NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश में मिलीं सोने की खदानें, हजारों टन सोना मिलने का अनुमान
    देश

    उत्तर प्रदेश में मिलीं सोने की खदानें, हजारों टन सोना मिलने का अनुमान

    उत्तर प्रदेश में मिलीं सोने की खदानें, हजारों टन सोना मिलने का अनुमान
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 21, 2020, 02:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश में मिलीं सोने की खदानें, हजारों टन सोना मिलने का अनुमान

    कई सालों की कोशिशों के बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) और उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग ने सोनभद्र जिले में सोने की खदान का पता लगाया है। इसमें 3,350 टन सोना मिलने का अनुमान है, जिसकी कीमत 12 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। खदान में मिला सोना भारत में सोने के कुल भंडार (626 टन) का पांच गुना है। अब सोने के रिजर्व लेकर भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हो सकता है।

    आजादी से पहले अंग्रेजों ने की सोना खोजने की कोशिश

    बताया जाता है कि आजादी से पहले भी अंग्रेजों ने यहां सोने की खदानों का पता लगाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। सोने के लिए हुई खोज के कारण इस पहाड़ी का नाम सोनपहाड़ी पड़ा था।

    जल्द शुरू होगी नीलामी प्रक्रिया

    राज्य के माइनिंग विभाग की सात सदस्यीय टीम ने गुरुवार को सोनभद्र का दौरा किया। यह टीम इलाके की जानकारी जुटाकर इसकी जियो-टैगिंग करेगी। अधिकारियों ने बताया कि भौगोलिक स्थितियों के कारण खदानों से भरी सोनभद्र की माइनिंग की आसानी से खुदाई की जा सकती है। अधिकतर खदानें छोटी पहाड़ियों पर स्थित हैं। उन्होंने बताया कि जरूरी मंजूरी मिलने और तय प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद सरकार इनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगी।

    कई चरणों की कोशिशों के बाद हुई खोज

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी स्तर पर सोने की खोज 1980 के दशक में शुरू हुई थी। इस दौरान पहाड़ी और आसपास के स्थानों को चिन्हित किया गया। दूसरी खोज 1990-92 के बीच हुई। इस दौरान कुछ और जगहों की निशानदेही की गई है। खोज का तीसरा चरण 2005 से 2012 तक चला। इस दौरान बाकी कामों को पूरा किया गया। इसके बाद इस संबंध में अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अब इसकी नीलामी प्रक्रिया होगी।

    दो पहाड़ियों पर मिली हैं खदानें

    माइनिंग अधिकारी केके राय ने ANI को बताया, "सरकार इस भंडार को माइनिंग के लिए लीज पर देने का विचार कर रही है। इसके लिए सर्वे किया गया है। सोने का भंडार सोनपहाडी और हरदी फील्ड में मिला है। GSI का अनुमान है कि सोनपहाड़ी पर 2,700 टन सोना होगा, जबकि हरदी फील्ड में 650 टन सोना होगा।" सोनांचल की पहाड़ी में लोहा और भारी मात्रा में दूसरे खनिज दबे होने का भी अनुमान है।

    दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान कहां है?

    दुनिया में सबसे बड़ी खदान दक्षिण अफ्रीका में मौजूद है। साउथ डीप गोल्ड नाम की इस खदान में अनुमानित रूप से 3.28 करोड़ औंस सोना मौजूद है। दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया की मौजूद ग्रासबर्ग गोल्ड माइन है, जहां 2.60 करोड़ औंस सोना है।

    किस देश के पास कितना सोना?

    दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का भंडार अमेरिका के पास है। उसके पास 8,133 टन सोना है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 77 फीसदी है। इस मामले में दूसरे नंबर पर जर्मनी है, जिसके पास 3366.8 टन सोना है। तीसरे स्थान पर इटली (2451.8 टन), चौथे पर फ्रांस (2,436 टन), पांचवे पर रूस (2,241.9 टन), छठे पर चीन (1948.3 टन) सातवें पर स्विट्जरलैंड (1,041 टन), आठवें पर जापान (765.2 टन) और नौंवे पर भारत (626 टन) है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    जापान
    रूस समाचार

    चीन समाचार

    कौन हैं भारत के डॉ कोटनिस जिन्हें चीन में नायक की तरह पूजा जाता है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों की संख्या 2,000 पार, नए मामलों की संख्या में गिरावट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: इलाज के सिलसिले में बड़ी कामयाबी, पुणे की लैब में कैंडिडेट वैक्सीन तैयार भारत की खबरें
    वायुसेना को जल्द ही मिलेंगे 83 तेजस लड़ाकू विमान, HAL से सौदा अंतिम चरण में भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    ओवैसी के मंच से युवती ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, दर्ज हुआ राजद्रोह का केस पाकिस्तान समाचार
    UN रिपोर्ट: बच्चों के विकास सूचकांक में 180 देशों में 131वें स्थान पर भारत दक्षिण कोरिया
    बम का हमला भी झेल सकती है भारत पहुंची ट्रंप की 'द बीस्ट' कार, जानें खासियतें डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप जिस विमान से भारत आएंगे उसकी खासियत क्या है? डोनाल्ड ट्रंप

    जापान

    जापान का यह व्यक्ति बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष, जानिये कितनी है उम्र अजब-गजब खबरें
    कोरोना वायरस: क्रूज शिप पर सवार दो भारतीय संक्रमित, चीन में मृतकों की संख्या 1,300 पार चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश की पहली संक्रमित छात्रा की हालत में हुआ सुधार, जल्द जा सकेगी घर चीन समाचार
    कोरोना वायरस: जापान के जहाज पर मिले 61 पीड़ित, भारतीय चालक दल ने मांगी मदद चीन समाचार

    रूस समाचार

    गगनयान मिशन पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स को रूस में क्या ट्रेनिंग दी जाएगी? भारत की खबरें
    रूस के 11वें सबसे अमीर व्‍यक्ति का बेटा किराये के घर में क्यों रहता है? मॉस्को
    बेंगलुरू में है दुनिया का सबसे खराब ट्रैफिक, टॉप-10 में चार भारतीय शहर भारत की खबरें
    अब तक किन-किन देशों से आए हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि? चीन समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023