Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल
मनोरंजन

जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल

जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Mar 15, 2022, 07:12 pm 3 मिनट में पढ़ें
जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल
प्रियंका ने ठुकरा दिया था जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। ग्लैमर्स और हॉट लुक के कारण वह किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। यही वजह है कि दुनियाभर में उनके फैंस लाखों की संख्या में हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर भी इस अभिनेत्री पर फिदा हो गए थे। कहा जाता है कि उन्होंने प्रियंका को शादी का प्रपोजल भी दे दिया था।

रिपोर्ट
2009 में भारत दौरे पर आए जेरार्ड ने किया था प्रपोज

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हॉलीवुड अभिनेता जेरार्ड प्रियंका से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने इस अभिनेत्री को शादी का प्रस्ताव दे दिया था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि प्रियंका ने जेरार्ड का प्रपोजल ठुकरा दिया था। दरअसल, जेरार्ड 2009 में भारत दौरे पर आए थे और इसी दरमियान 'देसी गर्ल' ने उनके सम्मान में मुंबई स्थित अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। इसी पार्टी में जेरार्ड ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था।

दीवानगी
हर आधे घंटे में प्रियंका को प्रपोज करते थे जेरार्ड

एक सूत्र ने बताया, "बेशक पार्टी जेरार्ड के लिए थी, जो पूरी तरह से प्रियंका के प्रति सम्मोहित थे और हर आधे घंटे में उन्हें प्रपोज करते थे। यह उनके बीच एक 'घुटने टेकने' वाला मजाक नहीं, बल्कि एक स्थायी मजाक बन गया था। वह हर आधे घंटे में घुटने टेकते और कहते कि मुझसे शादी करोगी?" सूत्र ने आगे कहा, "प्रियंका इसे हंसी में उड़ा देती थीं। जाहिर तौर पर उनकी रुचि मिसेज जेरार्ड बनने में नहीं थी।"

इजहार
2012 में प्रियंका को फिर जेरार्ड ने किया था खुलेआम इजहार

2012 में जेरार्ड ने IANS को कहा था, "पिछले साल प्रियंका यहां आई थीं और मैं एक शादी के लिए शहर से बाहर जा रहा था। मैं मालिबू में रहता हूं और वह मालिबू में पार्टी में शिरकत करने आ रही थीं और मैं नहीं मिल सका। मैं सोच रहा था कि क्या मैं प्लेन को मिस कर दूं, क्योंकि मैं उनसे मिलना चाहता था।" उन्होंने कहा था कि वह सिंगल हैं और प्रियंका का इंतजार कर रहे हैं।

शादी
2018 में निक जोनस के साथ प्रियंका ने लिए सात फेरे

प्रियंका ने 1 दिसंबर, 2018 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 2 दिसंबर को उन्होंने हिंन्दू रीति-रिवाज से भी सात फेरे लिए थे। इसके बाद प्रियंका-निक ने दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया था। शादी होने के बाद प्रियंका अमेरिका में शिफ्ट हो गईं और वहीं अपने पति निक के साथ रहती हैं। साल की शुरुआत में ही प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

एक्टर जेरार्ड अपने रोमांटिक छवि को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। वह मॉर्गन ब्राउन को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। मॉर्गन पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। 'पीएस आई लव यू' और 'डियर फ्रैंकी' जैसी फिल्मों के लिए जेरार्ड को जाना जाता है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
बॉलीवुड समाचार
प्रियंका चोपड़ा
निक जोनास
ताज़ा खबरें
फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख खान और सूर्या ने नहीं ली कोई फीस
फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख खान और सूर्या ने नहीं ली कोई फीस मनोरंजन
असम पहुंचे शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे, 40 विधायकों का समर्थन होने का दावा
असम पहुंचे शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे, 40 विधायकों का समर्थन होने का दावा राजनीति
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,249 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 80,000 पार
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,249 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 80,000 पार देश
टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कैसे रहे हैं जो रूट के आंकड़े?
टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कैसे रहे हैं जो रूट के आंकड़े? खेलकूद
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में मनोरंजन
सेलिब्रिटी गॉसिप
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
आलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों के पास है शानदार वैनिटी वैन
आलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों के पास है शानदार वैनिटी वैन मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
भांजे कृष्णा को गोविंदा ने किया माफ, बोले- तुम मेरी प्यारी बहन के बच्चे हो
भांजे कृष्णा को गोविंदा ने किया माफ, बोले- तुम मेरी प्यारी बहन के बच्चे हो मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
भंसाली की फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन
भंसाली की फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन मनोरंजन
हॉरर फिल्मों से चर्चा में आए रामसे ब्रदर्स पर वेब सीरीज बनाएंगे अजय देवगन
हॉरर फिल्मों से चर्चा में आए रामसे ब्रदर्स पर वेब सीरीज बनाएंगे अजय देवगन मनोरंजन
अजय और तब्बू की 'दृश्यम 2' की रिलीज डेट जारी, इस दिन आएगी फिल्म
अजय और तब्बू की 'दृश्यम 2' की रिलीज डेट जारी, इस दिन आएगी फिल्म मनोरंजन
तापसी पन्नू की 'दोबारा' 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगी प्रसारित
तापसी पन्नू की 'दोबारा' 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगी प्रसारित मनोरंजन
क्या 'डॉन 3' में साथ नजर आएंगे अमिताभ और शाहरुख?
क्या 'डॉन 3' में साथ नजर आएंगे अमिताभ और शाहरुख? मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां ऑटो
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस मनोरंजन
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात मनोरंजन
और खबरें
निक जोनास
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता मनोरंजन
निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात
निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात मनोरंजन
पहली नजर में ही प्रियंका पर दिल हार बैठे थे निक, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी
पहली नजर में ही प्रियंका पर दिल हार बैठे थे निक, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने सात करोड़ रुपये में बेचे अपने दो अपार्टमेंट, लीज पर दिया ऑफिस
प्रियंका चोपड़ा ने सात करोड़ रुपये में बेचे अपने दो अपार्टमेंट, लीज पर दिया ऑफिस मनोरंजन
प्रियंका के 39वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
प्रियंका के 39वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022