देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
14 Jun 2024
महंगाई दरप्याज फिर आंसू निकालने को तैयार, 2 हफ्ते में दाम 35 से 50 प्रतिशत बढ़े
प्याज फिर से लोगों के आंसू निकालने को तैयार हैं। पिछले 2 हफ्ते में इसके दाम अचानक से 35 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसका असर खुदरा बाजार में दिखने लगा है।
14 Jun 2024
दिल्लीदिल्ली में कहां से आता है पानी और गंभीर जलसंकट की क्या वजह है?
देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रही है। आलम यह है कि कई इलाकों में लोग पानी के लिए टैंकरों के पीछे लाइन लगाकर खड़े हुए हैं।
14 Jun 2024
मुस्लिमगुजरात: वडोदरा में मुस्लिम महिला को मिला आवास योजना के तहत मकान, लोगों ने किया विरोध
गुजरात के वडोदरा में धार्मिक नफरत को लेकर एक नया मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला को आवास योजना के तहत मकान मिला तो सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
14 Jun 2024
जम्मू-कश्मीर#NewsBytesExplainer: जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रहे हैं आतंकवादी हमले?
जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकी सर उठाने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में 4 जगहों पर आतंकवादी हमले हुए हैं, जिनमें 9 तीर्थयात्रियों और एक सैनिक की मौत हो गई है। 7 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
14 Jun 2024
उत्तर प्रदेशलखनऊ: गोदाम में अग्निशमन यंत्र में गैस भरते समय भीषण धमाका, 1 व्यक्ति की मौत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर शाम अग्निशमन यंत्र में गैस भरते समय धमाका हो गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
14 Jun 2024
भारतीय मौसम विभागगर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 18 से बारिश, दिल्ली में थोड़ा इंतजार
मानसून का इंतजार कर रहे उत्तर भारत के राज्यों के लिए राहत की खबर है। यहां 18 जून के बाद मानसून पूर्व बारिश शुरू हो सकती है। पूरी तरह मानसून 22 जून के बाद पहुंच जाएगा।
14 Jun 2024
संसद मानसून सत्रसंसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा, पहले दिन पेश होगा बजट
संसद के मानसून सत्र की संभावित तारीख सामने आ गई है। लोकसभा और राज्यसभा में सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा।
14 Jun 2024
आंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश: ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रक और लॉरी में टक्कर, 6 की मौत
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को ओवरटेक के कारण ट्रक और लॉरी में टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 लोग घायल हैं।
14 Jun 2024
कुवैतकुवैत अग्निकांड: वायुसेना के विमान से भारत लाए गए 45 शव, मृतकों में इंजीनियर-ड्राइवर शामिल
कुवैत के मंगाफ में एक इमारत में लगी भीषण आग में 45 भारतीयों समेत 49 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में इंजीनियर, अकउंटेंट और ड्राइवर समेत कई ऐसे लोग हैं, जो सालों से कुवैत में काम कर रहे थे।
13 Jun 2024
हरियाणागुरूग्राम: सड़क पर सफाई कर रही महिला कर्मचारी को तेज रफ्तार कैब ने मारी टक्कर, मौत
हरियाणा के गुरूग्राम में गुरुवार को एक महिला सफाई कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। कर्मचारी को एक तेज रफ्तार कैब चालक टक्कर मारते हुए निकल गया।
13 Jun 2024
अजित डोभालअजित डोभाल तीसरी बार संभालेंगे NSA की जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव बने रहेंगे मिश्रा
केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने गुरुवार को 2 बड़े फैसले लिए। उन्होंने अजित डोभाल को फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) की जिम्मेदारी दी है।
13 Jun 2024
बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक: बच्चों के यौन शोषण मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामले में बेंगलुरू की कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
13 Jun 2024
जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं पर प्रधानमंत्री ने की बैठक, बोले- पूरी क्षमता से दें जवाब
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की है। इसमें प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों और दूसरी एजेंसियों को आतंकियों से पूरी क्षमता से निपटने का आदेश दिया है।
13 Jun 2024
कन्नड़ सिनेमाकन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा पर फैन की हत्या के आरोप का क्या मामला है?
