NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने अपने ही पास रखा गृह विभाग
    राजनीति

    बिहार में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने अपने ही पास रखा गृह विभाग

    बिहार में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने अपने ही पास रखा गृह विभाग
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 17, 2020, 04:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिहार में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने अपने ही पास रखा गृह विभाग

    बिहार की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में विभागों का बंटवारा तय हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले की तरह गृह मंत्रालय अपने ही पास रखा है। वहीं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पास रहे लगभग सभी विभाग मिले हैं, जिनमें वित्त जैसा महत्वपूर्ण विभाग भी शामिल है। दूसरी उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को पंचायती राज समेत अन्य कई अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    नीतीश और तारकिशोर प्रसाद के पास ये मंत्रालय

    मंगलवार को जारी की गई विभागों की सूची में नीतीश कुमार ने गृह के साथ-साथ कैबिनेट, सामान्य प्रशासन और विजिलेंस विभाग को भी अपने पास रखा है। जो मंत्रालय किसी मंत्री को नहीं दिया गया है, उसकी जिम्मेदारी भी नीतीश संभालेंगे। वहीं तारकिशोर प्रसाद के पास वित्त और वाणिज्यिक कर जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ पर्यावरण और वन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और शहरी विकास विभाग भी दिया गया है। इनमें से ज्यादातर विभाग पहले सुशील मोदी के पास थे।

    रेणु देवी को दिए गए ये विभाग

    भाजपा के कोटे से दूसरी उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को पंचायती राज के अलावा पिछड़ी जाति उत्थान, अति पिछड़ा वर्ग (EBC) कल्याण और उद्योग विभाग दिया गया है। बता दें कि EBC को NDA और खासकर नीतीश कुमार का एक बड़ा वोटबैंक माना जाता है।

    JDU के कोटे से ये बने मंत्री

    जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कोटे से मंत्री बने नेताओं की बात करें तो विजय कुमार चौधरी को ग्रामीण अभियंत्रण, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य मंत्रालय दिए गए हैं। वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, निषेध, योजना और खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्रालय तो शीला कुमारी को परिवहन विभाग दिया गया है। अशोक चौधरी को भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिए गए हैं।

    भाजपा के कोटे से ये होंगे मंत्री

    भाजपा के मंत्रियों की बात करें तो पार्टी के मंगल पांडे को स्वास्थ्य, सड़क और कला एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं अमरेंद्र प्रताप सिंह को कृषि, सहकारिता और गन्ना उद्योग विभाग सौंपेे गए हैं। जीवेश मिश्रा को पर्यटन, श्रम और खान एवं भूतत्व विभाग दिए गए हैं। रामप्रीत पासवान को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामसूरत राय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री होंगे।

    HAM और VIP को भी एक-एक मंत्रालय

    NDA की छोटी पार्टियों की बात करें तो हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संतोष मांझी को लघु सिंचाई विभाग दिया गया है। वह जीतनराम मांझी के बेटे हैं। विकासशाली इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश साहनी को पशुपालन विभाग दिया गया है।

    कुल 15 मंत्री, सभी ने कल ली थी शपथ

    कुल मंत्रियों की बात करें तो बिहार के मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार समेत कुल 15 मंत्री शामिल होंगे। इसमें भाजपा के सबसे अधिक सात, वहीं JDU के छह मंत्री हैं। HAM और VIP को एक-एक मंत्री दिया गया है। इन सभी मंत्रियों और नीतीश कुमार ने कल शपथ ली थी। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का पद भाजपा के खाते में जा सकता है और नंदकिशोर यादव को ये पद दिए जाने की अटकलें चल रही हैं।

    पहली बार बिहार में NDA सरकार में शामिल नहीं हैं सुशील मोदी

    बता दें कि ये पहली बार है जब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में सुशील मोदी शामिल नहीं हैं। इससे पहले 2005, 2010 और 2017 जब-जब नीतीश ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई, सुशील उनके उपमुख्यमंत्री बने थे और दोनों की जोड़ी काफी चर्चित थी। माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र सरकार में कई जिम्मेदारी दी जा सकती है या किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    नीतीश कुमार
    जनता दल यूनाइटेड
    भाजपा समाचार

    बिहार

    भारत की 5 अजीबो-गरीब मिठाइयों के नाम, खाने के बाद नहीं भूलेंगे स्वाद; जानिए कहां मिलेगी  खान-पान
    दुनियाभर में अपना व्यापार फैलाकर अनिल अग्रवाल बने बिहार के सबसे अमीर व्यक्ति, जनिए इनकी संपत्ति पटना
    बिहार DElEd की परीक्षा 5 जून से, मेंहदी और नेलपॉलिश लगाकर जाने पर नहीं मिलेगा प्रवेश बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगे आनंद मोहन की रिहाई से संबंधित दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट

    नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने तेज की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम, खड़गे और राहुल से मिलेंगे राहुल गांधी
    दिल्ली: अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार, जारी है विपक्ष को जोड़ने की कवायद दिल्ली
    सुप्रीम कोर्ट से बिहार सरकार को झटका, जातीय जनगणना पर लगी रोक हटाने से किया इनकार सुप्रीम कोर्ट
    ममता ने भरी विपक्षी महागठबंधन पर हामी, नीतीश के 'वन-ऑन-वन' फॉर्मूले से हुईं प्रभावित- JDU नेता लोकसभा चुनाव

    जनता दल यूनाइटेड

    नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी माने जाने वाले आरसीपी सिंह ने थामा भाजपा का हाथ भाजपा समाचार
    लोकसभा चुनाव 2019 में 17 सीटों के बदले NDA छोड़ने वाली थी JDU- प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर
    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा भाजपा समाचार
    नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख बिहार

    भाजपा समाचार

    लोकसभा चुनाव: भाजपा उत्तर प्रदेश में चलाएगी एक महीने का विशेष अभियान, जानें रणनीति लोकसभा चुनाव
    मोदी सरकार के 9 साल होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जानें क्या-क्या मुद्दे उठाए नरेंद्र मोदी
    नई संसद में 'सेंगोल' की स्थापना को लेकर विवाद, कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज  संसद
    विदेश यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारतीयों को गुलामी की मानसिकता में नहीं डूबना चाहिए नरेंद्र मोदी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023