NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के, चुरू में 50 डिग्री पहुंचा पारा
    दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के, चुरू में 50 डिग्री पहुंचा पारा
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के, चुरू में 50 डिग्री पहुंचा पारा

    लेखन मुकुल तोमर
    May 27, 2020
    12:12 pm
    दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के, चुरू में 50 डिग्री पहुंचा पारा

    देश के कई हिस्सों में गर्मी की लहर जारी है और गुरूवार को दिल्ली में 2002 के बाद मई में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे में दुनिया के 15 सबसे अधिक गर्म रहे शहरों में 10 भारत के रहे। बाकी पांच शहर पाकिस्तान से थे। राजस्थान का चुरू दुनिया और देश का सबसे गर्म स्थान रहा और यहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    2/6

    राजस्थान के ये शहर भी सबसे अधिक तापमान की सूची में शामिल

    गुरूवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज करने वाले शहरों की अल डोरैडो की सूची में राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर और पिलानी भी शामिल रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के भी दो-दो शहर इस सूची में शामिल रहे।

    3/6

    ऐसा रहा तापमान का हाल

    उत्तर प्रदेश के बांदा और हरियाणा का हिसार चुरू के बाद सबसे अधिक गर्म शहर रहे और दोनों जगह 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अन्य शहरों की बात करें तो दिल्ली में 47.6 डिग्री, बिकानेर में 47.4 डिग्री, गंगानगर में 47 डिग्री, झांसी में 47 डिग्री, पिलानी में 46.9 डिग्री, नागपुर-सोनेगांव में 46.8 डिग्री और अकोला में 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तर और पश्चिम भारत के अन्य कई इलाकों में भी तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा।

    4/6

    चुरू में पिछले 10 सालों में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा गुरूवार

    सबसे अधिक तापमान दर्ज करने वाले चुरू में ये पिछले 10 सालों में दूसरा सबसे अधिक गर्म दिन था। इससे पहले 19 मई, 2016 को चुरू में 50.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इस साल चुरू 22 मई से गंभीर गर्मी की लहर का सामना कर रहा है। 22 मई को यहां 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था और तब से तापमान रोजाना बढ़ रहा है। राजस्थान के कोटा और जैसलमेर में भी 46 डिग्री तापमान रहा।

    5/6

    दिल्ली में 18 साल में सबसे अधिक गर्म दिन

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 18 सालों में गुरूवार सबसे अधिक गर्म दिन था। इससे पहले 19 मई, 2002 को यहां का तापमान 46 डिग्री पहुंचा था। गुरूवार को पालम में सबसे अधिक 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शहर के औसत तापमान को दर्शाने वाले सफदरजंग में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग में इतिहास का सबसे गर्म दिन 29 मई, 1944 को दर्ज किया गया था, तब 47.2 डिग्री तापमान रहा था।

    6/6

    40 डिग्री से अधिक तापमान होने पर मानी जाती है गर्मी की लहर

    बता दें कि जब मैदानी इलाकों में IMD के किसी स्टेशन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है, तब मौसम विभाग इसे गर्मी की लहर मानता है। तापमान 47 डिग्री से अधिक होने पर इसे गंभीर गर्मी की लहर माना जाता है। वहीं तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में कम से कम 30 डिग्री पर गर्मी की लहर मानी जाती है। मौसम विभाग तापमान को देखते हुए ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड वॉर्निंग देता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    राजस्थान
    हिसार

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: दिल्ली के सात निजी अस्पतालों में केवल आठ ICU बेड खाली मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में डेढ़ लाख पार संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 6,387 मामले दिल्ली
    भारत-चीन सीमा पर बढ़ रहा टकराव, चीन ने किया हवाई अड्डे का विस्तार चीन समाचार
    कोरोना वायरस: सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में से एक है भारत- स्वास्थ्य मंत्रालय स्वास्थ्य मंत्रालय

    दिल्ली

    दिल्ली में दो जगह लगी आग, तुगलकाबाद में लगभग 1,500 झुग्गी तबाह देश
    दिल्ली: 100 वॉट के बल्ब ने बढ़ाया मकान मालिक का गुस्सा, कर दी किराएदार की हत्या हत्या
    कोरोना वायरस: दिल्ली में बढ़ रहे मामले, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कैसे नियंत्रण में है स्थिति अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली आने-जाने वाली 80 उड़ानें रद्द, यात्रियों ने कहा- हमें नहीं दी गई सूचना मुंबई

    महाराष्ट्र

    मुंबई: कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, नहीं दी थी छुट्टी मुंबई
    महाराष्ट्र: गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने की मुलाकात उद्धव ठाकरे
    उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार देने से पहले सरकारों को इजाजत लेनी होगी- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    देश के बड़े हिस्से में गर्मी की लहर, 46 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान दिल्ली

    राजस्थान

    स्टेट बोर्ड परीक्षाएं: जानिए कब आएगा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों का रिजल्ट झारखंड
    सीमित संसाधनों के बावजूद रेड जोन नागौर में ऐसे हो रही है ऑनलाइन पढ़ाई शिक्षा
    पंजाब में आज हट जाएगा कर्फ्यू, 31 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन पंजाब
    दिव्यांग बेटे को ले जाने के लिए मजबूर पिता ने चुराई साइकिल, चिट्ठी छोड़कर मांगी माफी बरेली

    हिसार

    कोरोना वायरस: हरियाणा के 12 जिले ग्रीन जोन घोषित, जरुरी सामान के लिए लॉन्च हुई ऐप हरियाणा
    हरियाणा: खट्टर सरकार बंद करेगी 1,000 से भी ज्यादा प्राइमरी स्कूल, जानिए कारण हरियाणा
    हरियाणा: अच्छे नंबर न आने पर शिक्षक ने छात्रा का मुंह काला कर कक्षा में घुमाया हरियाणा
    हिसारः सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने के तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी पाकिस्तान समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023