.5 लाख लोग संक्रमित, SAARC देशों के साथ बैठक करेंगे मोदी चीन समाचार
    कोरोना वायरस के कारण इस्लामिक स्टेट भी खौफ में, आतंकियों को जारी किए बचाव के निर्देश चीन समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में दिखेंगी मृणाल, इस बार दिखाएंगी एक्शन अवतार मनोरंजन
    अक्षय कुमार को भी सताया कोरोना वायरस का डर, लोगों को दी ये सलाह नरेंद्र मोदी
    'एक विलेन 2' में हुई तारा सुतारिया की एंट्री, आदित्य रॉय संग करेंगी रोमांस मनोरंजन
    सलमान खान ला रहे हैं 'कभी ईद कभी दिवाली', इस साउथ फिल्म की होगी रीमेक! अक्षय कुमार

    वसुंधरा राजे

    राजस्थान चुनावः कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे कांग्रेस समाचार
    राजस्थान चुनावः कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत और पायलट दोनों चुनावी मैदान में कांग्रेस समाचार
    पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी नतीजे, कौन कहां कितने वोट से जीता शिवराज सिंह चौहान
    शिवराज, रमन और वसुंधरा अब करेंगे केंद्र की राजनीति, यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी

    संसद

    शीतकालीन सत्र में पेश होगा नागरिकता संशोेधन बिल, जानिये क्यों हो रहा इसका विरोध मुस्लिम
    शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, राज्यसभा को बताया भारतीय संघीय संरचना की आत्मा नरेंद्र मोदी
    विवाद के बाद उपराष्ट्रपति ने दिए राज्यसभा मार्शलों की नई यूनिफॉर्म की समीक्षा के आदेश वेंकैया नायडू
    खाड़ी देशों में रोज होती है 18 भारतीयों की मौत, सऊदी और UAE में सर्वाधिक मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025