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दर्शन थूगुदीपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उन्हें 11 जून को गिरफ्तार किया था और वे 6 दिन तक हिरासत में हैं।
13 Jun 2024
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: नागपुर की विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।
13 Jun 2024
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद: बाल यौन शोषण के लिए उकसाने वाली यूट्यूबर 'कुंवारी बेगम' गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 'कुंवारी बेगम' के नाम से अपने वीडियो बनाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
13 Jun 2024
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: बिजनौर में इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान हाथी ने युवक को दौड़ाया, कुचलकर मारा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक 30 वर्षीय युवक जंगली हाथी के गुस्से का शिकार हो गया। युवक हाथी की वीडियो बना रहा था, तभी उसने हमला कर मार डाला।
13 Jun 2024
हिमाचल प्रदेशदिल्ली जल संकट: हिमाचल ने पानी देने से इनकार किया, बोला- हमारे पास अतिरिक्त पानी नहीं
दिल्ली में जल संकट को लेकर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली को पानी देने से हाथ खड़े कर दिए।
13 Jun 2024
कुवैतकुवैत अग्निकांड में मारे गए केरल निवासियों के परिजनों को 12-12 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा
खाड़ी देश कुवैत के मंगाफ जिले में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले केरल निवासियों के लिए पिनरई विजयन की सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है।
13 Jun 2024
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: मुंबई में महिला ने ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, अंदर से निकली कटी उंगली
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन ऐप से आइसक्रीम मंगवाई, जिसमें कथित रूप से कटी उंगली निकली।
13 Jun 2024
दिल्लीदिल्ली: बंदूक दिखाकर 2 लोगों से 50 लाख रुपये की लूट, बदमाश पकड़ा गया
दिल्ली के पूर्वी इलाके में स्थित अक्षरधाम मंदिर के पास 4 बदमाशों ने बुधवार को 2 लोगों को बंदूक दिखाकर 50 लाख रुपये लूट लिए गए।
13 Jun 2024
अग्निपथ योजनाअग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, 60-70 प्रतिशत सैनिकों को मिल सकती है स्थायी नियुक्ति
भारतीय सेना में भर्ती और सेवा के लिए लाई गई अग्निपथ योजना शुरू से ही विवादों में है। लोकसभा चुनाव में भी इसका मुद्दा खासा उठा था और विपक्षी पार्टियों ने इस योजना को बंद करने का वादा किया था।
13 Jun 2024
सुप्रीम कोर्टNEET विवाद: 1,563 छात्रों के ग्रेस अंक हटाए जाएंगे, फिर से दे सकते हैं परीक्षा
राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET) से जुड़े विवाद में दाखिल याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
13 Jun 2024
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद: लोनी इलाके में 3 मंजिला मकान में आग लगी, 2 बच्चों समेत 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार देर रात हादसा हो गया। यहां के लोनी बॉर्डर इलाके के बेहटा हाजीपुर गांव में एक 3 मंजिला मकान में आग लग गई।
13 Jun 2024
दिल्लीदिल्ली के वेलकम इलाके में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलीबारी, 4 को गोली लगी
दिल्ली के वेलकम इलाके में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहशत फैल गई। घटना में 4 लोगों को गोली लगी है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
13 Jun 2024
नरेंद्र मोदीइटली: G-7 शिखर सम्मेलन में हो सकती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडन की मुलाकात
इटली में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात हो सकती है। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने दी।
12 Jun 2024
मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: भिंड में हैजा फैलने से 2 की मौत, अब तक 80 से अधिक बीमार
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में हैजा फैल गया है। यहां अब तक बीमारी से 2 बुजुर्गों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से अधिक लोग बीमार हैं।
12 Jun 2024
लाल किलालाल किले पर हमले के दोषी मोहम्मद आरिफ की दया याचिका खारिज, क्या है मामला?
लाल किले में हमले के मामले में दोषी ठहराए गए पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक की दया याचिका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खारिज कर दी है।
12 Jun 2024
नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को श्रीनगर का दौरा करेंगे, योग दिवस कार्यक्रम में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस साल जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रहेंगे। वह 20 जून को यहां पहुंच जाएंगे।
12 Jun 2024
जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर: कठुआ में दूसरा आतंकवादी मार गिराया गया, एक जवान भी शहीद
जम्मू-कश्मीर में लगातार 3 आतंकी हमले के बीच बुधवार को सुरक्षा बलों ने कठुआ में दूसरे आतंकी को मार गिराया है।
12 Jun 2024
भारतीय मौसम विभागदिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य भीषण लू की चपेट में, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मानसून आने से पहले दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्यों में गर्मी को देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
12 Jun 2024
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: ठाणे में पिता ने बच्चे के मुंह में कागज की गेंद ठूंसकर कर दी हत्या
महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने 9 वर्षीय बेटे के मुंह में कागज की गेंद ठूंसकर उसकी हत्या कर दी।
12 Jun 2024
दिल्लीदिल्ली के कई संग्रहालयों में बम की सूचना से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता पहुंचा
दिल्ली में एक बार फिर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इस बार धमकी देने वाले ने हवाई अड्डे और स्कूल को नहीं बल्कि संग्रहालयों में बम होने की सूचना दी है।
12 Jun 2024
उत्तराखंडउत्तराखंड: चारधाम मार्ग पर तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत
उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार रात को बड़ा हादसा हुआ। यहां गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई।
12 Jun 2024
बर्ड फ्लूपश्चिम बंगाल में 4 वर्षीय बच्चे को हुआ बर्ड फ्लू, WHO ने पुष्टि की
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पश्चिम बंगाल में 4 वर्षीय बच्चे में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि की है। भारत में किसी इंसान में बर्ड फ्लू संक्रमण का यह दूसरा मामला है।
12 Jun 2024
आतंकवादी हमलाजम्मू-कश्मीर: 3 दिन में तीसरा आंतकी हमला, डोडा में सैन्य अड्डे पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां
जम्मू-कश्मीर में बीते 48 घंटे में तीसरा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने डोडा जिले में भारतीय सेना के अस्थायी संचालन बेस (TOB) पर गोलीबारी की है। हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं और एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवान की मौत हो गई है।
12 Jun 2024
नरेंद्र मोदीआंध्र प्रदेश और ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह आज, दोनों राज्यों में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और भाजपा की सरकार बनने के बाद बुधवार को दोनों राज्यों में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों कार्यक्रम में शामिल होंगे।
11 Jun 2024
दिल्लीदिल्ली में पानी की किल्ल्त: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रही पानी किल्लत से परेशान लोगों को जल्द ही थोड़ी राहत मिल सकती है।
11 Jun 2024
भारत-चीन संबंधचीन से अरुणाचल का बदला लेगा भारत, बदले जाएंगे तिब्बत की 30 जगहों के नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नव निर्वाचित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने जैसे को तैसा वाली रणनीति के तहत चीन को जवाब देने की तैयारी कर ली है।
11 Jun 2024
जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर: वायुसेना के काफिले को निशाना बनाने वाले आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाने वाले आतंकियों के तार 4 मई को पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमला करने वालों से जुड़े हैं।