NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या अपना OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं शाहरुख?
    अगली खबर
    क्या अपना OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं शाहरुख?
    OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं शाहरुख

    क्या अपना OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं शाहरुख?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 15, 2022
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल क्रूज ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

    जब से आर्यन को इस केस में जमानत मिली है, शाहरुख अपने पुराने रंग में वापस लौट आए हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर सक्रिय देखा जाता है।

    अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि वह अपना खुद का OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    'SRK+' बहुत जल्द आने वाला है- शाहरुख

    शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। इस तस्वीर में उन्होंने अंगूठा दिखाते हुए फैंस के प्रति अपना अभिवादन जताया है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'कुछ होने वाला है, OTT की दुनिया में।'

    साथ ही उन्होंने अपने नोट में लिखा, 'SRK+' बहुत जल्द आने वाला है।'

    सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैंस ने उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए शाहरुख का ट्विटर पोस्ट

    Kuch kuch hone wala hai, OTT ki duniya mein. pic.twitter.com/VpNmkGUUzM

    — Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 15, 2022

    सूचना

    रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने नहीं दी कोई जानकारी

    इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। शाहरुख ने केवल एक हिंट दिया है।

    यदि शाहरुख द्वारा OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाता है, तो यह किसी भी अभिनेता द्वारा स्थापित पहला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा। शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।

    पिछले साल सितंबर में शाहरुख ने अपने OTT डेब्यू को लेकर साफ तौर पर इशारा किया था।

    अटकलें

    क्या हॉटस्टार के प्रोजेक्ट में दिखेंगे शाहरुख?

    बॉलीवुड गलियारों में यह भी चर्चा चल रही है कि शाहरुख किसी प्रोजेक्ट के लिए डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार के साथ हाथ मिला सकते हैं।

    हॉटस्टार ने पिछले साल एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें शाहरुख यह पूछते हुए दिखे थे कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार से कॉल आया। इस वीडियो में यह बताया गया था कि सिवाय शाहरुख के सभी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

    इसमें शाहरुख को एक स्टार की तरह फैंस से रूबरू होते हुए दिखाया गया था।

    ट्विटर पोस्ट

    पिछले साल वायरल हुआ था शाहरुख का यह वीडियो

    Stadium bhi kahaan jaata hoon aajkal….watch the matches on Disney+Hotstar only….. https://t.co/FHZas4fZxs

    — Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 22, 2021

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी मौजूदगी दर्ज कराएंगे शाहरुख

    शाहरुख की आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो 2018 में आई थी। इस फिल्म ने कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा था। वह 'पठान' में नजर आने वाले हैं।

    वह थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर 'राज एंड डीके' की आगामी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। संजय लीला भंसाली ने भी शाहरुख के साथ 'इजहार' नाम की एक रोमांटिक फिल्म बनाने की प्लानिंग की है।

    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख छोटी, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अनुष्का शर्मा भी बहुत जल्द एक महिला केंद्रित OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाली हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स इस योजना पर काम कर रही है। इसे दुनिया का पहला महिला केंद्रित OTT प्लेटफॉर्म माना जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    आगामी फिल्में
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    कपिल ने अपने शो में 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करने से किया इनकार कपिल शर्मा
    वारंट जारी होने की खबरों पर बोलीं सोनाक्षी- मुझे प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही सोनाक्षी सिन्हा
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अनुष्का, दीपिका समेत ये अभिनेत्रियां बन चुकी हैं प्रोड्यूसर दीपिका पादुकोण
    प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' अब होगी 12 मिनट छोटी प्रभास

    शाहरुख खान

    राहुल गांधी ने शाहरुख-गौरी को लिखा पत्र, कहा- आर्यन जैसा बर्ताव किसी से नहीं होना चाहिए राहुल गांधी
    शाहरुख खान को लेकर ये क्या बोल गए महेश मांजरेकर? बॉलीवुड समाचार
    क्या ड्रग्स केस में आर्यन खान को फंसाया गया? बिजनेसमैन विजय पगारे का दावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
    अभिषेक बच्चन अभिनीत शाहरुख के प्रोडक्शन की 'बॉब बिस्वास' ZEE5 पर आएगी बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जारी, देखिए टीजर बॉलीवुड समाचार
    'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक में लीड रोल करेंगे अंगद बेदी बॉलीवुड समाचार
    फिल्मों में नहीं आने वाली हैं आमिर की बेटी इरा खान, खुद किया खुलासा सेलिब्रिटी गॉसिप
    प्रोड्यूसर विपुल डी शाह की अगली फिल्म में दिखेंगे कपिल शर्मा बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    टल सकती है आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की OTT रिलीज आलिया भट्ट
    क्या अमिताभ की बिगड़ गई तबीयत? अभिनेता के ट्वीट से फैंस हुए चिंतित ट्विटर
    सिख विरोधी दंगे पर आधारित हनी त्रेहान की फिल्म में दिखेंगे दिलजीत और अर्जुन बॉलीवुड समाचार
    दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025