NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: राजद और कांग्रेस करेंगी शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार, कहा- NDA के खिलाफ है जनादेश
    बिहार: राजद और कांग्रेस करेंगी शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार, कहा- NDA के खिलाफ है जनादेश
    1/6
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    बिहार: राजद और कांग्रेस करेंगी शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार, कहा- NDA के खिलाफ है जनादेश

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 16, 2020
    04:00 pm
    बिहार: राजद और कांग्रेस करेंगी शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार, कहा- NDA के खिलाफ है जनादेश

    बिहार विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पार्टी ने कहा कि बिहार का जनादेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ है। NDA के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार शाम 4:30 बजे आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजद के साथ-साथ उसके सहयोगी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने की बात कही है।

    2/6

    राजद ने क्या कहा?

    चुनावों में सर्वाधिक 75 सीटें अपने नाम करने वाली पार्टी ने ट्विटर पर बताया कि वह इस समारोह का बहिष्कार कर रही है। पार्टी ने ट्वीट किया, "राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानो, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उन पर क्या गुजर रही है। NDA के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े हैं।"

    3/6

    गिरीराज बोले- जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीराज सिंह ने इस कदम के लिए राजद की निंदा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। यह जनादेश NDA के विकास कार्यों के पक्ष में है।

    4/6

    सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश

    नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरे NDA ने बिहार चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसी जीत के साथ नीतीश लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार भाजपा को 74 और जदयू को महज 43 सीटों पर जीत मिली है। चुनावों में खराब प्रदर्शन को देखते हुए नीतीश मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें इसके लिए राजी कर लिया। नीतीश कुल सातवीं बार सूबे के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

    5/6

    बिहार को मिलेंगे दो उप मुख्यमंत्री, लेकिन सुशील मोदी नहीं लेंगे शपथ

    कयास लगाए जा रहे हैं कि सोमवार को नीतीश के साथ दो उप मुख्यमंत्रियों समेत 14 मंत्री शपथ लेंगे। उप मुख्यमंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि रेणु देवी और तार किशोर प्रसाद को यह पद सौंपा जा सकता है। यह पहली बार होगा जब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही NDA सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल नहीं होंगे।

    6/6

    नई सरकार में होंगे कुल 36 मंत्री

    सूत्रों ने जानकारी दी है कि नीतीश की नई सरकार में कुल 36 मंत्री होंगे। चूंकि चुनावों में भाजपा को अधिक सीटें मिली हैं तो सरकार में उसकी भागीदारी बढ़ना तय है। दो उप मुख्यमंत्री पदों के साथ-साथ स्पीकर भी भाजपा की तरफ से बनाया जाना तय माना जा रहा है। भाजपा की तरफ से आज कम से कम दो मंत्री शपथ लेंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को एक-एक मंत्री पद दिया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    नीतीश कुमार
    कांग्रेस समाचार
    तेजस्वी यादव

    नीतीश कुमार

    बिहार: नीतीश कुमार को नया उपमुख्यमंत्री मिलना लगभग तय, केंद्र भेजे जा सकते हैं सुशील मोदी बिहार विधानसभा
    बिहार: नीतीश ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ बिहार
    बिहार: NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, लगातार चौथी बार बनेंगे मुख्यमंत्री बिहार
    बिहार: रविवार दोपहर NDA की अहम बैठक, मुख्यमंत्री के नाम का हो सकता है फैसला जनता दल यूनाइटेड

    कांग्रेस समाचार

    पहले जैसी ताकत नहीं रही कांग्रेस, प्रभावी विकल्प के तौर पर नहीं देखते लोग- कपिल सिब्बल बिहार
    हार के बाद महागठबंधन में फूट, RJD नेता बोले- चुनाव के दौरान पिकनिक पर थे राहुल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता अहमद पटेल की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती कराए गए दिल्ली
    राजद सबसे बड़ी पार्टी तो कांग्रेस साबित हुई कमजोर कड़ी; क्या रहे बिहार चुनावों के निष्कर्ष? नीतीश कुमार

    तेजस्वी यादव

    बिहार: डाक वोटों की फिर से गिनती नहीं होने पर कोर्ट जाएगा महागठबंधन बिहार
    बिहार: NDA ने 'छल' से जीता चुनाव, महागठबंधन बनाएगा सरकार- तेजस्वी यादव बिहार
    कड़ी टक्कर के बाद बिहार में NDA की बनेगी सरकार राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार विधानसभा चुनाव: चर्चित सीटों और उम्मीदवारों का क्या रहा हाल? जनता दल यूनाइटेड
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023