NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा पर फैन की हत्या के आरोप का क्या मामला है? 
    अगली खबर
    कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा पर फैन की हत्या के आरोप का क्या मामला है? 
    कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को फैन की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है

    कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा पर फैन की हत्या के आरोप का क्या मामला है? 

    लेखन आबिद खान
    Jun 13, 2024
    04:54 pm

    क्या है खबर?

    कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दर्शन थूगुदीपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उन्हें 11 जून को गिरफ्तार किया था और वे 6 दिन तक हिरासत में हैं।

    इस मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और कन्नड़ अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा समेत 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। दर्शन पर अपने एक प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या करने का आरोप है। रेणुकास्वामी का शव बेंगलुरु में एक नाले में मिला था।

    जानते हैं पूरा मामला क्या है।

    शुरुआत

    कैसे हुई मामले की शुरुआत?

    दरअसल, रेणुकास्वामी दर्शन का बड़ा फैन था। जनवरी, 2024 में पवित्रा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं सालगिरह मनाई थी। इस बात से रेणुकास्वामी नाराज था, क्योंकि दर्शन पहले से ही शादीशुदा हैं।

    रेणुकास्वामी ने पवित्रा को कई बार मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कहा था। शुरुआत में पवित्रा ने इन मैसेज को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा। पवित्रा ने ये बातें दर्शन को बताईं।

    अपहरण

    दर्शन के कहने पर हुआ था रेणुकास्वामी का अपहरण

    पुलिस के मुताबिक, पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया। इसके बाद दर्शन ने रेणुकास्वामी को सबक सिखाने की सोची।

    दर्शन ने चित्रदुर्ग में अपने फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र उर्फ ​​​​रघु को रेणुकास्वामी के बारे में जानकारी जुटाने का काम सौंपा। इसके बाद रघु रेणुकास्वामी का अपहरण कर आरआर नगर ले गया। यहां दर्शन और उसके साथियों ने रेणकास्वामी को लाठी-डंडों से पीटा और उसकी हत्या कर दी।

    लाश

    नाले से मिली थी रेणुकास्वामी की लाश

    9 जून को रेणुकास्वामी की लाश बेंगलुरु के सुमनहल्ली पुल के पास एक नाले में मिली थी, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। एक सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

    पुलिस जांच में सामने आया कि रेणुकास्वामी के परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने रघु और उसके 2 साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

    घटनास्थल

    हत्या के वक्त घटनास्थल पर थे दर्शन-पवित्रा

    पुलिस ने बताया कि रघु ने रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग इलाके से उठाया और फिर आरआर नगर के एक गोदाम में ले गया। यहां रेणुकास्वामी को रस्सी से बांधकर बेल्ट से मारा और दीवार पर सिर पटक दिया।

    इस दौरान पवित्रा और दर्शन भी गोदाम में ही थे। CCTV फुटेज में दोनों लाल रंग की कार से घटनास्थल से निकलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के मोबाइल की लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास ही थी।

    रुपये

    दर्शन ने 3 लोगों को दिए 5-5 लाख रुपये

    पुलिस ने बताया कि दर्शन ने इस मामले में 3 लोगों को इल्जाम अपने ऊपर लेने के लिए कहा था और बदले में उन्हें पैसे की पेशकश की थी। दर्शन ने तीनों व्यक्तियों को 5-5 लाख रुपये देने की बात कही थी।

    कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कानून के मुताबिक पुलिस को पूरी छूट है कि वह दर्शन और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई करे। पुलिस 4 और आरोपियों की तलाश कर रही है।

    दर्शन

    कौन हैं दर्शन?

    दर्शन कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 'गज', 'नवग्रह', 'सारथी', 'करिया', 'यजमन' और 'बुलबुल' व 'रॉबर्ट' जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं और 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है।

    हालांकि, दर्शन इससे पहले भी विवादों में घिरे हैं। 2011 में उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद वे 14 दिन हिरासत में रहे थे।

    2021 में दर्शन पर एक होटल कर्मचारी से बदसलूकी का आरोप लगा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कन्नड़ सिनेमा
    बेंगलुरु
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल

    कन्नड़ सिनेमा

    कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
    जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें पुनीत राजकुमार
    पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा

    बेंगलुरु

    कर्नाटक: बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में धमाका, 5 लोग घायल कर्नाटक
    रामेश्वरम कैफे धमाका: CCTV में कैद हुआ संदिग्ध, IED के इस्तेमाल की आशंका कर्नाटक
    बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके की जांच करेगी NIA कर्नाटक
    बेंगलुरु जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में NIA का 7 राज्यों में छापा राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    क्राइम समाचार

    गुरुग्राम: प्यार से पागल कहने पर बेटे ने मां की चाकू मारकर हत्या की, जलाया हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: भदोही में गाड़ी ओवरटेक करने पर बहस, छात्र की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश
    तमिलनाडु: धार्मिक जुलूस में शामिल होने गई किशोरी का अपहरण कर 7 लोगों ने गैंगरेप किया तमिलनाडु
    बेंगलुरु: दिनदहाड़े आभूषणों की दुकान लूटने पहुंचे बदमाश, मालिक और कर्मचारी को गोली मारी कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025