NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समीक्षा बैठक, दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समीक्षा बैठक, दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समीक्षा बैठक, दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 07, 2020
    10:30 am

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 90 देशों में एक लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं और 3,400 से ज्यादा लोगों की इसके कारण मौत हो गई है।

    भारत में भी इसके 33 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी बैठक कर भारत में कोरोना वायरस की स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे।

    स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

    जानकारी

    दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बना कोरोना वायरस- प्रधानमंत्री मोदी

    शुक्रवार को एक समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज दुनिया कोरोना वायरस की बड़ी चुनौती का सामना कर रही है। वित्तीय संस्थाओं ने इसे अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बताया है। हमें मिलकर इसका सामना करना है।"

    कोरोना वायरस

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामने आए तीन मामले

    शुक्रवार को थाईलैंड और मलेशिया से लौटे दिल्ली के रहने वाले एक शख्स को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली के स्वास्थय विभाग ने बताया कि इन तीन के संपर्क में आए लगभग 200 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

    इनमें से 74 दिल्ली और बाकी लोग दूसरे राज्यों के हैं। एहतियात के तौर पर यहां प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

    जानकारी

    जम्मू और सांभा में 31 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल

    जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू और सांभा जिले में 31 मार्च तक तुरंत प्रभाव से सभी प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं। वहीं सभी दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी है। यहां दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिन्हें एकांत में रखा गया है।

    कोरोना वायरस

    चीन में 80,000 से ज्यादा लोग संक्रमित

    शुक्रवार को सात देशों में कोरोना वायरस के पहले मामले सामने आए। इसके साथ ही इससे प्रभावित देशों की संख्या 90 से पार पहुंच गई है।

    चीन, जहां से इस वायरस की शुरुआत हुई थी, वहां शुक्रवार तक 80,651 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3,070 पहुंच गई है।

    चीन में पिछले कुछ दिनों से नए मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। शुक्रवार को सिर्फ 99 नए मामले सामने आए।

    अमेरिका

    क्रूज शिप पर सवार 21 लोग संक्रमित पाए गए

    सैन फ्रांसिस्को में क्रूज शिप पर सवार 21 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 19 चालक दल के सदस्य हैं।

    ग्रांड प्रिंसेस नामक इस शिप पर लगभग 3,500 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इसे नॉन-कमर्शियल पोर्ट की तरफ भेजा जा रहा है। इसके बाद सभी यात्रियों का ब्लड टेस्ट किया जाएगा।

    अमेरिका में अब तक 250 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 15 की मौत हो चुकी है।

    कोरोना वायरस

    इन देशों में भी हालात खराब

    दक्षिण कोरिया में शनिवार को 174 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 6,767 पहुंच गई है। शुक्रवार तक यहां 44 लोगों को मौत हो चुकी है।

    ईरान भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 124 लोग इसके चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।

    दूसरी तरफ इटली में शुक्रवार तक 197 लोगों को मौत हो चुकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    दिल्ली
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    चीन समाचार

    WHO ने कोरोना वायरस को घोषित किया अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य इमरजेंसी, अब तक 213 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: वुहान से 324 भारतीयों को लेकर दिल्ली लौटा एयर इंडिया का विमान एयर इंडिया
    भारत में सामने आया कोरोना वायरस का दूसरा मामला, केरल में मरीज अस्पताल में भर्ती भारत की खबरें
    ऑनलाइन वीजा पर चीन से भारत नहीं आ सकेंगे लोग, कोरोना वायरस के चलते अस्थाई रोक भारत की खबरें

    दिल्ली

    भारतीय कानून में हेट स्पीच को लेकर क्या प्रावधान हैं? दिल्ली पुलिस
    दिल्ली हिंसा: पुलिस को भेजे गए थे छह अलर्ट, फिर भी नहीं रोक पाई हिंसा दिल्ली पुलिस
    धीरे-धीरे शांत हो रही उत्तर-पूर्वी दिल्ली, 36 घंटों में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं दिल्ली पुलिस
    AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर IB अधिकारी की हत्या का केस दर्ज, पार्टी ने किया निलंबित आम आदमी पार्टी समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस को हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने वाले WHO के बारे में कितना जानते हैं आप? चीन समाचार
    जिस डॉक्टर ने सबसे पहले दी थी चेतावनी, कोरोना वायरस ने उसी की ले ली जान चीन समाचार
    कोरोना वायरस: जापान के जहाज पर मिले 61 पीड़ित, भारतीय चालक दल ने मांगी मदद चीन समाचार
    कोरोना वायरस से चीन में 800 से ज्यादा मौतें, 2003 के SARS वायरस को छोड़ा पीछे चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025