NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी
    अगली खबर
    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी

    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 25, 2019
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    अपने बयानों के कारण अकसर चर्चा में रहने वाले हरियाणा सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राहुल और प्रियंका 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं, जो जहां भी जाते हैं वहां आग लगाते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।

    विज का बयान मंगलवार को आया, जिस दिन राहुल और प्रियंका को मेरठ जाने से रोका गया था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये अनिल विज का ट्वीट

    Beware of @priyankagandhi and @RahulGandhi as they are live Petrol Bombs where ever they go they ignite fire and cause loss to Public Property.

    — ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) December 24, 2019

    मामला

    मेरठ क्यों जा रहे थे प्रियंका और राहुल?

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों से मिलने के लिए मेरठ जा रहे थे।

    कांग्रेस ने प्रशासन ने राहुल और प्रियंका समेत तीन नेताओं की मेरठ यात्रा की इजाजत मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी।

    मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों नेताओं को मेरठ जाते समय रास्ते में रोककर वापस दिल्ली भेज दिया था।

    निशाना

    विज नव सोनिया गांधी पर भी साधा था निशाना

    यह पहली बार नहीं है जब अनिल विज ने नेताओं को लेकर ऐसी विवादित टिप्पणियां की है।

    वो कांग्रेस और गांधी परिवार पर अकसर हमलावर रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने नागरिकता कानून का विरोध करने पर सोनिया गांधी पर निशाना साधा था।

    विज ने कहा था, "खुद तो इटली से आकर नागरिकता ले ली, जो हिंदू पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित हो रहे थे, उनको नागरिकता देने का विरोध कर रहे हैं।"

    जानकारी

    प्रियंका और सोनिया पर केस दर्ज करने की कर चुके हैं मांग

    कुछ दिन पहले विज ने सोनिया गांधी और प्रियंका पर केस दर्ज करने की मांग की थी। विज ने कहा कि प्रियंका और सोनिया लोगों को भड़काने और देश बांटने का काम कर रही हैं। इसलिए उनके खिलाफ केस होना चाहिए।

    विवादित बयान

    ममता बनर्जी को बता चुके हैं 'अनियंत्रित दिमाग' वाली नेता

    अनिल विज ने लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'अनियंत्रित दिमाग वाली नेता' बताया था।

    उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, 'जिस प्रकार से ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के खिलाफ निम्न स्तर के शब्दों का इस्तेमाल कर रही है उससे लगता है वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। आदरणीय राष्ट्रपति जी को संज्ञान लेना चाहिए कि क्या ऐसे अनियंत्रित दिमाग वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रखा जा सकता है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    हरियाणा

    हरियाणा: अमित शाह ने खट्टर को दिल्ली बुलाया, कांग्रेस ने हुड्डा को दिया फ्री हैंड भारतीय जनता पार्टी
    हरियाणा: 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चली भाजपा बहुमत से भी दूर, प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी
    हरियाणा: भाजपा के खिलाफ जनादेश, सरकार बनाने के लिए साथ आएं कांग्रेस, JJP और निर्दलीय- हुड्डा भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    कौन हैं दुष्यंत चौटाला, जिनके हाथ में है हरियाणा की सत्ता की चाबी? भारतीय जनता पार्टी

    सोनिया गांधी

    देश की पहली महिला विदेश मंत्री, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री, जानें सुषमा का राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी
    'सबसे अच्छी सांसद' और वक्ता सुषमा स्वराज के जीवन की कुछ अहम उपलब्धियां, जानें ट्विटर
    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की अहम बैठक, मुकुल वासनिक को बनाया जा सकता है पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी
    अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, खड़गे और वासनिक का नाम सबसे आगे जम्मू-कश्मीर

    राहुल गांधी

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा खत्म, गृह मंत्रालय ने समीक्षा के बाद लिया फैसला CRPF
    मायावती को रास नहीं विपक्षी नेताओं का कश्मीर दौरा, कहा- भाजपा को राजनीति का मौका दिया मायावती
    जम्मू-कश्मीर मुद्दाः सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर सुनवाई, विशेष पैकेज का ऐलान कर सकती है सरकार भारत की खबरें
    डैमेज कंट्रोल की कोशिश में कांग्रेस, राहुल ने कश्मीर को बताया भारत का आंतरिक मामला भारत की खबरें

    प्रियंका गांधी

    राहुल गांधी के तीखे तेवर, कहा- वरिष्ठ नेताओं ने बेटों को पार्टी हित से ऊपर रखा मध्य प्रदेश
    रिपोर्ट: अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े राहुल गांधी, कहा- गांधी परिवार से नहीं होगा अगला अध्यक्ष सोनिया गांधी
    इस्तीफा देने पर अड़े राहुल ने की प्रियंका से मुलाकात, शाम को होगी कांग्रेस की बैठक छत्तीसगढ़
    मात्र 10,000 रुपये के लिए ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या, आरोपियों पर लगेगा NSA उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025