NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रंग दे बसंती' से 'शहीद-ए-आजम' तक, भगत सिंह के जीवन पर बनी ये फिल्में जरूर देखें
    मनोरंजन

    'रंग दे बसंती' से 'शहीद-ए-आजम' तक, भगत सिंह के जीवन पर बनी ये फिल्में जरूर देखें

    'रंग दे बसंती' से 'शहीद-ए-आजम' तक, भगत सिंह के जीवन पर बनी ये फिल्में जरूर देखें
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 23, 2022, 11:53 am 1 मिनट में पढ़ें
    'रंग दे बसंती' से 'शहीद-ए-आजम' तक, भगत सिंह के जीवन पर बनी ये फिल्में जरूर देखें
    भगत सिंह के जीवन पर बनी ये फिल्में

    स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह ने हमारे देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। वह केवल 23 वर्ष के थे, जब उन्होंने सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के साथ 23 मार्च, 1931 को अपनी शहादत दी थी। उनकी शहादत को याद करने के लिए ही प्रत्येक साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। क्रांतिकारी भगत पर बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनी हैं। आइए उनके जीवन पर बनी फिल्मों पर गौर फरमाते हैं।

    'रंग दे बसंती'

    'रंग दे बसंती' देखते ही आपके मन में देशभक्ति की भावनाएं उमड़ने लगेंगी। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी और इसमें आमिर खान लीड रोल में थे। फिल्म भगत की जिंदगी से प्रेरित थी। इसकी कहानी दोस्तों के एक समूह के इर्दगिर्द घूमती है, जो क्रांतिकारियों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का काम करते हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें आर माधवन, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, शरमन जोशी और अतुल कुलकर्णी दिखे थे।

    '23 मार्च 1931: शहीद'

    '23 मार्च 1931: शहीद' 2002 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें बॉबी देओल ने भगत का किरदार निभाया था। चंद्रशेखर आजाद के रूप में सनी देओल और भगत की मां के रूप में अमृता सिंह दिखी थीं। एक गाने में ऐश्वर्या राय का स्पेशल अपीयरेंस भी दिखा था। भले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई, लेकिन समीक्षकों ने इस फिल्म को सराहा था। गुड्डू धनोआ ने फिल्म का निर्देशन किया था।

    'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'

    'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' भी 2002 में दर्शकों के बीच आई थी। राजकुमार संतोषी ने फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें अजय देवगन ने खूबसूरती ने शहीद-ए-आजम भगत की भूमिका निभाई थी। आजादी के लिए उनके संघर्ष और विचारों को फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। अगर आपको भगत का संघर्ष देखना है, तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

    'शहीद-ए-आजम'

    2002 में भगत की जिंदगी पर आधारित तीन फिल्में आई थीं। उन्हीं में एक थी 'शहीद-ए-आजम'। इसमें अभिनेता सोनू सूद ने भगत के रोल में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया था। फिल्म बताती है कि कैसे भगत ने भारत से ब्रिटिश राज को खत्म करने का फैसला किया। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने औपनिवेशिक शासकों पर कई हमले किए और सरकार ने उन्हें एक ब्रिटिश अधिकारी की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई।

    'शहीद-ए-आजाद भगत सिंह'

    'शहीद-ए-आजाद भगत सिंह' आजादी के कुछ सालों बाद 1954 में रिलीज हुई थी। यह भगत की जिंदगी पर बनी पहली फिल्म है। जगदीश गौतम ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। फिल्म में प्रेम आबिद, जयराज, स्मृति विश्वास और अशिता मजूमदार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मोहम्मद रफी की सुरीली आवाज ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने देशभक्ति गीत 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है' को अपनी आवाज दी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    भगत सिंह
    मनोरंजन
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    अखरोट का तेल अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ बालों का झड़ना
    JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन जनता दल यूनाइटेड
    अल्ट्रावॉयलेट F99 बाइक ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, इसी साल हो सकती है लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    माइक्रोसॉफ्ट ने अवकाश नीति में किया बदलाव, अब असीमित समय के लिए छुट्टी ले सकेंगे कर्मचारी माइक्रोसॉफ्ट

    बॉलीवुड समाचार

    सुनील शेट्टी मे क्यों छोड़ा फिल्में करना? खुद बताई वजह सुनील शेट्टी
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' हिट हुई, लेकिन हुआ था 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान- करण जौहर करण जौहर
    बिग बॉस 16: एकता कपूर फिल्मों के लिए नए चेहरे की तलाश में करेंगी एंट्री एकता कपूर
    कियारा आडवाणी संग शादी की खबरों पर सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- मुझे किसी ने नहीं बुलाया कियारा आडवाणी

    भगत सिंह

    पंजाब: संगरूर के लोकसभा सांसद ने भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताया, हो रही निंदा आम आदमी पार्टी समाचार
    'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर मुंबई
    दिल्ली: 200 कोरोना संक्रमितों को श्मशान ले जाने वाले एंबुलेंस ड्राइवर की वायरस से मौत दिल्ली
    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' कहनी पड़ेगी भारत की खबरें

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023